Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News:होली पर कुमार स्वीट्स में केसर गुझिया की खास रेंज, आकर्षक गिफ्ट पैक की भी बढ़ी मांग

    March 1, 2026

    Basti News:बजाज फिनसर्व के नाम पर ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह बेनकाब, 40 हजार का इनामी समेत चार गिरफ्तार

    March 1, 2026

    Basti News:अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुण्डेरवा में 15 लीटर शराब व 350 लीटर लहन बरामद

    March 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, March 3
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » दिल्ली बम विस्फोट कांड में बिहार से जुड़ता तार, सेवानिवृत पोस्टमास्टर के घर एनआईए की टीम

    दिल्ली बम विस्फोट कांड में बिहार से जुड़ता तार, सेवानिवृत पोस्टमास्टर के घर एनआईए की टीम

    दूसरी छापामारी में मामला साइबर फ्रॉड, फेक करेंसी और हवाला के कारोबार से जुड़ा
    Roaming ExpressBy Roaming ExpressDecember 1, 2025 बंगाल

    अशोक झा/ पटना: दिल्ली में हाल ही में हुए बम धमाके के बाद पूरे देश में सुरक्षा एजेंसियाँ अलर्ट पर हैं। लेकिन अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या इस धमाके का कोई कनेक्शन बिहार से भी जुड़ता है? वजह—खगड़िया में अहले सुबह NIA द्वारा की गई हाई-प्रोफाइल छापेमारी, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।रिटायर्ड पोस्टमास्टर मो. अब्दुल हादी ने बताया कि तड़के सुबह एनआईए के सदस्य चार-पांच गाड़ियों से उनके घर पहुंचे और पूरे घर को चारों ओर से घेर लिया। टीम के सदस्यों ने पहले करीब सात फीट की बाउंड्री फांदकर घर में प्रवेश किया, फिर गेट खुलवाकर अपना परिचय दिया और घर की तलाशी शुरू की। हादी के घर छापेमारी की। छापेमारी के लिए आधा दर्जन अधिकारियों की टीम तड़के तीन बजे ही पहुंच गई थी। जो लगभग पांच घंटे घर मे लैपटॉप, मोबाइल आदि की जांच की। वही घर की तलाशी ली। जांच से परिजनों में हड़कंप दिखा। टीम ने दीवार में मेटल डिटेक्टर लगाकर या लगाने की भी कोशिश की है कि कोई विस्फोटक पदार्थ घर में छिपा कर रखा गया है या नहीं? जिस समय एनआईए की टीम पहुंची घर के सभी सदस्य सो रहे थे। मुख्य गेट बंद था। एनआईए की टीम में शामिल सुरक्षा बल घर के दरवाजे की दीवार फांदकर पहले अंदर गए। इसके बाद मुख्य गेट खोलकर अधिकारियों की टीम अंदर दाखिल हो गई। घर का दरवाजा खुलवाकर गृह स्वामी को एनआईए की टीम ने अपना परिचय दिया। साथ ही उन्हें यह भी कहा कि चेक कर लें कि मेरे पास कोई आपत्तिजनक सामान तो नहीं है। इसके बाद घर की तलाशी व इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस खंगालना शुरू किया गया।
    मोबाइल साथ ले गई NIA की टीम: जांच के दौरान सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर के पुत्र का एक मोबाइल जब्त कर टीम अपने साथ ले गई। वही मोबाइलधारक उसके पुत्र को 1 दिसंबर को पटना आकर जांच में सहयोग की बात कही। जांच के दौरान सुरक्षा बलों ने घर को चारों तरफ से घेरे रखा। अगल-बगल के लोगों को घर के पास स्थित गली से निकलने पर रोक लगा दिया था। इस जांच को दिल्ली बम ब्लास्ट की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। इधर मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि एनआईए की टीम द्वारा छापेमारी की गई है। आपको बता दें कि लाल किले के पास एक कार में 10 नवंबर को हुए धमाके में 15 लोगों की मौत हुई थी जबकि कई अन्य घायल हुए थे। वही दूसरी ओर बिहार के मोतिहारी में सुबह-सुबह एनआईए की टीम छापेमारी के लिये पहुंची। चकिया थाना इलाके के कोयला बेलवा गांव में टीम ने छापा मारा।। यहां दिवंगत नारायण पाठक के घर पर छापेमारी की गई। मामला साइबर फ्रॉड, फेक करेंसी और हवाला के कारोबार से जुड़ा बताया जा रहा है। एनआईए की टीम ने सुबह करीब साढ़े 4 बजे नारायण पाठक के घर को चारों तरफ से घेर लिया। इस दौरान चकिया एसएसपी संतोष सिंह, चकिया सर्किल इंस्पेक्टर, चकिया थानाध्यक्ष, पिपरा थानाध्यक्ष, मेहसी थाना, जय बजरंग थाना की पुलिस मौके पर मौजूद रही। साथ ही एनआईए की टीम ने एक कमरे में परिवार के लोगों से पूछताछ की। क्या है आखिर पूरा मामला?: सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कोयला बेलवा निवासी दिवंगत नारायण पाठक ने अपनी बेटी प्रियंका की शादी नेपाल के एक धीरज तिवारी से साल 2012 में कराई थी. उनकी बेटी की मौत साल 2018 में ही हार्ट अटैक की वजह से हो गई थी. ऐसे में मौत के बाद उनके बैंक खाते को बंद हो जाना चाहिए था. लेकिन उनकी मौत के बाद खाते से करोड़ों का लेनदेन किया गया है।
    एनआईए ने धीरज को किया गिरफ्तार: मिली जानकारी के अनुसार, प्रियंका का पति धीरज तिवारी नेपाल का रहने वाला है।। वह दुबई में काम करता है. उसके पास भारत और नेपाल दोनों की नागरिकता है। एनआईए की टीम धीरज की तलाश कर थी। इस बीच धीरज पिछले एक सप्ताह से अपने ससुराल में ही था। इसी दौरान एनआईए की टीम कोयला बेलवा गांव पहुंची और उसके ससुराल में छापेमारी की है। छापेमारी के बाद धीरज को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    Post Views: 73

    Related Posts

    बंगाल के पूर्व डीजीपी राजीव कुमार, बाबुल सुप्रियो, मेनका गुरुस्वामी और कोयल मलिक को TMC ने बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार

    February 27, 2026By Roaming Express

    बंगाल की राजधानी कोलकोता में भूकंप के झटके, घर ऑफिस छोड़ बाहर निकले लोग

    February 27, 2026By Roaming Express

    आदिवासियों ने मांगा इंसाफ, पुलिस की लाठी चार्ज फिर दागे आंसू गैस के गोले

    February 26, 2026By Roaming Express

    गृहमंत्री ने भरी हुंकार बंगाल में भाजपा की सरकार बनना तय

    February 26, 2026By Roaming Express

    केंद्रीय गृहमंत्री का आज रात्रि प्रवास पूर्णिया में

    February 26, 2026By Roaming Express

    बंगाल में आज आक्रोश रैली, उत्तर कन्या अभियान में आदिवासियों का दिखेगा रोष

    February 25, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    Basti News:होली पर कुमार स्वीट्स में केसर गुझिया की खास रेंज, आकर्षक गिफ्ट पैक की भी बढ़ी मांग

    March 1, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Basti News:होली पर कुमार स्वीट्स में केसर गुझिया की खास रेंज, आकर्षक गिफ्ट पैक की भी बढ़ी मांग

    March 1, 2026

    उप्र बस्ती जिले में होली के त्योहार को देखते हुए गांधीनगर स्थित कुमार स्वीट्स में…

    Basti News:बजाज फिनसर्व के नाम पर ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह बेनकाब, 40 हजार का इनामी समेत चार गिरफ्तार

    March 1, 2026

    Basti News:अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुण्डेरवा में 15 लीटर शराब व 350 लीटर लहन बरामद

    March 1, 2026

    Basti News:केक खाने के बाद युवक की संदिग्ध मौत, तीन वर्षीय बच्चा भी बीमार—गौर क्षेत्र में मचा हड़कंप

    March 1, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News:होली पर कुमार स्वीट्स में केसर गुझिया की खास रेंज, आकर्षक गिफ्ट पैक की भी बढ़ी मांग

    March 1, 2026

    Basti News:बजाज फिनसर्व के नाम पर ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह बेनकाब, 40 हजार का इनामी समेत चार गिरफ्तार

    March 1, 2026

    Basti News:अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुण्डेरवा में 15 लीटर शराब व 350 लीटर लहन बरामद

    March 1, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1549111
    Hits Today : 2636
    Who's Online : 6
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.