पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास को पटना पुलिस ने आज शाम हिरासत में ले लिया है। पटना में पाटलिपुत्र कालोनी स्थित उनके आवासीय फ्लैट में पुलिस छापेमारी की गई। पिछले महीने (जनवरी) पटना में एक नीट छात्रा की मौत हुई थी। इस मामले में वे कई तरह की टिप्पणी कर रहे थे। इसके बाद उनके खिलाफ पटना के चित्रगुप्त नगर थाने में पुलिस ने मामला दर्ज किया था। छापेमारी के लिए कई थानों की पुलिस पहुंची थी।
पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद अमिताभ दास ने मीडिया के सामने जाते-जाते बड़ा दावा करते हुए बताया कि, “निशांत कुमार को बचाने के लिए मुझे गिरफ्तार किया जा रहा है। मेरे पास सबूत है। सीबीआई को दूंगा। अभी मेरी हत्या की कोशिश की गई है। घर से मेरे कुछ सामान इन लोगों (पुलिस टीम) ने रख लिए हैं। लगातार इन्हें (हिरासत में लेने गई टीम को) फोन पर निर्देश आ रहा था कि निशांत कुमार को बचाना है।अमिताभ दास को गिरफ्तार करो।”
इस आरोप से पूर्व निलंबित किए गए आईपीएस अधिकारी अमिताभ दास ने भारत के राष्ट्रपति को गत 9 फरवरी को पत्र लिखकर कथित तौर पर प्रसरित एप्स्टीन प्रकरण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को घसीटे जाने पर पद से बर्खास्त करने की मांग की थी।
पटना में पूर्व आईपीएस अमिताभ दास गिरफ्तार
Related Posts
LANGUAGE
OUR VISITORS







Hits Today : 2301 |
Who's Online : 11 |
CONTACT US
CHIEF EDITOR
Ramesh Mishra
ADDRESS
Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001
MOBILE NO.
+91 7985035292
EMAIL roamingexpressbst@gmail.com
WEBSITE
www.roamingexpress.com



Hits Today : 2301
Who's Online : 11