बस्ती जिले में शहर के प्रमुख और ऐतिहासिक चौराहों में शामिल कंपनीबाग स्थित गुरु गोबिंद सिंह स्मृति चौक को एक बार फिर नए स्वरूप में विकसित किया जा रहा है। पहले इस कार्य को नगर पालिका परिषद द्वारा कराया जाना था, लेकिन बजट की कमी के चलते पालिका प्रशासन ने हाथ पीछे खींच लिए। इसके बाद अब लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) निर्माण खंड-वन ने चौक के पुनर्निर्माण की जिम्मेदारी संभाली है।
दरअसल, बड़ेवन से कंपनीबाग चौराहे तक सड़क के फोरलेन निर्माण और बाद में नाला निर्माण कार्य के कारण पूर्व में विकसित स्मृति चौक का स्वरूप बिगड़ गया था। सड़क चौड़ीकरण के दौरान चौक का हिस्सा किनारे छूट गया, जिससे उसकी भव्यता प्रभावित हुई। इसे लेकर सिख समाज ने चौक को पुनः व्यवस्थित और आकर्षक रूप में विकसित करने की मांग उठाई थी।
सिख समाज की मांग पर नगर पालिका ने चौक के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव तैयार किया, लेकिन धनाभाव का हवाला देते हुए कार्य शुरू नहीं हो सका। इसके बाद पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-वन ने पहल करते हुए चौक के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू की।
00000000000
पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-वन के अवर अभियंता अभिषेक सिंह ने बताया कि चौक का प्रस्ताव पास होने के बाद और निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही कंपनीबाग पर भव्य और आकर्षक गुरु गोबिंद सिंह चौक तैयार होकर शहर की शोभा बढ़ाएगा।









Hits Today : 2723
Who's Online : 6