Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti news:24 अगस्त को लोढ़ेश्वर नाथ मंदिर में होगा विशाल सामूहिक रुद्राभिषेक,151 पार्थिव शिवलिंग का होगा निर्माण, अयोध्या से मंगाई गई मिट्टी

    August 23, 2026

    Basti News: ठाकुरजी को गर्मी से बचाने गर्भगृह में मनीष मिश्रा ने लगवाया एसी

    August 21, 2026

    Basti news:मनीष मिश्रा के वादे की पहली किस्त, रक्षाबंधन से पहले बहनों के खातों में पहुंचे ₹500

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 23
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » सिलीगुड़ी में श्रीराम नवमी शोभायात्रा की तैयारी जोरों पर – कहते है जो राम का नहीं वह किसी काम का नहीं

    सिलीगुड़ी में श्रीराम नवमी शोभायात्रा की तैयारी जोरों पर – कहते है जो राम का नहीं वह किसी काम का नहीं

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressMarch 16, 2026 धर्म एवं आस्था

    – भए प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी… भगवान राम सिखाते हैं कैसे निभाएं हर संबंध
    अशोक झा/ सिलीगुड़ी:

    श्री रामनवमी 27 मार्च को मनाई जाएगी।इसके भव्य और दिव्य शोभायात्रा के लिए तैयारी जोरों पर है। मल्लगुडी हनुमान मंदिर से इस शोभायात्रा को निकाला जाएगा। इसके लिए प्रत्येक सामाजिक और धार्मिक संगठन अपने स्तर पर काम करना शुरू कर दिया है। श्रीराम नवमी महोत्सव कमेटी की ओर से सीताराम डालमिया,सुशील रामपुरिया, लक्ष्मण वंशल, राकेश अग्रवाल, किशन अग्रवाल सहित अन्य लोगों ने कहा कि हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस तिथि पर भगवान राम ने भगवान विष्णु के सातवें अवतार के रूप में पृथ्वी पर जन्म लिया था। चैत्र नवमी की तिथि नवरात्रि की आखिरी तिथि होती है। चैत्र नवरात्रि पर जहां लगातार नौ दिनों तक देवी दुर्गा की पूजा-उपासना की जाती है वहीं नवरात्रि के आखिरी दिन यानी नवमी तिथि पर भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया जाता है। नवरात्रि में जहां लगातार शक्ति की उपासना की जाती है वहीं आखिरी दिन मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम के जीवन से सीख लेते हुए उनका जन्मोत्सव मनाया जाता है। नवरात्रि और रामनवमी का त्योहार हमें कई तरह की सीख देते हैं। क्योंकि शक्ति सपन्न के साथ जीवन में मर्यादा का पालन करना भी बहुत जरूरी होता है। अगर ऊर्जा, शक्ति और शौर्य को संयम और नियमानुसार संतुलन न बैठाया जाय तो इसका परिणाम घातक हो सकता है। भगवान राम का समूचा जीवन मर्यादा में रहते हुए हर तरह के असंभव से असंभव कार्य को बड़ी ही आसानी के साथ किया जा सकता है।  पुत्र के रूप में भगवान राम का जीवन और संदेश
    भगवान राम ने पुत्र के रूप में एक आदर्श जीवन बिताया। भगवान राम का जीवन एक आदर्श पुत्र रूप में जान जाता है। भगवान राम ने पिता की आज्ञा का पालन करते हुए फौरन ही राजपाठ को त्याग कर वनवास जाने को तैयार हो गए थे। भगवान राम में वनवास का कारण बनी अपनी मां कैकेयी को सबसे पहला स्थान दिया। भगवान राम के इस आदर्श से हमें ये सीख मिलती है कि माता-पिता की आज्ञा का पालन, उनका सम्मान और उन्हे प्रेम जरूर करना चाहिए। पति के रूप में भगवान राम का जीवन और संदेश: भगवान राम के जीवन से वैवाहिक जीवन की अच्छी सीख मिलती है। जब भगवान राम और सीता का विवाह हुआ तब भगवान राम ने मां सीता को वचन दिया कि सीता के अलावा उनके जीवन में और कोई भी स्त्री नहीं आएगी। भगवान राम का यह वचन वैवाहिक जीवन की सबसे मजबूत नींव मानी जाती है। इससे हमें यह सीख मिलती है जीवनसाथी के बीच में एक-दूसरे प्रति सम्मान और पवित्रता हमेशा ध्यान रखना चाहिए। भाई के रूप में भगवान राम का जीवन और संदेश: भगवान श्रीराम अपने सभी भाईयों से बहुत ज्यादा प्रेम करते थे। वे अपने भाईयों के लिए पिता जैसे थे। भगराम ने जहां लक्ष्मण को हमेशा अपने साथ रखा तो वहीं भरत को उन्होंने मन में खास जगह दी। वहीं जब लंका जाते समय उन्हें हनुमान जी मिले तो उन्हे भाई माना। भगवान राम ने अपने भाईयों में एक दूसरे से कभी अंतर नहीं समझा। मित्र के रूप में भगवान राम का जीवन और संदेश:
    भगवान राम की मित्रता का सबसे बड़ा उदाहरण सुग्रीव और विभीषण से समझा जा सकता है। भगवान राम ने अपने मित्रों के दुख को अपना दुख माना। भगवान राम ने सुग्रीव और विभीषण से मित्रता तब की थी जब दोनों को अपने राज्य से उनके भाईयों ने निकाल दिया था। लंका और किष्किंधा पर विजय प्राप्ति के बाद दोनों को उनका राज्य सौंपा और मित्र का कर्तव्य को निभाया। शत्रु के साथ व्यवहार के रूप में भगवान राम का जीवन और संदेश:
    भगवान राम ने अपने शत्रुओं से शत्रुता के दौरान भी आदर्श का पालन किया। भगवान राम ने बालि और रावण को मार कर कभी भी उनका अपमान नहीं किया। दोनों की मृत्यु के बाद उनके परिवार की जिम्मेदारी सुग्रीव और विभीषण को ही सौंपी। जब रावण की मृत्यु हो रही थी तब भगवान राम ने अपने भाई लक्ष्मण को रावण के नजदीक जाकर उनसे राजनीति की शिक्षा लेने के लिए भेजा। भगवान राम ने हमेशा अपने शत्रुओं की अच्छाइओं का सम्मान करने की शिक्षा दी।

    Post Views: 152

    Related Posts

    बंगाल में कल होगा फिर से 15 मतदान केंद्रों पर मतदान, सुरक्षा होगी अभूतपूर्व

    May 1, 2026By Roaming Express

    अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि मंदिर परिसर के शिव मंदिर पर मुख्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण

    April 29, 2026By Roaming Express

    बंगाल की 142 सीटों पर वोटिंग जारी, 1448 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

    April 28, 2026By Roaming Express

    बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के पहले मनी लांड्रिंग केस में ईडी की ताबड़तोड़ छापामारी

    April 24, 2026By Roaming Express

    सांसद सुधांशु त्रिवेदी और मनन मिश्रा सिलीगुड़ी में कल खोलेंगे राज्य कानून व्यवस्था की पोल

    April 18, 2026By Roaming Express

    19 अप्रैल को अक्षय तृतीया,जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, सोना-चांदी खरीदने का समय

    April 18, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    Basti news:24 अगस्त को लोढ़ेश्वर नाथ मंदिर में होगा विशाल सामूहिक रुद्राभिषेक,151 पार्थिव शिवलिंग का होगा निर्माण, अयोध्या से मंगाई गई मिट्टी

    August 23, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Basti news:24 अगस्त को लोढ़ेश्वर नाथ मंदिर में होगा विशाल सामूहिक रुद्राभिषेक,151 पार्थिव शिवलिंग का होगा निर्माण, अयोध्या से मंगाई गई मिट्टी

    August 23, 2026

    24 अगस्त को लोढ़ेश्वर नाथ मंदिर में होगा विशाल सामूहिक रुद्राभिषेक,151 पार्थिव शिवलिंग का होगा…

    Basti News: ठाकुरजी को गर्मी से बचाने गर्भगृह में मनीष मिश्रा ने लगवाया एसी

    August 21, 2026

    Basti news:मनीष मिश्रा के वादे की पहली किस्त, रक्षाबंधन से पहले बहनों के खातों में पहुंचे ₹500

    August 21, 2026

    Basti News:मकान बेचने के नाम पर 1.90 करोड़ हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज 

    August 21, 2026
    LATEST NEWS

    Basti news:24 अगस्त को लोढ़ेश्वर नाथ मंदिर में होगा विशाल सामूहिक रुद्राभिषेक,151 पार्थिव शिवलिंग का होगा निर्माण, अयोध्या से मंगाई गई मिट्टी

    August 23, 2026

    Basti News: ठाकुरजी को गर्मी से बचाने गर्भगृह में मनीष मिश्रा ने लगवाया एसी

    August 21, 2026

    Basti news:मनीष मिश्रा के वादे की पहली किस्त, रक्षाबंधन से पहले बहनों के खातों में पहुंचे ₹500

    August 21, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1672295
    Hits Today : 2395
    Who's Online : 7
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.