Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News:ओम फर्नीचर एवं प्रोजेक्ट का भव्य शुभारंभ, सभी सामानों पर 20 प्रतिशत छूट

    October 26, 2026

    Basti News: ट्रक के नीचे दबकर पिता और दो बेटियों की मौत, निमंत्रण से बाइक से घर लौट रहे थे तीनों

    October 26, 2026

    Basti News:शिक्षक निर्वाचन के लिए 14 केंद्रों पर मतदान शुरू, 2045 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 26
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » आज से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि का शुभारंभ, कलश स्थापना के साथ शुरू मां के नौ दिनों की पूजा

    आज से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि का शुभारंभ, कलश स्थापना के साथ शुरू मां के नौ दिनों की पूजा

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressMarch 18, 2026 धर्म एवं आस्था

     

    – आज शैलपुत्री की पूजा अर्चना के साथ हिंदुओं का नववर्ष होगा शुरू

    अशोक झा/ कोलकाता: आज चैत्र अमावस्या का स्नान और दान है. 06:52 सुबह के बाद चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि प्रारंभ हो रही है, इसके साथ ही चैत्र नवरात्रि और हिन्दू नववर्ष का शुभारंभ है।
    इस बार चैत्र नवरात्र गुरुवार, 19 मार्च से प्रारंभ हो रहे हैं। नवरात्र के पहले दिन घटस्थापना का विशेष महत्व होता है, जिसमें कलश स्थापित कर भगवती की पूजा की जाती है।
    चैत्र नवरात्र में भक्त नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करते हैं। घटस्थापना के साथ जौ बोने की परंपरा भी है, जिसे ज्वारा कहा जाता है। यह पर्व राम नवमी के साथ समाप्त होगा, जब मां दुर्गा की विजय का उत्सव मनाया जाता है।
    पंचांग के अनुसार, घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त गुरुवार की सुबह 6 बजकर 52 मिनट से सुबह 7 बजकर 43 मिनट तक यानी कुल 50 मिनट तक है। वहीं, अभिजित मुहूर्त में घटस्थापना दोपहर 12 बजकर 5 मिनट से दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक है। यह समय अत्यंत शुभ माना जाता है। यदि मुख्य मुहूर्त में संभव न हो तो अभिजित मुहूर्त का लाभ उठाया जा सकता है। धर्म शास्त्रों के अनुसार, घटस्थापना का कार्य सूर्योदय के बाद और उचित मुहूर्त में करना चाहिए।
    19 मार्च को सूर्योदय सुबह 6 बजकर 26 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 6 बजकर 32 मिनट पर होगा। अमावस्या तिथि सुबह 6 बजकर 52 मिनट तक रहेगी, इसके बाद प्रतिपदा शुरू होगी जो अगले दिन सुबह 4 बजकर 52 मिनट तक चलेगी। नक्षत्र उत्तर भाद्रपद है, जो अगले दिन सुबह 4 बजकर 5 मिनट तक रहेगा, फिर रेवती शुरू होगा।
    गुरुवार के शुभ मुहूर्त की बात करें तो ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 51 मिनट से 5 बजकर 39 मिनट तक विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 18 मिनट तक, गोधूलि मुहूर्त शाम 6 बजकर 29 मिनट से 6 बजकर 53 मिनट तक है। अमृतकाल रात 11 बजकर 32 मिनट से देर रात 1 बजकर 3 मिनट रहेगा।
    नवरात्र के पहले दिन अशुभ समय की बात करें तो राहुकाल दोपहर 2 बजे से 3 बजकर 30 मिनट तक, यमगंड सुबह 6 बजकर 26 मिनट से 7 बजकर 57 मिनट तक है। गुलिक काल सुबह 9 बजकर 28 मिनट से 10 बजकर 58 मिनट तक और दुर्मुहूर्त सुबह 10 बजकर 28 मिनट से 11 बजकर 17 मिनट है।नवरात्रि के हर दिन मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है, जिसमें पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित होता है।
    मां शैलपुत्री, मां दुर्गा का पहला स्वरूप हैं, जो प्रकृति की शक्ति का प्रतीक मानी जाती हैं। उनकी पूजा करने से आत्मा की शुद्धि होती है और व्यक्ति को स्थिरता व आंतरिक शक्ति मिलती है।
    मां शैलपुत्री कौन हैं?
    मां शैलपुत्री को हिमालय की पुत्री माना जाता है। उनका नाम संस्कृत शब्द “शैल” से बना है, जिसका अर्थ पर्वत होता है। इसलिए उन्हें पर्वतराज की बेटी यानी शैलपुत्री कहा जाता है। उन्हें प्रकृति का रूप भी माना जाता है और उनके अंदर ब्रह्मा, विष्णु और शिव तीनों की शक्तियां विद्यमान हैं।
    नवरात्रि के पहले दिन भक्त व्रत की शुरुआत करते हैं और आत्मशुद्धि पर ध्यान देते हैं। वे मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना करते हैं और उनसे आध्यात्मिक ज्ञान, आंतरिक शक्ति और जीवन में स्थिरता की कामना करते हैं। यह दिन मूलाधार चक्र से भी जुड़ा माना जाता है, जो आध्यात्मिक ऊर्जा का आधार होता है।
    मां शैलपुत्री व्रत कथा (Maa Shailputri Vrat Katha)
    मां शैलपुत्री, देवी दुर्गा का पहला स्वरूप मानी जाती हैं और उनकी कथा बहुत प्रेरणादायक है। पौराणिक मान्यता के अनुसार राजा दक्ष ने एक भव्य यज्ञ का आयोजन किया था, लेकिन उनके मन में अपने दामाद भगवान शिव के प्रति नाराजगी थी, इसलिए उन्होंने उन्हें आमंत्रित नहीं किया।
    जब यह बात माता पार्वती (सती) को पता चली, तो वे अपने पिता के यज्ञ में जाना चाहती थीं। शिवजी के समझाने के बावजूद वे अकेले ही वहां पहुंच गईं। यज्ञ में उन्होंने अपने पति का अपमान होते देखा, जिससे उन्हें गहरा दुख हुआ और उन्होंने वहीं अग्नि में अपने प्राण त्याग दिए।
    इस घटना से क्रोधित होकर शिवजी ने यज्ञ को नष्ट कर दिया और सती के शरीर को लेकर घूमने लगे। तब भगवान विष्णु ने सुदर्शन चक्र से सती के शरीर के टुकड़े कर दिए, जो आगे चलकर शक्तिपीठ कहलाए। बाद में सती ने हिमालय के घर पुनर्जन्म लिया और मां शैलपुत्री के रूप में जानी गईं।

    Post Views: 153

    Related Posts

    अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि मंदिर परिसर के शिव मंदिर पर मुख्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण

    April 29, 2026By Roaming Express

    सिलीगुड़ी में सज गया मां वैष्णव का दरबार,मैया करेंगी सबका बेड़ा पार

    April 12, 2026By Roaming Express

    कल मनाया जाएगा विश्व नवकार महामंत्र दिवस

    April 8, 2026By Roaming Express

    स्वामी भक्ति का आज भी सबसे अदभुत उदाहरण है रामदूत हनुमान

    April 1, 2026By Roaming Express

    हनुमान जयंती विशेष : हनुमान से ले जीवन में सीख : जीवन में सफलता के लिए ताकत नहीं, बल्कि समझदारी, धैर्य जरूरी

    April 1, 2026By Roaming Express

    हनुमान जयंती के पूर्व आज बन रहा खास योग, आएगा ख़ुशी का तूफान

    March 30, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    Basti News:ओम फर्नीचर एवं प्रोजेक्ट का भव्य शुभारंभ, सभी सामानों पर 20 प्रतिशत छूट

    October 26, 2026

    Basti News: ट्रक के नीचे दबकर पिता और दो बेटियों की मौत, निमंत्रण से बाइक से घर लौट रहे थे तीनों

    October 26, 2026

    Basti News:शिक्षक निर्वाचन के लिए 14 केंद्रों पर मतदान शुरू, 2045 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

    October 23, 2026
    Don't Miss

    Basti News:ओम फर्नीचर एवं प्रोजेक्ट का भव्य शुभारंभ, सभी सामानों पर 20 प्रतिशत छूट

    October 26, 2026

     पांच साल की गारंटी के साथ मिलेंगे आधुनिक कमर्शियल फर्नीचर बस्ती। शहर के कंपनी बाग…

    Basti News: ट्रक के नीचे दबकर पिता और दो बेटियों की मौत, निमंत्रण से बाइक से घर लौट रहे थे तीनों

    October 26, 2026

    Basti News:शिक्षक निर्वाचन के लिए 14 केंद्रों पर मतदान शुरू, 2045 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

    October 23, 2026

    बस्ती में दुर्गा पूजा का मेला देखकर लौट रहे यात्रियों से भरा ऑटो पलटा, दो महिलाओं समेत आठ घायल

    October 23, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News:ओम फर्नीचर एवं प्रोजेक्ट का भव्य शुभारंभ, सभी सामानों पर 20 प्रतिशत छूट

    October 26, 2026

    Basti News: ट्रक के नीचे दबकर पिता और दो बेटियों की मौत, निमंत्रण से बाइक से घर लौट रहे थे तीनों

    October 26, 2026

    Basti News:शिक्षक निर्वाचन के लिए 14 केंद्रों पर मतदान शुरू, 2045 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

    October 23, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1825914
    Hits Today : 4259
    Who's Online : 13
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.