– पदयात्रा शहर के सिलीगुड़ी जंक्शन इलाके से शुरू होकर हाशमी चौक तक जाएगी
अशोक झा/ कोलकाता: बांग्ला नववर्ष के मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज सिलीगुड़ी पहुंच रही हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, 15 अप्रैल को वह शहर में एक पदयात्रा (रोड शो) करेंगी।
इस कार्यक्रम के जरिए वह सिलीगुड़ी विधानसभा सीट से उम्मीदवार गौतम देव के समर्थन में जनसंपर्क करेंगी। जानकारी के मुताबिक, यह पदयात्रा शहर के सिलीगुड़ी जंक्शन इलाके से शुरू होकर हाशमी चौक तक जाएगी। नववर्ष के दिन इस कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए प्रशासन और पार्टी ने पहले से तैयारियां शुरू कर दी है।
रूट का जायजा लेने के लिए सिलीगुड़ी के पुलिस कमिश्नर सैयद वकार रजा ने इलाके का निरीक्षण भी कर चुके है। उनके साथ डीसीपी (ईस्ट) राणा मुखर्जी, ट्रैफिक डीसीपी काजी शमसुद्दीन और डीसीपी मुख्यालय तन्मय सरकार सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सिलीगुड़ी हिंदी हाई स्कूल मैदान में उतरने की संभावना है। इसका ट्रायल मंगलवार को किया गया। इसका स्थल निरीक्षण किया गया है। सिलीगुड़ी नगर निगम के डिप्टी मेयर रंजन सरकार ने कहा कि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो और वे आसानी से अपनी नेता से मिल सकें, इसके लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे है।









Hits Today : 676
Who's Online : 10