Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti news:24 अगस्त को लोढ़ेश्वर नाथ मंदिर में होगा विशाल सामूहिक रुद्राभिषेक,151 पार्थिव शिवलिंग का होगा निर्माण, अयोध्या से मंगाई गई मिट्टी

    August 23, 2026

    Basti News: ठाकुरजी को गर्मी से बचाने गर्भगृह में मनीष मिश्रा ने लगवाया एसी

    August 21, 2026

    Basti news:मनीष मिश्रा के वादे की पहली किस्त, रक्षाबंधन से पहले बहनों के खातों में पहुंचे ₹500

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 23
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » भ्रष्टाचार के माध्यम से बंगाल की जनता से लूटी गई एक-एक पाई वसूल होगी: अमित शाह

    भ्रष्टाचार के माध्यम से बंगाल की जनता से लूटी गई एक-एक पाई वसूल होगी: अमित शाह

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressApril 15, 2026 बंगाल

    – कहा, चाय श्रमिकों का जीवन बनायेंगे सुखमय, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सत्ता से जाना ”निश्चित”

    अशोक झा/ सिलीगुड़ी: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को संकल्प जताया कि भाजपा, तृणमूल कांग्रेस द्वारा ”भ्रष्टाचार के माध्यम से बंगाल की जनता से लूटी गई एक-एक पाई वसूल करेगी।” उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर दो दशकों तक सत्ता में रहने के बाद भी भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं है। उत्तरी बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सत्ता से जाना ”निश्चित” है, लेकिन इस प्रक्रिया को शुरू करने का काम राज्य के उत्तरी क्षेत्रों से शुरू होगा।
    शाह ने कहा, ”मोदी ने गुजरात पर 12 साल शासन किया और केंद्र में भी पिछले 12 साल से नेतृत्व कर रहे हैं; फिर भी उनके खिलाफ एक पैसे तक का किसी भी भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा।” शाह ने रैली में कहा,”बंगाल में भाजपा को सत्ता में लाएं और तृणमूल नेताओं द्वारा लोगों से लूटे गए एक-एक पैसे को ब्याज समेत वसूला जाएगा।” केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में आने के बाद तृणमूल नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करेगी, जिन्होंने ‘शिक्षक भर्ती घोटाले में 300 करोड़ रुपये हड़पे’ और उत्तर बंगाल के लिए केंद्र द्वारा स्वीकृत बाढ़ राहत कोष से ‘100 करोड़ रुपये चुराए।
    शाह ने कहा, ”उत्तर बंगाल तीन ‘टी’ के लिए जाना जाता है-टी (चाय), टिंबर (लकड़ी) और टूरिज्म (पर्यटन)। लेकिन ममता बनर्जी ने इसमें एक चौथा ‘टी’ जोड़ दिया है-भाजपा कार्यकर्ताओं के टीअर्स (आंसू), जिन्होंने तृणमूल के गुंडों के हाथों असहनीय पीड़ा झेली है।” उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद सरकार तृणमूल के गुंडों को खोजने और उन्हें न्याय के कटघरे में लाने का अपना काम पूरा करेगी। उत्तर बंगाल केंद्रित कई विकास योजनाओं की घोषणा करते हुए शाह ने कहा कि राज्य में सरकार बनने के बाद पार्टी चाय बागान श्रमिकों को भूमि स्वामित्व प्रदान करेगी, जिससे वे भूखंडों के मालिक बन जाएंगे। भाजपा ने अपने चुनावी घोषणापत्र में भी इन योजनाओं का वादा किया है। अमित शाह ने कहा कि जलपाईगुड़ी बहुत बड़ा राजनीतिक केंद्र है। ममता बनर्जी को निकालने की शुरुआत यहीं से करनी है। इस बार जलपाईगुड़ी की सभी 7 सीटें नरेंद्र मोदी की झोली में डालनी हैं। माताओं-बहनों-भाइयों, आप EVM पर कमल का निशान ढूंढिए। चुनाव के बाद TMC के गुंडों को ढूंढने का काम हम करेंगे।। ‘गुंडागर्दी और सिंडिकेट का राज’: अमित शाह ने टीएमसी पर कटमनी और सिंडिकेट माफिया का आरोप लगाते हुए कहा कि राजगंज और जलपाईगुड़ी में टीएमसी नेताओं द्वारा ट्रांसपोर्टरों और व्यापारियों से कटमनी ली जाती है। इसे बंद करने का काम केवल भाजपा कर सकती है। बाढ़ राहत के 100 करोड़ रुपये ममता के गुंडों ने खा गए। हम उनसे रुपये वापस लेंगे और स्टोन माफिया को सीधा करेंगे। सारे गुंडों को उल्टा लटकाने का काम हम करेंगे।
    उन्होंने ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि जलपाईगुड़ी टिंबर और टूरिज्म के लिए जाना जाता था। ममता दीदी ने चौथा टी जोड़ा- टियर्स का टी, आंसुओं का टी। 23 अप्रैल को ममता बनर्जी का हिसाब आप कर दो, गुंडों का हिसाब हम बराबर कर देंगे। चाय बागान श्रमिको से किया बड़ा वादा:
    चाय बागान श्रमिकों को लेकर शाह ने बड़ा वादा किया। उन्होंने कहा कि चाय बागान की इंडस्ट्री खत्म हो रही है। भाजपा सरकार बनने के बाद 2.5 साल में हर चाय बागान श्रमिक को 500 रुपये से ज्यादा वेतन देंगे और उन्हें भूमि का पट्टा देकर मालिक बनाएंगे। गोरखा समस्या पर उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव के बाद संवैधानिक समाधान करेगी और सभी झूठे मुकदमे वापस लेगी। साथ ही घुसपैठियों को चुन-चुनकर बंगाल से बाहर करने का वादा किया। शाह ने कहा कि किसी को भी चार शादियां करने की इजाजत नहीं देंगे। बंगाल में किसी को बाबरी मस्जिद नहीं बनाने देंगे।

    Post Views: 104

    Related Posts

    बंगाल में कल होगा फिर से 15 मतदान केंद्रों पर मतदान, सुरक्षा होगी अभूतपूर्व

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल की 142 सीटों पर वोटिंग जारी, 1448 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

    April 28, 2026By Roaming Express

    बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के पहले मनी लांड्रिंग केस में ईडी की ताबड़तोड़ छापामारी

    April 24, 2026By Roaming Express

    सांसद सुधांशु त्रिवेदी और मनन मिश्रा सिलीगुड़ी में कल खोलेंगे राज्य कानून व्यवस्था की पोल

    April 18, 2026By Roaming Express

    19 अप्रैल को अक्षय तृतीया,जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, सोना-चांदी खरीदने का समय

    April 18, 2026By Roaming Express

    अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद आ रहा है अक्षय योग

    April 16, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    Basti news:24 अगस्त को लोढ़ेश्वर नाथ मंदिर में होगा विशाल सामूहिक रुद्राभिषेक,151 पार्थिव शिवलिंग का होगा निर्माण, अयोध्या से मंगाई गई मिट्टी

    August 23, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Basti news:24 अगस्त को लोढ़ेश्वर नाथ मंदिर में होगा विशाल सामूहिक रुद्राभिषेक,151 पार्थिव शिवलिंग का होगा निर्माण, अयोध्या से मंगाई गई मिट्टी

    August 23, 2026

    24 अगस्त को लोढ़ेश्वर नाथ मंदिर में होगा विशाल सामूहिक रुद्राभिषेक,151 पार्थिव शिवलिंग का होगा…

    Basti News: ठाकुरजी को गर्मी से बचाने गर्भगृह में मनीष मिश्रा ने लगवाया एसी

    August 21, 2026

    Basti news:मनीष मिश्रा के वादे की पहली किस्त, रक्षाबंधन से पहले बहनों के खातों में पहुंचे ₹500

    August 21, 2026

    Basti News:मकान बेचने के नाम पर 1.90 करोड़ हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज 

    August 21, 2026
    LATEST NEWS

    Basti news:24 अगस्त को लोढ़ेश्वर नाथ मंदिर में होगा विशाल सामूहिक रुद्राभिषेक,151 पार्थिव शिवलिंग का होगा निर्माण, अयोध्या से मंगाई गई मिट्टी

    August 23, 2026

    Basti News: ठाकुरजी को गर्मी से बचाने गर्भगृह में मनीष मिश्रा ने लगवाया एसी

    August 21, 2026

    Basti news:मनीष मिश्रा के वादे की पहली किस्त, रक्षाबंधन से पहले बहनों के खातों में पहुंचे ₹500

    August 21, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1672299
    Hits Today : 2467
    Who's Online : 5
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.