Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News:होली पर कुमार स्वीट्स में केसर गुझिया की खास रेंज, आकर्षक गिफ्ट पैक की भी बढ़ी मांग

    March 1, 2026

    Basti News:बजाज फिनसर्व के नाम पर ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह बेनकाब, 40 हजार का इनामी समेत चार गिरफ्तार

    March 1, 2026

    Basti News:अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुण्डेरवा में 15 लीटर शराब व 350 लीटर लहन बरामद

    March 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, March 3
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » दोहरे हत्याकांड में कालपी के पूर्व विधायक छोटे सिंह दोषी करार, 11 सितंबर को होगा सजा का ऐलान

    दोहरे हत्याकांड में कालपी के पूर्व विधायक छोटे सिंह दोषी करार, 11 सितंबर को होगा सजा का ऐलान

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressSeptember 9, 2025 उत्तर प्रदेश

    जालौन जिले मे घटित 31 वर्ष पुराने दोहरे हत्याकांड के मामले में बड़ा फैसला सामने आया है। उरई के जिला अपर सत्र न्यायालय/ईसी एक्ट कोर्ट ने सोमवार को कालपी क्षेत्र से वर्ष 2007 से 2012 तक बसपा के विधायक रहे और वर्तमान में भाजपा नेता छोटे सिंह चौहान को हत्या के मामले में दोषी करार दिया है। न्यायाधीश ने सोमवार को उनकी हाजिरी माफी अर्जी खारिज करते हुए गिरफ्तारी वारंट भी जारी कर दिया है। अब इस मामले में सजा 11 सितंबर को सुनाई जाएगी।
    मामला 30 मई 1994 का है। चुर्खी थाना क्षेत्र के बिनौरा वैद गांव निवासी राम कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि वह अपने कोठी वाले मकान के बरामदे में बड़े भाई जगदीश शरण, राजकुमार उर्फ राजा भैया, भतीजे कुलदीप, जीजा रामेंद्र सेन,गांव के वीरेंद्र सिंह और रामकरन तिवारी के साथ बैठा हुआ था। तभी गांव के रुद्रपाल सिंह उर्फ लल्ले गुर्जर, राजा सिंह, संतावन सिंह गुर्जर, करन सिंह उर्फ कल्ले और दो अज्ञात व्यक्ति हथियारों से लैस होकर अचानक आ गए।आरोप है कि रुद्रपाल सिंह ने जोर से चिल्लाते हुए कहा कि सभी को घेर लो, कोई जिंदा न बचे। इसके बाद सभी ने बंदूक और राइफल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में राजकुमार और जगदीश शरण गंभीर रूप से घायल हुए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वीरेंद्र सिंह को भी गोली लगी थी। रामकुमार किसी तरह जमीन पर लेटकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।
    घटना के बाद पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और विवेचना शुरू की। जांच में छोटे सिंह चौहान अखिलेश कृष्ण मुरारी, बच्चा सिंह और छुन्ना सिंह के नाम सामने आए। पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की। जिसके बाद छोटे सिंह ने आत्मसमर्पण किया और उन्हें जेल भेजा गया।
    छोटे सिंह बाद में वर्ष 2007 में बसपा से कालपी विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने। इस बीच, हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार और राज्यपाल ने यह केस वापस लेने का निर्णय लिया।तब वादी पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सुप्रीम कोर्ट ने राज्यपाल के आदेश को निरस्त करते हुए इस मामले की शीघ्र सुनवाई का आदेश दिया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 27 अगस्त से उरई के अपर जिला एवं सत्र न्यायालय/ईसी एक्ट कोर्ट में इस मामले की सुनवाई शुरू हुई। 8 सितंबर को हुई सुनवाई के बाद अदालत ने फैसला सुनाया।
    इस दौरान आरोपित पूर्व विधायक छोटे सिंह चौहान ने अधिवक्ता के जरिए अपनी हाजिरी माफी पेश की। लेकिन न्यायाधीश भारतेंदु ने इसे खारिज कर दिया। अदालत ने उन्हें दोषी करार देते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। कोर्ट ने कहा कि दोषी को गिरफ्तार कर 11 सितंबर को कोर्ट मे पेश किया जाये।

    Post Views: 94
    Crime

    Related Posts

    Basti News:होली पर कुमार स्वीट्स में केसर गुझिया की खास रेंज, आकर्षक गिफ्ट पैक की भी बढ़ी मांग

    March 1, 2026By Roaming Express

    Basti News:बजाज फिनसर्व के नाम पर ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह बेनकाब, 40 हजार का इनामी समेत चार गिरफ्तार

    March 1, 2026By Roaming Express

    Basti News:अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुण्डेरवा में 15 लीटर शराब व 350 लीटर लहन बरामद

    March 1, 2026By Roaming Express

    Basti News:केक खाने के बाद युवक की संदिग्ध मौत, तीन वर्षीय बच्चा भी बीमार—गौर क्षेत्र में मचा हड़कंप

    March 1, 2026By Roaming Express

    Basti News:लिटिल फ्लावर्स स्कूल में धूमधाम से मना होली मिलन समारोह, शिक्षकों-छात्रों ने खेली गुलाल की होली

    February 28, 2026By Roaming Express

    Basti News:रुधौली में भीषण सड़क हादसा: सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव के भांजे की मौत

    February 28, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    Basti News:होली पर कुमार स्वीट्स में केसर गुझिया की खास रेंज, आकर्षक गिफ्ट पैक की भी बढ़ी मांग

    March 1, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Basti News:होली पर कुमार स्वीट्स में केसर गुझिया की खास रेंज, आकर्षक गिफ्ट पैक की भी बढ़ी मांग

    March 1, 2026

    उप्र बस्ती जिले में होली के त्योहार को देखते हुए गांधीनगर स्थित कुमार स्वीट्स में…

    Basti News:बजाज फिनसर्व के नाम पर ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह बेनकाब, 40 हजार का इनामी समेत चार गिरफ्तार

    March 1, 2026

    Basti News:अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुण्डेरवा में 15 लीटर शराब व 350 लीटर लहन बरामद

    March 1, 2026

    Basti News:केक खाने के बाद युवक की संदिग्ध मौत, तीन वर्षीय बच्चा भी बीमार—गौर क्षेत्र में मचा हड़कंप

    March 1, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News:होली पर कुमार स्वीट्स में केसर गुझिया की खास रेंज, आकर्षक गिफ्ट पैक की भी बढ़ी मांग

    March 1, 2026

    Basti News:बजाज फिनसर्व के नाम पर ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह बेनकाब, 40 हजार का इनामी समेत चार गिरफ्तार

    March 1, 2026

    Basti News:अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुण्डेरवा में 15 लीटर शराब व 350 लीटर लहन बरामद

    March 1, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1548831
    Hits Today : 1293
    Who's Online : 7
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.