Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 1
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » नेपाल में फिर जेल से भाग रहे थे कैदी, फायरिंग में दो की मौत 10 घायल

    नेपाल में फिर जेल से भाग रहे थे कैदी, फायरिंग में दो की मौत 10 घायल

    अबतक भारतीय सीमा पर पकड़े गए 35 फरार कैदी, एक बांग्लादेशी भी
    Roaming ExpressBy Roaming ExpressSeptember 11, 2025 अंतर्राष्ट्रीय

    अशोक झा/ नेपाल बोर्डर से : नेपाल में शुक्रवार तक कर्फ्यू बढ़ा दी गई है। आज देर शाम तक अंतरिम प्रधानमंत्री के नाम की घोषणा संभव है। इसी बीच नेपाल के रामेछाप में कैदियों ने जेल से भागने की कोशिश की, जिसके बाद सेना ने गोलीबारी की। सेना की गोलीबारी में दो कैदियों की मौत हो गई। सेना के साथ झड़प में 10 और कैदियों को गोली लगी। नेपाल में सेना के नियंत्रण में आने के बाद गोलीबारी की यह पहली घटना है। इससे पहले, नेपाल की अलग-अलग जेलों से अब तक 15000 से ज्यादा कैदी फरार हो गए हैं। नेपाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ भड़के हिंसक प्रदर्शनों ने देश को हिला दिया है। जेन जी के प्रदर्शनों के चलते प्रधानमंत्री के.पी. ओली को इस्तीफा देना पड़ा, जबकि संसद और सरकारी इमारतों में आग लगा दी गई। इसी फसाद की आड़ में देशभर की जेलों से 13 हजार से ज्यादा कैदी भी फरार हो गए। इनमें से कई अब भारत-नेपाल सीमा पर पकड़े जा रहे हैं। सशस्त्र सीमा बल यानी कि SSB ने अब तक 35 फरार कैदियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 22 उत्तर प्रदेश की सीमा पर, 10 बिहार में और 3 पश्चिम बंगाल में पकड़े गए हैं।गिरफ्तारी के बाद एसएसबी द्वारा की गई पूछताछ में मोहम्मद अब्दुल ने स्वीकार किया कि वह नेपाल में पिछले कई वर्षों से सोने की तस्करी के काम में लिप्त था। जेल से फरार होने के बाद उसकी योजना रक्सौल होते हुए कोलकाता जाने की थी, जहां से वह बांग्लादेश लौटना चाहता था। लेकिन एसएसबी की मुस्तैदी ने उसकी योजना पर पानी फेर दिया। एसएसबी 47वीं बटालियन ने आवश्यक पूछताछ के बाद मोहम्मद अब्दुल को आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया है। ओली के इस्तीफा देने बाद भी नहीं थमा था गुस्सा: SSB के एक अधिकारी ने पकड़े जा रहे कैदियों पर जानकारी देते हुए बताया, ‘यह संख्या अभी भी बढ़ रही है, हम सतर्कता बरत रहे हैं।’ बता दें कि सोमवार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर और सरकार के सोशल मीडिया प्रतिबंध के खिलाफ युवाओं ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। इससे गुस्साए सैकड़ों प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री ओली के दफ्तर में घुस गए और उनका इस्तीफा मांगने लगे। मंगलवार को ओली ने पद से इस्तीफा दे दिया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन, राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री आवास, सरकारी दफ्तरों, राजनीतिक दलों के मुख्यालयों और वरिष्ठ नेताओं के घरों में आग लगा दी। ओली का निजी आवास भी जलाया गया। सोशल मीडिया पर लगे प्रतिबंध को भी सोमवार रात ही हटा लिया गया था, लेकिन गुस्सा शांत न हुआ। नेपाल की सेना ने बुधवार को संभावित हिंसा रोकने के लिए देशव्यापी प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए और कर्फ्यू लगा दिया। ओली के इस्तीफे के बाद अब देश में अंतरिम सरकार के गठन की तैयारी चल रही है और सुप्रीम कोर्ट की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को इसका प्रमुख बनाने की बात कही है।आंदोलन खत्म होने के बाद इसकी क्रेडिट लेने की होड़ मची है, लेकिन एक 24 साल की ऐसी भी लड़की है, जिसने पर्दे के पीछे से पहले आंदोलन को हवा देने का काम किया और अब अंतरिम सरकार के गठन को लेकर सेना और राष्ट्रपति के साथ डील में शामिल है।वह है तनुजा पांडे। तनुजा ने नेशनल लॉ कॉलेज (नेपाल) से पढ़ाई की है. लॉ की पढ़ाई के बाद तनुजा सोशल एक्टिविज्म में आ गई। तनुजा इसके बाद से ही काठमांडू में एक्टिव है। तनुजा के बारे में कहा जाता है कि कुछ दिन नेपाल कांग्रेस की तरुण (यूथ) शाखा में भी रही। 2018 में तनुजा ने हरिन नामक एक संगठन की स्थापना की। 5 लोगों की हरिन का मुख्य काम पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक करना है। तनुजा ने एक इंटरव्यू में नेपाल में पर्यावरण के काम को सबसे खतरनाक बताया था।आंदोलन में तनुजा की भूमिका: नेपाल में सोशल मीडिया बैन के खिलाफ तनुजा ने पहला स्लोगन इनफ इज इनफ (अब बहुत हो गया) दिया. जेनरेशन-जेड के पोस्टर पर इस नारे ने खूब सुर्खियां बटोरी. तनुजा अपनी टीम को लेकर झापा से काठमांडू पहुंची। धीरे-धीरे यह आंदोलन सोशल मीडिया सेंट्रिक हो गया। तनुजा ने Gen-Z Nepal का हैशटैग भी चलवाया। आंदोलन खत्म होने के बाद आर्मी चीफ के साथ प्रदर्शनकारियों की जो मीटिंग हुई, उसमें तनुजा भी शामिल रहीं तनुजा ने बताया कि हमने किसी राजनेता को अंतरिम सरकार के मुखिया के रूप में विरोध किया है। हमारा मानना है कि नागरिक समाज को अब कमान देने की जरूरत है, जिससे भ्रष्टाचार को खत्म किया जा सके।

    Post Views: 202
    #nepal

    Related Posts

    आज मदर्स डे को बनाए जीवन का सबसे अनमोल यादगार

    May 10, 2026By Roaming Express

    यूपी एटीएस ने पाकिस्तान से संचालित गिरोह का किया भंडाफोड़, बड़ी आतंकी साजिश नाकाम

    April 3, 2026By Roaming Express

    सैकड़ों करोड़ का महाठग राशिद नसीम दुबई में गिरफ्तार.

    February 27, 2026By Roaming Express

    नेपाल में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 18 लोगों की हुई मौत

    February 23, 2026By Roaming Express

    जी मल्टी ट्रेडिंग एंड सर्विसेज का विस्तार, जल्द आएगा IPO

    February 21, 2026By Roaming Express

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडियन ग्रैंड मुफ्ती कंथापुरम एपी अबूबकर मुसलियार से की मुलाकात, विरोधियों में हलचल

    February 17, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    लखनऊ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में मशीनों और उपकरणों की खरीद में कथित…

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026

    Basti news :प्रवक्ता भर्ती परीक्षा में लापरवाही, दो कक्ष निरीक्षकों पर कार्रवाई

    May 30, 2026
    LATEST NEWS

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1624321
    Hits Today : 2297
    Who's Online : 6
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.