Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News: भाई दूज पर मनीष मिश्रा के समर्थन में सड़कों पर उतरीं हजारों महिलाएं

    November 13, 2026

    Basti News:हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की अनुमति निरस्त होने पर मनीष मिश्रा ने जताई नाराजगी, छह दिसंबर को करेंगे खुलासा

    November 13, 2026

    Basti News:ओम फर्नीचर एवं प्रोजेक्ट का भव्य शुभारंभ, सभी सामानों पर 20 प्रतिशत छूट

    October 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 26
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » मैं मणिपुर लोगों के जज्बे को सैल्यूट करता हूं : पीएम मोदी

    मैं मणिपुर लोगों के जज्बे को सैल्यूट करता हूं : पीएम मोदी

    कहा, विकास के रास्ते पर बढ़कर खत्म होने विनाश के मार्ग
    Roaming ExpressBy Roaming ExpressSeptember 13, 2025 राजनीति

    पूर्वोत्तर से अशोक झा: आज से 15 सितंबर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 राज्यों के दौरे पर रहने वाले हैं। सबसे पहले वे मिजोरम पहुंचे। यहां उन्होंने मिजोरम की पहली रेल लाइन बैराबी-सायरंग का उद्घाटन किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिजोरम के बाद मणिपुर पहुंचे। पीएम मोदी ने कहा कि हमें संतोष है कि हाल ही में हिल्स और वैली में… अलग-अलग ग्रुप के साथ समझौतों के लिए बातचीत हुई है।ये भारत सरकार के उन प्रयासों का हिस्सा है… जिसमें संवाद, सम्मान और आपसी समझ को महत्व देते हुए शांति की स्थापना के लिए काम किया जा रहा है। मैं सभी संगठनों से अपील करूंगा कि शांति के रास्ते पर आगे बढ़कर अपने सपनों को पूरा करें। मैं आपके साथ हूं… भारत सरकार मणिपुर के लोगों के साथ है। ये हिल्स… प्रकृति का अनमोल उपहार हैं, और साथ ही ये हिल्स आप सभी लोगों की निरंतर मेहनत का भी प्रतीक हैं। मैं मणिपुर के लोगों के जज्बे को सैल्यूट करता हूं। इतनी भरी बारिश में भी आप इतनी बड़ी संख्या में यहां आए, मैं आपके इस प्यार के लिए आपका आभार व्यक्त करता हूं। मणिपुर के नाम में ही मणि है, ये वो मणि है जो आने वाले समय में पूरे नॉर्थ-ईस्ट की चमक को बढ़ाने वाली है। भारत सरकार का निरंतर प्रयास रहा है कि मणिपुर को विकास के रास्ते पर तेजी से आगे ले जाएं। इसी कड़ी में मैं आज यहां आप सभी के बीच आया हूं। थोड़ी देर पहले इसी मंच से करीब 7 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास हुआ है। ये प्रोजेक्ट्स मणिपुर के लोगों की, यहां हिल्स पर रहने वाले ट्राइबल समाज की जिंदगी को और बेहतर बनाएंगे।बीते सालों में 15 करोड़ से अधिक देशवासियों को नल से जल की सुविधा मिल चुकी है। मणिपुर में 7-8 साल पहले तक सिर्फ 25-30 हजार घरों में ही पाइप से पानी आता था। आज यहां साढ़े 3 लाख से अधिक घरों में नल से जल की सुविधा मिल रही है। मणिपुर की ये धरती हौसलों और हिम्मत की धरती है। आज भारत बहुत तेजी से विकसित हो रहा है। हम बहुत जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाले हैं। हमने देशभर में गरीबों के लिए पक्के घर बनाने की योजना शुरू की। इसका फायदा मणिपुर के भी हजारों परिवारों को मिला।पहले यहां गांवों में पहुंचना कितना मुश्किल था, आप सभी जानते हैं। अब सैकड़ों गांवों में यहां रोड कनेक्टिविटी पहुंचाई गई है। इसका बहुत अधिक लाभ पहाड़ी लोगों को, ट्राइबल गांवों को हुआ है। हमारी सरकार के दौरान ही मणिपुर में रेल कनेक्टिविटी का विस्तार हो रहा है। जीरीबाम-इंफाल रेलवे लाइन बहुत जल्द राजधानी इंफाल को नेशनल रेल नेटवर्क से जोड़ देगी।।केंद्र ने मणिपुर में रेलवे, सड़क संपर्क परियोजनाओं के लिए बजट आवंटन बढ़ाया है। भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा, हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि विकास का लाभ देश के हर कोने तक पहुंचे। वर्ष 2014 से मैंने मणिपुर में कनेक्टिविटी सुधारने पर विशेष जोर दिया है। सड़क मार्ग के जरिये इंफाल से चूराचांदपुर आते समय मुझे जो प्यार मिला, उसे मैं कभी नहीं भूल सकता। मणिपुर साहस और वीरता की भूमि है। आज शुरू की गईं परियोजनाएं मणिपुर में बुनियादी ढांचे और स्वास्थ्य सेवा के मामले में लोगों के जीवन में सुधार लाएंगी।

    Post Views: 236

    Related Posts

    19 सितंबर को आसमान में दिखेगा चांद का खास नजारा अंतर्राष्ट्रीय चंद्र अवलोकन की रात्रि

    September 19, 2026By Roaming Express

    टेक्नोलॉजी और न्यायिक शिक्षा सम्मेलन में ई-फाइलिंग और न्यायिक प्रक्रिया सुधारों पर हुई चर्चा

    May 1, 2026By Roaming Express

    पहली मई को बुद्ध पूर्णिमा , घर घर में उत्सव का होगा आनंद

    April 28, 2026By Roaming Express

    सिक्किम में पीएम मोदी ने देखा प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और विकास की रफ्तार

    April 28, 2026By Roaming Express

    राघव चड्ढा का आप से इस्तीफा, बोले- दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में करेंगे विलय

    April 24, 2026By Roaming Express

    बिहार में सम्राट सिंह चौधरी मुख्यमंत्री , बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी उपमुख्यमंत्री को राज्यपाल ने दिलाई शपथ

    April 15, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    Basti News: भाई दूज पर मनीष मिश्रा के समर्थन में सड़कों पर उतरीं हजारों महिलाएं

    November 13, 2026

    Basti News:हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की अनुमति निरस्त होने पर मनीष मिश्रा ने जताई नाराजगी, छह दिसंबर को करेंगे खुलासा

    November 13, 2026

    Basti News:ओम फर्नीचर एवं प्रोजेक्ट का भव्य शुभारंभ, सभी सामानों पर 20 प्रतिशत छूट

    October 26, 2026
    Don't Miss

    Basti News: भाई दूज पर मनीष मिश्रा के समर्थन में सड़कों पर उतरीं हजारों महिलाएं

    November 13, 2026

    शास्त्री चौक से जीआईसी तक निकली पदयात्रा, महिलाओं ने जताया एकजुटता और समर्थन उप्र…

    Basti News:हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की अनुमति निरस्त होने पर मनीष मिश्रा ने जताई नाराजगी, छह दिसंबर को करेंगे खुलासा

    November 13, 2026

    Basti News:ओम फर्नीचर एवं प्रोजेक्ट का भव्य शुभारंभ, सभी सामानों पर 20 प्रतिशत छूट

    October 26, 2026

    Basti News: ट्रक के नीचे दबकर पिता और दो बेटियों की मौत, निमंत्रण से बाइक से घर लौट रहे थे तीनों

    October 26, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News: भाई दूज पर मनीष मिश्रा के समर्थन में सड़कों पर उतरीं हजारों महिलाएं

    November 13, 2026

    Basti News:हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की अनुमति निरस्त होने पर मनीष मिश्रा ने जताई नाराजगी, छह दिसंबर को करेंगे खुलासा

    November 13, 2026

    Basti News:ओम फर्नीचर एवं प्रोजेक्ट का भव्य शुभारंभ, सभी सामानों पर 20 प्रतिशत छूट

    October 26, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1881604
    Hits Today : 3117
    Who's Online : 14
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.