अशोक झा/ सिलीगुड़ी:शहर के सबसे व्यस्त हिलकार्ट रोड पर शनिवार दोपहर एक महिला से छेड़छाड़ की कोशिश की घटना से हड़कंप मच गया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शनिवार दोपहर एक महिला सफदर हाशमी चौक से माटीगढ़ जाने के लिए सिटी ऑटो में सवार हुई। आरोप है कि गुरु नानक चौक पहुँचने से पहले ऑटो में सवार एक व्यक्ति ने महिला को छुआ। महिला के चिल्लाने पर चालक ने गाड़ी रोक दी और आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद उत्तेजित भीड़ ने आरोपी की पिटाई की और पुलिस को सूचना दी। सिलीगुड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुँची और उसे गिरफ्तार कर लिया। शहर की सड़कों पर दिनदहाड़े ऐसी घटना सामने आते ही निंदा की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष पुलिस बल का गठन तो किया गया है, लेकिन वे व्यावहारिक रूप से नज़र नहीं आते। महिलाओं के गले की चेन छीनने, छेड़छाड़ और कई अन्य आपराधिक घटनाओं की लगातार घटनाओं से शहर में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।










Hits Today : 23
Who's Online : 9