Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti news:24 अगस्त को लोढ़ेश्वर नाथ मंदिर में होगा विशाल सामूहिक रुद्राभिषेक,151 पार्थिव शिवलिंग का होगा निर्माण, अयोध्या से मंगाई गई मिट्टी

    August 23, 2026

    Basti News: ठाकुरजी को गर्मी से बचाने गर्भगृह में मनीष मिश्रा ने लगवाया एसी

    August 21, 2026

    Basti news:मनीष मिश्रा के वादे की पहली किस्त, रक्षाबंधन से पहले बहनों के खातों में पहुंचे ₹500

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 24
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » उद्योग-धंधों और कारोबार में तरक्की दिलाती है विश्वकर्मा पूजा, कैसे करें पूजन?

    उद्योग-धंधों और कारोबार में तरक्की दिलाती है विश्वकर्मा पूजा, कैसे करें पूजन?

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressSeptember 17, 2025 धर्म एवं आस्था

     

    हर साल की तरह, इस साल भी देशभर में भगवान विश्वकर्मा की पूजा 17 सितंबर, बुधवार को धूमधाम से की जाएगी. यह पर्व विशेष रूप से कारीगरों, शिल्पकारों, औद्योगिक संस्थानों, और व्यापारियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने से व्यापार में उन्नति होती है।
    हिंदू धर्म में भगवान विश्वकर्मा को देव शिल्पकार और वास्तुकला, उद्योग-धंधों तथा तकनीक के देवता माना गया है. हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को विश्वकर्मा जयंती और विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया जाता है।इस दिन कारखानों, दुकानों, उद्योग-धंधों, ऑफिसों और मशीनों की विशेष पूजा की जाती है।मान्यता है कि भगवान विश्वकर्मा की कृपा से कारोबार में तरक्की, कार्यस्थल पर सुख-समृद्धि और मशीनों में कभी कोई खराबी नहीं आती।कौन हैं भगवान विश्वकर्मा?: बगवान विश्वकर्मा को सृष्टि के पहले इंजीनियर और वास्तुकार के रूप में जाना जाता है. शास्त्रों के अनुसार, उन्होंने देवताओं के लिए अस्त्र-शस्त्र, महल और नगरों का निर्माण किया. महाभारत काल की द्वारका नगरी, लंका, इंद्रप्रस्थ, और भगवान शिव के त्रिशूल का निर्माण भी उन्होंने ही किया था. यही वजह है कि उन्हें निर्माण और रचना का देवता माना जाता है.
    विश्वकर्मा पूजा की शुभ तिथि और मुहूर्त
    पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 16 सितंबर 2025, रात 09:41 बजे
    पूर्णिमा तिथि समाप्त: 17 सितंबर 2025, शाम 07:12 बजे
    पूजन का शुभ समय: 17 सितंबर को सुबह 07:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक सर्वश्रेष्ठ रहेगा।
    विश्वकर्मा पूजन विधि इस दिन सबसे पहले, सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें. अपने कार्यस्थल, मशीनों, और औजारों को अच्छी तरह साफ करें. पूजा के लिए एक चौकी पर लाल या पीले रंग का कपड़ा बिछाएं. भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें। साथ में भगवान विष्णु की मूर्ति भी स्थापित की जा सकती है. हाथ में जल लेकर संकल्प लें और गणेश जी की पूजा से आरंभ करें, क्योंकि हर शुभ कार्य में सबसे पहले गणेश जी की पूजा की जाती है. अब भगवान विश्वकर्मा और भगवान विष्णु को रोली, चावल, फूल और प्रसाद चढ़ाएं।कलश पर स्वास्तिक बनाएं और उसे पूजा स्थल पर रखें। अपने औजारों और मशीनों पर रोली-चावल से तिलक लगाएं।धूप और दीपक जलाकर आरती करें. पूजा के बाद, प्रसाद को सभी में बांटें।विश्वकर्मा पूजा के दिन करें ये काम
    पूजा के दिन मशीनों और औजारों का उपयोग न करें. उन्हें आराम दें।
    इस दिन कार्यस्थल पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें.
    जरूरतमंदों को दान-पुण्य करना शुभ माना जाता है।
    विश्वकर्मा पूजा के दिन ‘ओम विश्वकर्मणे नमः’ मंत्र का जाप करना बहुत ही फलदायी होता है।
    विश्वकर्मा पूजा का महत्व: विश्वकर्मा पूजा का पर्व सृष्टि के निर्माणकर्ता और वास्तु के देवता के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का प्रतीक है. इस दिन लोग अपने औजारों, मशीनों, और कार्यस्थल की पूजा करते हैं. यह पूजा न केवल भौतिक समृद्धि बल्कि आध्यात्मिक उन्नति भी लाती है. ऐसा माना जाता है कि जो लोग पूरी श्रद्धा से भगवान विश्वकर्मा की पूजा करते हैं, उनके व्यवसाय में कभी कोई रुकावट नहीं आती और हमेशा लाभ होता है।

    Post Views: 134

    Related Posts

    अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि मंदिर परिसर के शिव मंदिर पर मुख्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण

    April 29, 2026By Roaming Express

    सिलीगुड़ी में सज गया मां वैष्णव का दरबार,मैया करेंगी सबका बेड़ा पार

    April 12, 2026By Roaming Express

    कल मनाया जाएगा विश्व नवकार महामंत्र दिवस

    April 8, 2026By Roaming Express

    स्वामी भक्ति का आज भी सबसे अदभुत उदाहरण है रामदूत हनुमान

    April 1, 2026By Roaming Express

    हनुमान जयंती विशेष : हनुमान से ले जीवन में सीख : जीवन में सफलता के लिए ताकत नहीं, बल्कि समझदारी, धैर्य जरूरी

    April 1, 2026By Roaming Express

    हनुमान जयंती के पूर्व आज बन रहा खास योग, आएगा ख़ुशी का तूफान

    March 30, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    Basti news:24 अगस्त को लोढ़ेश्वर नाथ मंदिर में होगा विशाल सामूहिक रुद्राभिषेक,151 पार्थिव शिवलिंग का होगा निर्माण, अयोध्या से मंगाई गई मिट्टी

    August 23, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Basti news:24 अगस्त को लोढ़ेश्वर नाथ मंदिर में होगा विशाल सामूहिक रुद्राभिषेक,151 पार्थिव शिवलिंग का होगा निर्माण, अयोध्या से मंगाई गई मिट्टी

    August 23, 2026

    24 अगस्त को लोढ़ेश्वर नाथ मंदिर में होगा विशाल सामूहिक रुद्राभिषेक,151 पार्थिव शिवलिंग का होगा…

    Basti News: ठाकुरजी को गर्मी से बचाने गर्भगृह में मनीष मिश्रा ने लगवाया एसी

    August 21, 2026

    Basti news:मनीष मिश्रा के वादे की पहली किस्त, रक्षाबंधन से पहले बहनों के खातों में पहुंचे ₹500

    August 21, 2026

    Basti News:मकान बेचने के नाम पर 1.90 करोड़ हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज 

    August 21, 2026
    LATEST NEWS

    Basti news:24 अगस्त को लोढ़ेश्वर नाथ मंदिर में होगा विशाल सामूहिक रुद्राभिषेक,151 पार्थिव शिवलिंग का होगा निर्माण, अयोध्या से मंगाई गई मिट्टी

    August 23, 2026

    Basti News: ठाकुरजी को गर्मी से बचाने गर्भगृह में मनीष मिश्रा ने लगवाया एसी

    August 21, 2026

    Basti news:मनीष मिश्रा के वादे की पहली किस्त, रक्षाबंधन से पहले बहनों के खातों में पहुंचे ₹500

    August 21, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1673111
    Hits Today : 2845
    Who's Online : 7
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.