Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News:होली पर कुमार स्वीट्स में केसर गुझिया की खास रेंज, आकर्षक गिफ्ट पैक की भी बढ़ी मांग

    March 1, 2026

    Basti News:बजाज फिनसर्व के नाम पर ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह बेनकाब, 40 हजार का इनामी समेत चार गिरफ्तार

    March 1, 2026

    Basti News:अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुण्डेरवा में 15 लीटर शराब व 350 लीटर लहन बरामद

    March 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, March 3
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » नोएडा के जीबीयू में पढ़ रहे बीटेक के तीन छात्रों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

    नोएडा के जीबीयू में पढ़ रहे बीटेक के तीन छात्रों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressSeptember 21, 2025 NCR

    नोएडा में बीटा 2 कोतवाली एरिया के यमुना एक्सप्रेस-वे समीप चूहड़पुर अंडरपास के पास रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी (जीबीयू) में पढ़ने वाले बीटेक के तीन छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। तीनों छात्र बुलेट बाइक पर सवार होकर खाना खाने के लिए पूर्वांचल सोसायटी के पास होटल जा रहे थे। उसी दौरान पेड़ों को पानी लगा रहे टैंकर से उनकी बुलेट बाइक टकरा गई।
    बीटा दो कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मूलरुप से गाजियाबाद की पंचवटी कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय स्वयं सागर पुत्र संजय सागर, गाजीपुर के खुदुरा निवासी 21 वर्षीय कुश पुत्र रामकुमार उपाध्याय और बरेली की सैटेलाइट कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय समर्थ पुंडीर पुत्र सुनील पुंडीर बाइक पर सवार होकर खाना खाने के लिए होटल जा रहे थे। जब वे अपनी बुलेट बाइक से यमुना एक्सप्रेस-वे के चूहड़पुर अंडरपास के पास पहुंचे। वहां सर्विस रोड के किनारे के एक टैंकर पेड़ों को पानी लगा रहा था। उन्होंने बताया कि टैंकर पानी लगाते हुए धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा था। उसी दौरान बुलेट बाइक टैंकर से टकरा गई। घटना के बाद तीनों गंभीर रुप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक तेज गति में थी। घायलों को उपचार के लिए राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने दो घंटे के इलाज के बाद स्वयं सागर और कुश को मृत घोषित कर दिया। वहीं, समर्थ पुंडीर की हालत को देखते हुए उसे निजी अस्पताल में हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    बीटेक के थे छात्र
    इस मामले में गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार विश्वास त्रिपाठी ने बताया कि संस्थान के स्कूल ऑफ कम्यूटर साइंस में बीटेक के तीन छात्रों की सड़क हादसे घायल होने की सूचना मिली थी। इस पर संज्ञान लेते हुए यूनिवर्सिटी प्रशासन की टीम रवाना हुई थी। बुलेट बाइक स्वयं सागर की थी और वह चला रहा था। स्वयं सागर सेक्टर-36 में रहता था। स्वयं और कुश बीटेक के छात्र थे, जबकि समर्थ सेकेंड ईयर का छात्र था। समर्थ जीबीयू के संत रविदास हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था।

    Post Views: 94

    Related Posts

    Basti News:होली पर कुमार स्वीट्स में केसर गुझिया की खास रेंज, आकर्षक गिफ्ट पैक की भी बढ़ी मांग

    March 1, 2026By Roaming Express

    Basti News:बजाज फिनसर्व के नाम पर ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह बेनकाब, 40 हजार का इनामी समेत चार गिरफ्तार

    March 1, 2026By Roaming Express

    Basti News:अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुण्डेरवा में 15 लीटर शराब व 350 लीटर लहन बरामद

    March 1, 2026By Roaming Express

    Basti News:केक खाने के बाद युवक की संदिग्ध मौत, तीन वर्षीय बच्चा भी बीमार—गौर क्षेत्र में मचा हड़कंप

    March 1, 2026By Roaming Express

    Basti News:लिटिल फ्लावर्स स्कूल में धूमधाम से मना होली मिलन समारोह, शिक्षकों-छात्रों ने खेली गुलाल की होली

    February 28, 2026By Roaming Express

    Basti News:रुधौली में भीषण सड़क हादसा: सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव के भांजे की मौत

    February 28, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    Basti News:होली पर कुमार स्वीट्स में केसर गुझिया की खास रेंज, आकर्षक गिफ्ट पैक की भी बढ़ी मांग

    March 1, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Basti News:होली पर कुमार स्वीट्स में केसर गुझिया की खास रेंज, आकर्षक गिफ्ट पैक की भी बढ़ी मांग

    March 1, 2026

    उप्र बस्ती जिले में होली के त्योहार को देखते हुए गांधीनगर स्थित कुमार स्वीट्स में…

    Basti News:बजाज फिनसर्व के नाम पर ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह बेनकाब, 40 हजार का इनामी समेत चार गिरफ्तार

    March 1, 2026

    Basti News:अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुण्डेरवा में 15 लीटर शराब व 350 लीटर लहन बरामद

    March 1, 2026

    Basti News:केक खाने के बाद युवक की संदिग्ध मौत, तीन वर्षीय बच्चा भी बीमार—गौर क्षेत्र में मचा हड़कंप

    March 1, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News:होली पर कुमार स्वीट्स में केसर गुझिया की खास रेंज, आकर्षक गिफ्ट पैक की भी बढ़ी मांग

    March 1, 2026

    Basti News:बजाज फिनसर्व के नाम पर ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह बेनकाब, 40 हजार का इनामी समेत चार गिरफ्तार

    March 1, 2026

    Basti News:अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुण्डेरवा में 15 लीटर शराब व 350 लीटर लहन बरामद

    March 1, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1548721
    Hits Today : 813
    Who's Online : 8
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.