Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News:ओम फर्नीचर एवं प्रोजेक्ट का भव्य शुभारंभ, सभी सामानों पर 20 प्रतिशत छूट

    October 26, 2026

    Basti News: ट्रक के नीचे दबकर पिता और दो बेटियों की मौत, निमंत्रण से बाइक से घर लौट रहे थे तीनों

    October 26, 2026

    Basti News:शिक्षक निर्वाचन के लिए 14 केंद्रों पर मतदान शुरू, 2045 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 26
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » त्योहारों के इस मौसम में जनता जनार्दन को यह डबल बोनस मिला: पीएम मोदी

    त्योहारों के इस मौसम में जनता जनार्दन को यह डबल बोनस मिला: पीएम मोदी

    इसके बाद 5,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की परियोजनाओं का शिलान्यास किया
    Roaming ExpressBy Roaming ExpressSeptember 22, 2025 राष्ट्रीय

    अशोक झा/ ईटानगर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में कहा कि आज देश में जीएसटी रिफॉर्म्स लागू हुए हैं। GST बचत उत्सव की शुरुआत हुई है। त्योहारों के इस मौसम में जनता जनार्दन को यह डबल बोनस मिला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश की राजधानी इटानगर में स्थानीय उद्यमियों एवं स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों से सोमवार को मुलाकात की और उनसे बातचीत भी की। इसके बाद 5,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नॉर्थ ईस्ट उन्हें दिल से पसंद है। इसी वजह से उन्होंने अपने मंत्रियों के लिए नॉर्थ ईस्ट का दौरान अनिवार्य कर दिया है। वह खुद पीएम रहते हुए 70 से ज्यादा बार नॉर्थ ईस्ट आए हैं। अरुणाचल के बाद वह माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर पहुंचेंगे। यहां मंदिर परिसर के विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी ने कहा, मेरा अरुणाचल दौरा खास बन गया है। नवरात्रि के पहले दिन मुझे इतने खूबसूरत पर्वतों का साक्षी बनने का अवसर मिला… आज नेक्स्ट-जेनरेशन जीएसटी सुधार लागू किए गए हैं। जीएसटी बचत उत्सव की शुरुआत हुई है।अरुणाचल को ऊर्जा, स्वास्थ्य, पर्यटन और कई अन्य क्षेत्रों से जुड़े प्रोजेक्ट दिए गए हैं।
    उन्होंने कहा, अरुणाचल की यह भूमि उगते सूर्य की धरती के साथ देशभक्ति के उफान की भी धरती है। जैसे तिरंगे का पहला रंग केसरिया है, वैसे ही अरुणाचल का पहला रंग भी केसरिया है। यहां का हर व्यक्ति शौर्य और शांति का प्रतीक है। पीएम मोदी ने कहा, मेरा अरुणाचल दौरा आज तीन कारणों से बेहद खास है। पहला कारण यह है कि नवरात्रि जैसे पावन अवसर पर मुझे इन भव्य पर्वतों के दर्शन करने का सौभाग्य मिला है। नवरात्रि के इस दिन हम मां शैलपुत्री की आराधना करते हैं, जो हिमालय की पुत्री हैं। इन्हीं पर्वतों के बीच रहकर अपनी श्रद्धा अर्पित करना वास्तव में दिव्य अनुभव है।
    प्रधानमंत्री ने स्थानीय उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों के साथ संवाद किया और इंदिरा गांधी पार्क में आयोजित सार्वजनिक बैठक के अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी का भी दौरा किया और वहां प्रदर्शित स्थानीय उत्पादों का बारीकी से अवलोकन किया। ईटानगर में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश में जो टैक्स इकट्ठा होता है, उसका एक हिस्सा राज्यों को मिलता है। जब कांग्रेस की सरकार थी तब अरुणाचल प्रदेश को 10 साल में सेंट्रल टैक्स में से सिर्फ 6,000 करोड़ रुपये ही मिले थे। जबकि भाजपा सरकार के 10 वर्षों में अरुणाचल को एक लाख करोड़ रुपये से अधिक मिल चुके हैं। यानी भाजपा सरकार ने कांग्रेस की तुलना में अरुणाचल को 16 गुना ज्यादा पैसा दिया है और यह सिर्फ टैक्स का हिस्सा है। 9 सवालों में पढ़िए कैसे लौटे ‘सस्ते दिन’? 375 से ज्यादा चीजें सस्ती, सिगरेट फूंकना और रिवॉल्वर रखना महंगा, जानिए सबसे सस्ती कौन-सी चीजें हुई। 5,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के प्रोजेक्ट का उद्घाटन: अरुणाचल प्रदेश में पीएम मोदी ने 5,125 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट शुरू किए। इंदिरा गांधी पार्क में उन्होंने एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि वह उनकी कमाई और बचत दोनों को बचाने का काम करेंगे। उन्होंने तातो और हीओ जलविद्युत परियोजनाओं की आधारशिला रखी। ये दोनों परियोजनाएं शियोमी जिले में यारजेप नदी पर विकसित की जाएंगी। 186 मेगावाट क्षमता वाली तातो परियोजना का विकास अरुणाचल प्रदेश सरकार और नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा संयुक्त रूप से 1,750 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। इससे सालाना लगभग 802 मिलियन यूनिट बिजली पैदा होने की उम्मीद है।प्रधानमंत्री मोदी ने व्यापारियों से नए जीएसटी सुधारों से उनके व्यवसाय पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्थानीय उत्पादों की गुणवत्ता और विविधता के बारे में भी विस्तार से पूछा और ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान के तहत देशी उत्पादों को बढ़ावा देने के महत्व पर जोर दिया।
    एक अधिकारी ने बताया कि यह संवाद ना सिर्फ स्थानीय व्यवसायिक समुदाय के लिए उत्साहजनक रहा, बल्कि यह सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक भी है, जो सीमा राज्य में जमीनी स्तर पर उद्यमिता को मजबूत बनाने के लिए काम कर रही है।
    प्रधानमंत्री मोदी ने स्थानीय उत्पादों के प्रचार-प्रसार और नवाचार को प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया, ताकि राज्य के छोटे और मध्यम उद्यमियों को और अधिक अवसर मिल सकें।
    कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, हम नॉर्थ ईस्ट के आठों राज्यों को अष्टलक्ष्मी के रूप में पूजते हैं, इसलिए इस क्षेत्र को विकास में पीछे नहीं देख सकते।यहां विकास के लिए केंद्र सरकार अधिक से अधिक धन खर्च कर रही है। देश में जो टैक्स इकट्ठा होता है, उसका एक हिस्सा राज्यों को मिलता है। जब कांग्रेस की सरकार थी तब अरुणाचल प्रदेश को 10 साल में सेंट्रल टैक्स में से सिर्फ 6,000 करोड़ रुपये ही मिले थे. जबकि भाजपा सरकार के 10 वर्षों में अरुणाचल को एक लाख करोड़ रुपये से अधिक मिल चुके हैं। यानी भाजपा सरकार ने कांग्रेस की तुलना में अरुणाचल को 16 गुना ज्यादा पैसा दिया है और यह सिर्फ टैक्स का हिस्सा है।
    पीएम मोदी ने कांग्रेस को निशाने पर लिया और कहा, कांग्रेस की एक पुरानी आदत है कि विकास का जो भी काम मुश्किल होता है, उस काम को वह कभी हाथ ही नहीं लगाती।कांग्रेस की इस आदत से नॉर्थ ईस्ट को बहुत नुकसान हुआ। जहां विकास कार्य करना चुनौती होता था, उसे कांग्रेस पिछड़ा घोषित कर भूल जाती थी। जो सीमा से सटे गांव थे, उन्हें लास्ट विलेज कहकर पल्ला झाड़ लेती थी। यही कारण है कि सीमावर्ती क्षेत्रों से लोगों का पलायन होता गया। बीजेपी ने इस अप्रोच को ही बदल दिया। जिन्हें कांग्रेस बैकवर्ड डिस्ट्रिक कहती थी, उन्हें हमने
    स्पेशल डिस्ट्रिक बनाया और वहां विकास को प्राथमिकता दी गई।सीमावर्ती जिन गांवों को कांग्रेस लास्ट विलेज कहती थी, उन्हें हमने फर्स्ट विलेज माना. इसके अच्छे परिणाम आज हम देख रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने व्यापारियों से नए जीएसटी सुधारों से उनके व्यवसाय पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्थानीय उत्पादों की गुणवत्ता और विविधता के बारे में भी विस्तार से पूछा और ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान के तहत देशी उत्पादों को बढ़ावा देने के महत्व पर जोर दिया।
    एक अधिकारी ने बताया कि यह संवाद ना सिर्फ स्थानीय व्यवसायिक समुदाय के लिए उत्साहजनक रहा, बल्कि यह सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक भी है, जो सीमा राज्य में जमीनी स्तर पर उद्यमिता को मजबूत बनाने के लिए काम कर रही है.
    प्रधानमंत्री मोदी ने स्थानीय उत्पादों के प्रचार-प्रसार और नवाचार को प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया, ताकि राज्य के छोटे और मध्यम उद्यमियों को और अधिक अवसर मिल सकें।
    कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, हम नॉर्थ ईस्ट के आठों राज्यों को अष्टलक्ष्मी के रूप में पूजते हैं, इसलिए इस क्षेत्र को विकास में पीछे नहीं देख सकते. यहां विकास के लिए केंद्र सरकार अधिक से अधिक धन खर्च कर रही है। देश में जो टैक्स इकट्ठा होता है, उसका एक हिस्सा राज्यों को मिलता है। जब कांग्रेस की सरकार थी तब अरुणाचल प्रदेश को 10 साल में सेंट्रल टैक्स में से सिर्फ 6,000 करोड़ रुपये ही मिले थे। जबकि भाजपा सरकार के 10 वर्षों में अरुणाचल को एक लाख करोड़ रुपए से अधिक मिल चुके हैं। यानी भाजपा सरकार ने कांग्रेस की तुलना में अरुणाचल को 16 गुना ज्यादा पैसा दिया है और यह सिर्फ टैक्स का हिस्सा है। पीएम मोदी ने कांग्रेस को निशाने पर लिया और कहा, कांग्रेस की एक पुरानी आदत है कि विकास का जो भी काम मुश्किल होता है, उस काम को वह कभी हाथ ही नहीं लगाती। कांग्रेस की इस आदत से नॉर्थ ईस्ट को बहुत नुकसान हुआ। जहां विकास कार्य करना चुनौती होता था, उसे कांग्रेस पिछड़ा घोषित कर भूल जाती थी. जो सीमा से सटे गांव थे, उन्हें लास्ट विलेज कहकर पल्ला झाड़ लेती थी. यही कारण है कि सीमावर्ती क्षेत्रों से लोगों का पलायन होता गया।

    Post Views: 180

    Related Posts

    19 सितंबर को आसमान में दिखेगा चांद का खास नजारा अंतर्राष्ट्रीय चंद्र अवलोकन की रात्रि

    September 19, 2026By Roaming Express

    टेक्नोलॉजी और न्यायिक शिक्षा सम्मेलन में ई-फाइलिंग और न्यायिक प्रक्रिया सुधारों पर हुई चर्चा

    May 1, 2026By Roaming Express

    पहली मई को बुद्ध पूर्णिमा , घर घर में उत्सव का होगा आनंद

    April 28, 2026By Roaming Express

    सिक्किम में पीएम मोदी ने देखा प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और विकास की रफ्तार

    April 28, 2026By Roaming Express

    राघव चड्ढा का आप से इस्तीफा, बोले- दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में करेंगे विलय

    April 24, 2026By Roaming Express

    बिहार में सम्राट सिंह चौधरी मुख्यमंत्री , बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी उपमुख्यमंत्री को राज्यपाल ने दिलाई शपथ

    April 15, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    Basti News:ओम फर्नीचर एवं प्रोजेक्ट का भव्य शुभारंभ, सभी सामानों पर 20 प्रतिशत छूट

    October 26, 2026

    Basti News: ट्रक के नीचे दबकर पिता और दो बेटियों की मौत, निमंत्रण से बाइक से घर लौट रहे थे तीनों

    October 26, 2026

    Basti News:शिक्षक निर्वाचन के लिए 14 केंद्रों पर मतदान शुरू, 2045 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

    October 23, 2026
    Don't Miss

    Basti News:ओम फर्नीचर एवं प्रोजेक्ट का भव्य शुभारंभ, सभी सामानों पर 20 प्रतिशत छूट

    October 26, 2026

     पांच साल की गारंटी के साथ मिलेंगे आधुनिक कमर्शियल फर्नीचर बस्ती। शहर के कंपनी बाग…

    Basti News: ट्रक के नीचे दबकर पिता और दो बेटियों की मौत, निमंत्रण से बाइक से घर लौट रहे थे तीनों

    October 26, 2026

    Basti News:शिक्षक निर्वाचन के लिए 14 केंद्रों पर मतदान शुरू, 2045 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

    October 23, 2026

    बस्ती में दुर्गा पूजा का मेला देखकर लौट रहे यात्रियों से भरा ऑटो पलटा, दो महिलाओं समेत आठ घायल

    October 23, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News:ओम फर्नीचर एवं प्रोजेक्ट का भव्य शुभारंभ, सभी सामानों पर 20 प्रतिशत छूट

    October 26, 2026

    Basti News: ट्रक के नीचे दबकर पिता और दो बेटियों की मौत, निमंत्रण से बाइक से घर लौट रहे थे तीनों

    October 26, 2026

    Basti News:शिक्षक निर्वाचन के लिए 14 केंद्रों पर मतदान शुरू, 2045 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

    October 23, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1825131
    Hits Today : 1987
    Who's Online : 10
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.