Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 1
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » गृहमंत्री अमित शाह ने की मां दुर्गा से प्रार्थना, खोए हुए ‘सोनार बांग्ला’ गौरव को पुनः स्थापित करने की मांग

    गृहमंत्री अमित शाह ने की मां दुर्गा से प्रार्थना, खोए हुए ‘सोनार बांग्ला’ गौरव को पुनः स्थापित करने की मांग

    कहा, ईश्वर चंद्र विद्यासागर जैसा दूसरा फिर इस धरती पर आ पाना मुश्किल
    Roaming ExpressBy Roaming ExpressSeptember 26, 2025 धर्म एवं आस्था

    अशोक झा/ कोलकाता: बंगाल में दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को संतोष मित्रा स्क्वायर दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करने के बाद कालीघाट स्थित प्रसिद्ध काली मंदिर में पूजा-अर्चना की। शाह ने मां काली का आशीर्वाद लिया और मंदिर के पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान से विशेष पूजा संपन्न कराई। अमित शाह के इस दौरे को नवरात्रि के मौके पर विशेष महत्व दिया जा रहा है। पूजा के दौरान उन्होंने देश और बंगाल की समृद्धि एवं शांति की कामना की। भाजपा नेताओं का मानना है कि नवरात्र के इस शुभ अवसर पर शाह का कालीघाट मंदिर पहुंचना न केवल धार्मिक भावनाओं से जुड़ा है बल्कि यह बंगाल की सांस्कृतिक धारा को सम्मान देने का भी संदेश है। मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और केंद्रीय बलों के साथ स्थानीय पुलिस ने भी पूरे परिसर की घेराबंदी की। शाह के आगमन पर मंदिर के आस-पास बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि, नवरात्रि के इस पावन पर्व पर बंगाल की जनता के बीच धार्मिक आस्था अपने चरम पर होती है। ऐसे समय में अमित शाह का मां काली के दरबार में आशीर्वाद लेना राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है, खासकर जब राज्य में विधानसभा चुनाव का समय नजदीक है।गृह मंत्री अमित शाह बंगाल के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा के समारोह में कहा, ”मां दुर्गा से प्रार्थना है कि राज्य में चुनाव के बाद एक नयी सरकार आए जो बंगाल के खोए हुए ‘सोनार बांग्ला’ गौरव को पुनः स्थापित करे। ‘ उन्होंने कहा कि मैं पश्चिम बंगाल में वर्षाजनित घटनाओं में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देता हूं।
    बंगाल में बने सोनार बांग्ला का निर्माण करने वाली सरकार’: शाह ने कहा कि मैं आज मां की पूजा करके आया हूं, मैंने मां के सामने पूजा की है कि इस चुनाव के बाद बंगाल में एक ऐसी सरकार बने जो सोनार बांग्ला का निर्माण कर पाएं. शाह ने कहा कि हमारा बंगाल फिर से सुरक्षित, समृद्ध, शांत, सुजलाम सुफलाम बने यहां पर कवि गुरु की कल्पना के बंगाल का निर्माण हम कर पाएं। केंद्रीय गृह मंत्री ने आगे कहा कि आज महान शिक्षाविद समाज सुधारक ईश्वर चंद्र विद्यासागर की भी जयंती है। शाह ने कहा कि इन्होंने ना केवल बंगाल बल्कि पूरे देश में जब हम गुलाम थे। शिक्षा के लिए जो किया है उसे भुलाया नहीं जा सकता। गृह मंत्री ने कहा कि बंगाल की भाषा, संस्कृति, व्याकरण महिलाओं की शिक्षा के लिए ईश्वर चंद्र विद्यासागर ने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।उन्होंने कहा, ”यह नौ दिवसीय नवरात्र उत्सव न केवल बंगाल और भारत में, बल्कि पूरे विश्व में प्रसिद्ध हो गया है। बंगाल की इस महान परंपरा को पूरी दुनिया बड़े हर्षोल्लास के साथ देखती है। नौ दिनों तक, बंगाल में हर कोई शक्ति की उपासना में समर्पित रहता है।” शाह ने कहा, ”दुर्गा पूजा का त्योहार बंगाल को नयी ऊंचाइयों की ओर ले जाए और राज्य के विकास के माध्यम से हम एक विकसित भारत के विचार को साकार करने में सक्षम हों जिसका सपना हमारे नेता नरेन्द्र मोदी जी ने देखा है।” गृह मंत्री ने साल्ट लेक स्थित पूर्वी क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र (ईजेडसीसी) में भाजपा समर्थित पश्चिम बंग संस्कृति मंच के दुर्गा पूजा पंडाल का भी उद्घाटन किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता शाह ने शिक्षाविद् एवं समाज सुधारक ईश्वर चंद्र विद्यासागर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि भी दी। शाह ने कहा, ”विद्यासागर जी ने न केवल बंगाल में, बल्कि औपनिवेशिक काल में पूरे देश में शिक्षा के लिए जो किया, उसे कोई नहीं भूल सकता। उन्होंने अपना पूरा जीवन बांग्ला भाषा, राज्य की संस्कृति और महिलाओं की शिक्षा के लिए समर्पित कर दिया। आज, करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से, मैं ईश्वर चंद्र विद्यासागर के चरणों में नमन करता हूं।”बारिश में मरने वालों को दी श्रद्धांजलि:
    शाह ने कहा कि दुर्गा पूजा के शुरुआत में ही यहां भारी बारिश हुई. जिसमें दस से ज्यादा लोगों की जान चली गई. शाह ने सभी परिवारों को ढांढस बंधाया मृतकों को श्रद्धांजलि दी. गृह मंत्री ने कहा कि दुर्गा पूजा का ये उत्सव हमें शुभ की ओर ले जाए बंगाल को ऊंचाईयों की ओर ले जाए. बंगाल के विकास के माध्यम से विकसित भारत के सपने को हम सिद्ध कर पाएं।

    Post Views: 136

    Related Posts

    बंगाल में कल होगा फिर से 15 मतदान केंद्रों पर मतदान, सुरक्षा होगी अभूतपूर्व

    May 1, 2026By Roaming Express

    अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि मंदिर परिसर के शिव मंदिर पर मुख्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण

    April 29, 2026By Roaming Express

    बंगाल की 142 सीटों पर वोटिंग जारी, 1448 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

    April 28, 2026By Roaming Express

    बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के पहले मनी लांड्रिंग केस में ईडी की ताबड़तोड़ छापामारी

    April 24, 2026By Roaming Express

    राघव चड्ढा का आप से इस्तीफा, बोले- दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में करेंगे विलय

    April 24, 2026By Roaming Express

    सांसद सुधांशु त्रिवेदी और मनन मिश्रा सिलीगुड़ी में कल खोलेंगे राज्य कानून व्यवस्था की पोल

    April 18, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    लखनऊ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में मशीनों और उपकरणों की खरीद में कथित…

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026

    Basti news :प्रवक्ता भर्ती परीक्षा में लापरवाही, दो कक्ष निरीक्षकों पर कार्रवाई

    May 30, 2026
    LATEST NEWS

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1624303
    Hits Today : 2043
    Who's Online : 7
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.