प्रयागराज मेजा में शनिवार को नवरात्रि के शुभ अवसर पर जहां मेजा क्षेत्र में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और जगरातों की तैयारियां चरम पर थीं, वहीं शुक्रवार की रात आए तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने भक्तों और आयोजकों की तैयारियों पर पानी फेर दिया।तेज हवाओं और झमाझम बारिश के चलते कई दुर्गा पंडाल उड़कर अपनी जगह से दूर जा गिरे, और कुछ स्थानों पर प्रतिमाएं खंडित हो गईं। क्षेत्र भर में अफरा-तफरी और मायूसी का माहौल छा गया।सिकटी और खदरहन का पूरा में भारी नुकसान सिकटी गांव की विश्वकर्मा बस्ती में लगा दुर्गा पंडाल पूरी तरह उखड़ गया और दूर जाकर गिर पड़ा। खदरहन का पूरा गांव में बना भव्य पंडाल तेज तूफान में 200 मीटर दूर जाकर गिरा, जिससे मां दुर्गा की प्रतिमा भी लगभग 15 फीट दूर जा गिरी और खंडित हो गई।







Hits Today : 3932
Who's Online : 14