Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News :बाइक 30 किमी दूर, शव झाड़ियों में मिला; पोस्टमार्टम ने खोला यशवंत की हत्या का राज

    September 11, 2026

    Basti News: साइबर पुलिस बनकर दरोगा को धमकाया, 11 हजार रुपये मांगे; जांच में खुला बैंक खातों का खेल

    September 8, 2026

    Siddharthnagar News : प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ई-रिक्शा पलटकर बनाया हादसा; चार गिरफ्तार

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 14
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » बंगाल में शांत होने का नाम नहीं ले रही भाजपा सांसद विधायक हमले का मामला, गुस्साए भाजपा समर्थकों का त्रिपुरा टीएमसी पार्टी कार्यालय पर हमला

    बंगाल में शांत होने का नाम नहीं ले रही भाजपा सांसद विधायक हमले का मामला, गुस्साए भाजपा समर्थकों का त्रिपुरा टीएमसी पार्टी कार्यालय पर हमला

    सिलीगुड़ी में घायल भाजपा नेताओं से मिले बिप्लब देब, बोले टीएमसी की उलटी गिनती शुरू
    Roaming ExpressBy Roaming ExpressOctober 7, 2025 बंगाल

     

    अशोक झा/ सिलीगुड़ी: बंगाल भाजपा चुनाव सह प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब मंगलवार को सिलीगुड़ी पहुंचे। यहां उन्होंने टीएमसी से जुड़े लोगों के हमले में घायल हुए भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। पश्चिम बंगाल भाजपा चुनाव सह प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब मंगलवार को सिलीगुड़ी पहुंचे। यहां उन्होंने टीएमसी से जुड़े लोगों के हमले में घायल हुए भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। बिप्लब देब ने दोनों नेताओं से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। घायल भाजपा सांसद और विधायक ने बताया कि जब वे जलपाईगुड़ी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे थे, तभी टीएमसी समर्थित गुंडों ने अचानक हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने उनके वाहनों में तोड़फोड़ की और पत्थरबाजी की, जिसके बाद वे गंभीर रूप से घायल हो गए। भाजपा नेताओं से मुलाकात के बाद बिप्लब देब ने कहा कि यह घटना पश्चिम बंगाल में टीएमसी सरकार की असफलता और कानून व्यवस्था की स्थिति का प्रमाण है। ममता सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि टीएमसी सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। जनता आगामी विधानसभा चुनाव में ममता सरकार को उखाड़ फेंकेगी। पश्चिम बंगाल में टीएमसी शासन के खिलाफ जनाक्रोश लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि ममता दीदी और उनकी पार्टी के नेता अब सत्ता छिनने के डर से घबरा गए हैं और भाजपा नेताओं पर साजिशन हमले करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं पर इस तरह के हमले से पार्टी डरने वाली नहीं है, बल्कि और मजबूती से जनता के बीच जाएगी। सिलीगुड़ी दौरे के दौरान बिप्लब देब ने स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की और प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता अब परिवर्तन के मूड में है और भाजपा के पक्ष में माहौल तेजी से बन रहा है। बता दें कि भाजपा सांसद और विधायक पर यह हमला सोमवार को उस समय हुआ था जब भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल जलपाईगुड़ी जिले के नागराकाटा क्षेत्र में बाढ़ राहत कार्यों का जायजा लेने गया था। दौरे के दौरान कुछ लोगों ने प्रतिनिधिमंडल पर हमला कर दिया, जिसमें सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष घायल हो गए। भाजपा ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और राज्य सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने जलपाईगुड़ी जिले के बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित नागराकाटा इलाके के दौरे के दौरान पार्टी सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष पर हुए हमले की मंगलवार को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) से जांच कराने की मांग की।मुर्मू और घोष, दोनों का अभी सिलीगुड़ी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ”हम मुर्मू और घोष पर हुए हमले की एनआईए जांच की मांग करते हैं।” भट्टाचार्य ने मालदा उत्तर से भाजपा सांसद मुर्मू तथा सिलीगुड़ी से विधायक एवं पश्चिम बंगाल विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक घोष पर हुए हमले को ”सुनियोजित” करार दिया।उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों भाजपा नेताओं पर यह हमला ”उत्तर बंगाल के लोगों में धार्मिक आधार पर आतंक और विभाजन का माहौल बनाने” के लिए किया गया।
    यह आरोप लगाते हुए कि हमला अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों और रोहिंग्याओं द्वारा किया गया था, प्रदेश भाजपा प्रमुख ने दावा किया कि राज्य पुलिस ने हमले को रोकने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की। भट्टाचार्य ने दावा किया, ”मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की शुरुआत से पहले तृणमूल कांग्रेस लोगों में भय का माहौल पैदा करने के लिए विभिन्न स्थानों पर हमले करा रही है।” भट्टाचार्य ने कहा, ”अगर कोई यह सोचता है कि भाजपा सांसदों और विधायकों पर हमला करके वे हमारे कार्यकर्ताओं में भय पैदा कर सकते हैं, तो वे गलत हैं।” वही इस घटना पर अभिनेता और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती ने इसे शर्मनाक करार दिया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रभावित लोगों की मदद करने की अपील की। विपक्षी नेता सुवेंदु अधिकारी ने भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपने समर्थकों को भेजकर बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हमला कराया। बाढ़ प्रभावित इलाकों में ये घटनाएं राजनीतिक विवादों में तब्दील हो गई हैं।
    मिथुन ने TMC पर लगाया हिंसा में लिप्त होने का आरोप
    मिथुन चक्रवर्ती ने एक वीडियो संदेश में कहा, “हमारे सांसद और विधायक पर जिस तरह हमला हुआ, वह बहुत शर्मनाक है। बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने की बजाय TMC हिंसा पर उतर आई है। मैं अपने पार्टी के सभी साथियों से कहता हूं कि जनता के साथ रहें और राहत कार्यों में मदद करें।”

    Post Views: 198
    Bengal

    Related Posts

    टेक्नोलॉजी और न्यायिक शिक्षा सम्मेलन में ई-फाइलिंग और न्यायिक प्रक्रिया सुधारों पर हुई चर्चा

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल में कल होगा फिर से 15 मतदान केंद्रों पर मतदान, सुरक्षा होगी अभूतपूर्व

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल की 142 सीटों पर वोटिंग जारी, 1448 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

    April 28, 2026By Roaming Express

    पहली मई को बुद्ध पूर्णिमा , घर घर में उत्सव का होगा आनंद

    April 28, 2026By Roaming Express

    सिक्किम में पीएम मोदी ने देखा प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और विकास की रफ्तार

    April 28, 2026By Roaming Express

    बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के पहले मनी लांड्रिंग केस में ईडी की ताबड़तोड़ छापामारी

    April 24, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    Basti News :बाइक 30 किमी दूर, शव झाड़ियों में मिला; पोस्टमार्टम ने खोला यशवंत की हत्या का राज

    September 11, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Basti News :बाइक 30 किमी दूर, शव झाड़ियों में मिला; पोस्टमार्टम ने खोला यशवंत की हत्या का राज

    September 11, 2026

    -पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, गर्दन पर नाखून के निशान और शरीर पर कई…

    Basti News: साइबर पुलिस बनकर दरोगा को धमकाया, 11 हजार रुपये मांगे; जांच में खुला बैंक खातों का खेल

    September 8, 2026

    Siddharthnagar News : प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ई-रिक्शा पलटकर बनाया हादसा; चार गिरफ्तार

    September 8, 2026

    सिद्धार्थनगर में 5.46 लाख के गबन का आरोप, ग्राम विकास अधिकारी के निलंबन के निर्देश

    September 8, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News :बाइक 30 किमी दूर, शव झाड़ियों में मिला; पोस्टमार्टम ने खोला यशवंत की हत्या का राज

    September 11, 2026

    Basti News: साइबर पुलिस बनकर दरोगा को धमकाया, 11 हजार रुपये मांगे; जांच में खुला बैंक खातों का खेल

    September 8, 2026

    Siddharthnagar News : प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ई-रिक्शा पलटकर बनाया हादसा; चार गिरफ्तार

    September 8, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1703978
    Hits Today : 442
    Who's Online : 9
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.