Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News:होली पर कुमार स्वीट्स में केसर गुझिया की खास रेंज, आकर्षक गिफ्ट पैक की भी बढ़ी मांग

    March 1, 2026

    Basti News:बजाज फिनसर्व के नाम पर ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह बेनकाब, 40 हजार का इनामी समेत चार गिरफ्तार

    March 1, 2026

    Basti News:अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुण्डेरवा में 15 लीटर शराब व 350 लीटर लहन बरामद

    March 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, March 3
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » करवा चौथ कल, बाजार से पार्लर तक उत्साह आज

    करवा चौथ कल, बाजार से पार्लर तक उत्साह आज

    क्या आपने कभी सोचा है कि पूजा में मिट्टी का करवा ही क्यों रखा जाता है?
    Roaming ExpressBy Roaming ExpressOctober 9, 2025 धर्म एवं आस्था

    अशोक झा/ सिलीगुड़ी: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाने वाला करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। यह व्रत उस वर्ष कल यानि 10 अक्टूबर को है। लेकिन पार्लर ही या बाजार यहां आज से ही उत्साह है। सोना के दामों में आई तेजी से महिलाओं में कुछ उत्साह कम है पर भारी के बदले हल्के गहने जरूर खरीद रहे है। इस दिन का इंतजार विवाहित महिलाएं पूरे साल करती हैं और पति की लंबी आयु व दांपत्य सुख की कामना से निर्जला व्रत रखती हैं। शाम के समय वे चंद्र दर्शन के बाद पूजा-अर्चना करती हैं। पूजा के दौरान महिलाएं थाली में कई वस्तुएं सजाती हैं, जिनमें मिट्टी का करवा विशेष रूप से शामिल होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि पूजा में मिट्टी का करवा ही क्यों रखा जाता है?
    मिट्टी के करवे का धार्मिक महत्व: सनातन परंपरा में करवा को बहुत पवित्र माना गया है. यह पांच तत्वों – जल, वायु, अग्नि, आकाश और पृथ्वी का प्रतीक है, जिनसे मानव शरीर भी बना है। माना जाता है कि ये पांचों तत्व मिलकर वैवाहिक जीवन में सुख, शांति और स्थिरता बनाए रखने में सहायक होते हैं. करवा का आकार मटके जैसा होता है, जो समृद्धि और जीवनदायिनी शक्ति का प्रतीक माना गया है। करवा चौथ के दिन महिलाएं इस मिट्टी के करवे को देवी माता का रूप मानकर श्रद्धा से पूजा करती हैं ताकि उनका वैवाहिक जीवन मंगलमय बना रहे।
    माता सीता ने शुरू की थी परंपरा: धार्मिक कथाओं के अनुसार, करवा चौथ की परंपरा बहुत प्राचीन है। कहा जाता है कि जब माता सीता ने भगवान राम के लिए व्रत रखा था और जब महाभारत काल में माता द्रौपदी ने भी अर्जुन की लंबी आयु की कामना की थी, तब दोनों ने मिट्टी के करवे का ही प्रयोग किया था. तभी से करवा चौथ की पूजा में मिट्टी के करवे को शामिल करना शुभ और आवश्यक माना जाने लगा।
    करवा चौथ पर मिट्टी का करवा ही क्यों रखा जाता है?
    मिट्टी का करवा धरती मां का प्रतीक माना जाता है, जो स्थिरता, धैर्य और समर्पण का भाव दर्शाता है. यह वैवाहिक जीवन में सुख और सौभाग्य बढ़ाने का प्रतीक है।पूजा के समय करवे में क्या रखा जाता है?: करवे में जल या दूध भरा जाता है और उस पर ढक्कन रखकर दीपक जलाया जाता है. पूजा के बाद यह जल चंद्र देव को अर्पित किया जाता है। क्या मिट्टी के बजाय अन्य धातु का करवा इस्तेमाल किया जा सकता है?: हां, अगर मिट्टी का करवा उपलब्ध न हो तो तांबे या पीतल का करवा भी रखा जा सकता है, लेकिन धार्मिक दृष्टि से मिट्टी का करवा सबसे शुभ माना गया है। करवा चौथ की पूजा कब की जाती है? यह पूजा सूर्यास्त के बाद और चंद्रमा के उदय से पहले की जाती है. चंद्र दर्शन और अर्घ्य देने के बाद व्रत पूर्ण होता है।माता करवा की पूजा की जाती है. महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत रखती हैं. इस पूजा में मिट्टी के करवा और छलनी का विशेष महत्व होता है. इन दोनों चीज़ों के बिना पूजा अधूरी मानी जाती है. ऐसे में पूजा के बाद इस्तेमाल की गई छलनी और करवा का क्या करना चाहिए, आइए जानते हैं इस लेख के माध्यम से।
    करवा चौथ की पूजा के बाद करवा का क्या करना चाहिए?
    पूजा के बाद करवा को किसी पवित्र पेड़ के नीचे रखना चाहिए. आप चाहें तो करवा को नीम, पीपल, आम या बरगद के पेड़ के नीचे रख सकती हैं. हिंदू धर्म में इन पेड़ों को बेहद पवित्र और पूजनीय माना गया है.आप चाहें तो करवा को नदी में प्रवाहित भी कर सकती हैं. ऐसा करना शुभ माना जाता है.अगर आप चाहें तो पूजा में इस्तेमाल किए गए करवा को अगले साल दोबारा उपयोग के लिए संभालकर रख सकती हैं. इसके लिए करवा को घर के किसी स्वच्छ और पवित्र स्थान पर सालभर के लिए रखें। करवा चौथ पर इस्तेमाल की गई छलनी का क्या करें? मान्यता के अनुसार, पूजा में इस्तेमाल की गई छलनी को संभालकर रखना चाहिए. यदि आप चाहें तो इसे अगली बार की पूजा में दोबारा उपयोग कर सकती हैं. इसे कहीं भी इधर-उधर न फेंकें। करवा चौथ की पूजा के बाद क्या नहीं करना चाहिए? पूजा में इस्तेमाल किए गए करवा को खंडित न करें.
    करवा या छलनी को किसी अपवित्र स्थान पर न फेंकें।

    Post Views: 66

    Related Posts

    स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक, आदेश सुरक्षित

    February 27, 2026By Roaming Express

    आज से लग गया होलाष्टक: इस दौरान नहीं होगा कोई शुभ कार्य

    February 23, 2026By Roaming Express

    सप्तशक्ति संगम गोरक्ष प्रांत का भव्य समापन समारोह, मातृ शक्ति ने लिया सप्तसंकल्प

    February 19, 2026By Roaming Express

    बंगाल में चुनाव से पहले राम कृष्ण की हुई इंट्री, गृहमंत्री के इस्कॉन दौरे से बढ़ी टीएमसी की बेचैनी

    February 18, 2026By Roaming Express

    प्रयागराज में 44 दिनों तक चले माघ मेले में 22 करोड़ 10 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई

    February 18, 2026By Roaming Express

    प्रयागराज के 44 दिवसीय माघ मेले में 22 करोड़ 10 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई

    February 17, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    Basti News:होली पर कुमार स्वीट्स में केसर गुझिया की खास रेंज, आकर्षक गिफ्ट पैक की भी बढ़ी मांग

    March 1, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Basti News:होली पर कुमार स्वीट्स में केसर गुझिया की खास रेंज, आकर्षक गिफ्ट पैक की भी बढ़ी मांग

    March 1, 2026

    उप्र बस्ती जिले में होली के त्योहार को देखते हुए गांधीनगर स्थित कुमार स्वीट्स में…

    Basti News:बजाज फिनसर्व के नाम पर ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह बेनकाब, 40 हजार का इनामी समेत चार गिरफ्तार

    March 1, 2026

    Basti News:अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुण्डेरवा में 15 लीटर शराब व 350 लीटर लहन बरामद

    March 1, 2026

    Basti News:केक खाने के बाद युवक की संदिग्ध मौत, तीन वर्षीय बच्चा भी बीमार—गौर क्षेत्र में मचा हड़कंप

    March 1, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News:होली पर कुमार स्वीट्स में केसर गुझिया की खास रेंज, आकर्षक गिफ्ट पैक की भी बढ़ी मांग

    March 1, 2026

    Basti News:बजाज फिनसर्व के नाम पर ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह बेनकाब, 40 हजार का इनामी समेत चार गिरफ्तार

    March 1, 2026

    Basti News:अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुण्डेरवा में 15 लीटर शराब व 350 लीटर लहन बरामद

    March 1, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1549131
    Hits Today : 2895
    Who's Online : 7
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.