Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti news:24 अगस्त को लोढ़ेश्वर नाथ मंदिर में होगा विशाल सामूहिक रुद्राभिषेक,151 पार्थिव शिवलिंग का होगा निर्माण, अयोध्या से मंगाई गई मिट्टी

    August 23, 2026

    Basti News: ठाकुरजी को गर्मी से बचाने गर्भगृह में मनीष मिश्रा ने लगवाया एसी

    August 21, 2026

    Basti news:मनीष मिश्रा के वादे की पहली किस्त, रक्षाबंधन से पहले बहनों के खातों में पहुंचे ₹500

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 23
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » दुर्गापुर में MBBS स्टूडेंट से गैंगरेप केस में 4 अरेस्ट, बंगाल पुलिस ने मोबाइल ट्रैक कर दबोचे आरोपी

    दुर्गापुर में MBBS स्टूडेंट से गैंगरेप केस में 4 अरेस्ट, बंगाल पुलिस ने मोबाइल ट्रैक कर दबोचे आरोपी

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressOctober 12, 2025 क्राइम

    अशोक झा/ कोलकाता:
    बंगाल के दुर्गापुर में एक मेडिकल छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, एक आरोपी अभी भी फरार हैं। दुर्गापुर MBBS स्टूडेंट से गैंगरेप मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन एक आरोपी अभी-भी फरार हैं। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने इन आरोपियों के मोबाइल नेटवर्क को ट्रैक कर गिरफ्तार किया है।सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास जंगल में रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया और मोबाइल नेटवर्क को ट्रैक कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, लेकिन एक आरोपी अभी भी फरार हैं। जिनकी तलाश जारी है।उधर, सीएम ममता बैनर्जी ने पीड़िता के पिता से मोबाइल पर बातचीत की। इस दौरान पीड़िता के पिता ने ऐसी मांग कर दी, जिस पर सीएम ने भी विचार करने का आश्वासन दिया।
    मीडिया से बातचीत में पीड़िता के पिता ने कहा कि मेरी बेटी की हालत ठीक नहीं है। वह अभी भी बिस्तर पर है और चलने में असमर्थ है। उन्होंने कहा कि सीएम ने मुझसे फोन पर बात की। सीएम, डीजी, एसपी और कलेक्टर सभी हमारी बहुत मदद कर रहे हैं और नियमित रूप से उसके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने सीएम ममता बनर्जी से अनुरोध किया है कि यहां मेरी बेटी की जान को खतरा है, इसलिए उन्हें ओडिशा ले जाने दें। सीएम ने इस पर अश्वासन दिया है।
    मिलकर मुकाबला करना होगा: उधर, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने दुर्गापुर गैंगरेप मामले में कहा कि पूरे देश में जहां भी महिलाओं के साथ अत्याचार होता है, सवाल किए जाते हैं, लेकिन जवाब नहीं मिलते हैं। पूरे देश में यही स्थिति है। मुझे लगता है कि समाज और सरकार को मिलकर महिलाओं के खिलाफ अत्याचार का मुकाबला करना चाहिए।
    सुवेंदु का ममता बैनर्जी पर निशाना: पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने दुर्गापुर गैंगरेप मामले में सीएम ममता बैनर्जी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि बंगाल में भी अपराधियों का यूपी के योगी आदित्यनाथ के माडल पर सजा मिलनी चाहिए। बंगाल में भी योगी आदित्यनाथ जैसी सरकार की जरूरत है। यह है पूरा मामल: पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में में एमबीबीएस की छात्रा खाना खाने के लिए अपने दोस्त के साथ निकली थी। इस दौरान कुछ लोगों ने उसे दबोच लिया और सामूहिक दुष्कर्म किया। वहीं, छात्रा के दोस्त पर भी शक था क्योंकि वह मुकाबला करने की बजाए भाग गया था। बाद में उसने मौके पर जाकर छात्रा को देखा। इसके बाद छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आसनसोल दुर्गापुर पुलिस आयुक्तालय का कहना है कि इस मामले में चार आरोपियों को अरेस्ट किया जा चुका है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है।

    जानकारी के अनुसार, असनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के न्यू टाउनशिप पुलिस स्टेशन ने पीड़िता के परिवार की शिकायत पर गैंगरेप का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि रातभर घटनास्थल के पास जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। मोबाइल नेटवर्क को ट्रैक कर के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिनका कनेक्शन इस मामले से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज के कुछ कर्मचारियों और पीड़िता के साथ गए दोस्तों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।दोस्तों से भी पूछताछ जारी : सूत्रों के अनुसार, परिवार के लोगों ने जिन दोस्तों पर संदेह जताया हैं। उन लोगों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस कैंपस के सीसीटीवी फुटेज और सुरक्षा-व्यवस्थाओं की जांच कर रही है, ताकि अपराध के सटीक हालात और आरोपियों की पहचान की जा सके।पुलिस के अनुसार, ओडिशा के जलेस्वर की रहने वाली 23 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे अपने एक पुरुष दोस्त के साथ कॉलेज कैंपस से बाहर निकली थी। इसी दौरान कुछ व्यक्तियों ने कथित तौर पर उनका पीछा करना शुरू कर दिया और अश्लील टिप्पणियां कीं। इसके बाद जबरन एक सुनसान जगह पर खींच ले गए, जहां उसके साथ गैंगरेप किया। घटना की सूचना मिलते ही न्यू टाउनशिप पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़िता को तुरंत मेडिकल जांच और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह अभी डॉक्टरों निगरानी में है। WBDF ने की न्यायिक जांच की मांग: द वेस्ट बंगाल डॉक्टर्स’ फ्रंट (WBDF) ने इस घटना की कड़ी निंदा की और इसे शैक्षणिक संस्थानों के अंदर भी महिलाओं के असुरक्षित होने की एक और भयावह याद बताया. संगठन ने पीड़ित के लिए न्याय की मांग की और भारत के मुख्य न्यायाधीश से मामले का संज्ञान लेने और न्यायिक जांच का आदेश देने की अपील की। ओडिशा के सीएम ने की घटना की आलोचना: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, ‘मैंने वरिष्ठ अधिकारियों को पश्चिम बंगाल सरकार से संपर्क करने और आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है। पीड़ित परिवार को ओडिशा सरकार की ओर से हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।उन्होंने पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की। BJP का TMC सरकार पर हमला : इस बीच BJP ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार पर कड़ा राजनीतिक हमला बोला और राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने में लगातार विफलता का आरोप लगाया है। वहीं, पश्चिम बंगाल की मंत्री और TMC नेता शशि पांजा ने जवाबी हमला किया और BJP पर एक संवेदनशील मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया।

    Post Views: 151

    Related Posts

    बंगाल में कल होगा फिर से 15 मतदान केंद्रों पर मतदान, सुरक्षा होगी अभूतपूर्व

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल की 142 सीटों पर वोटिंग जारी, 1448 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

    April 28, 2026By Roaming Express

    बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के पहले मनी लांड्रिंग केस में ईडी की ताबड़तोड़ छापामारी

    April 24, 2026By Roaming Express

    सांसद सुधांशु त्रिवेदी और मनन मिश्रा सिलीगुड़ी में कल खोलेंगे राज्य कानून व्यवस्था की पोल

    April 18, 2026By Roaming Express

    19 अप्रैल को अक्षय तृतीया,जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, सोना-चांदी खरीदने का समय

    April 18, 2026By Roaming Express

    अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद आ रहा है अक्षय योग

    April 16, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    Basti news:24 अगस्त को लोढ़ेश्वर नाथ मंदिर में होगा विशाल सामूहिक रुद्राभिषेक,151 पार्थिव शिवलिंग का होगा निर्माण, अयोध्या से मंगाई गई मिट्टी

    August 23, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Basti news:24 अगस्त को लोढ़ेश्वर नाथ मंदिर में होगा विशाल सामूहिक रुद्राभिषेक,151 पार्थिव शिवलिंग का होगा निर्माण, अयोध्या से मंगाई गई मिट्टी

    August 23, 2026

    24 अगस्त को लोढ़ेश्वर नाथ मंदिर में होगा विशाल सामूहिक रुद्राभिषेक,151 पार्थिव शिवलिंग का होगा…

    Basti News: ठाकुरजी को गर्मी से बचाने गर्भगृह में मनीष मिश्रा ने लगवाया एसी

    August 21, 2026

    Basti news:मनीष मिश्रा के वादे की पहली किस्त, रक्षाबंधन से पहले बहनों के खातों में पहुंचे ₹500

    August 21, 2026

    Basti News:मकान बेचने के नाम पर 1.90 करोड़ हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज 

    August 21, 2026
    LATEST NEWS

    Basti news:24 अगस्त को लोढ़ेश्वर नाथ मंदिर में होगा विशाल सामूहिक रुद्राभिषेक,151 पार्थिव शिवलिंग का होगा निर्माण, अयोध्या से मंगाई गई मिट्टी

    August 23, 2026

    Basti News: ठाकुरजी को गर्मी से बचाने गर्भगृह में मनीष मिश्रा ने लगवाया एसी

    August 21, 2026

    Basti news:मनीष मिश्रा के वादे की पहली किस्त, रक्षाबंधन से पहले बहनों के खातों में पहुंचे ₹500

    August 21, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1672299
    Hits Today : 2455
    Who's Online : 7
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.