आगरा में यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और आगरा पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में घायल कर दबोच लिया। आगरा में घायल बदमाश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह मुठभेड़ थाना एकता क्षेत्र में हुई, जहां पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
घायल बदमाश की पहचान पवन उर्फ कल्लू पुत्र संतराम निवासी सिरौली, थाना लोनी, गाजियाबाद के रूप में हुई है। वह आगरा कमिश्नरेट के थाना ताजगंज में दर्ज रंगदारी के एक मामले में वांछित चल रहा था और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार पवन शासन द्वारा चिन्हित कुख्यात रणदीप भाटी–अमित कसाना गैंग का शूटर है। उसके खिलाफ हत्या के चार, रंगदारी के दो सहित कुल 18 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2021 में हत्या के एक मामले में उस पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था, जिसके बाद वह दिल्ली से जेल गया था।
पुलिस ने उसके कब्जे से 9 एमएम पिस्टल, कई कारतूस और अन्य असलहे बरामद किए हैं। बरामद पिस्टल वर्ष 2016 में थाना बिसरख, गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र में एडीजे की पीएसओ ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल मोनू धीमन से लूटी गई थी। इस संबंध में थाना बिसरख में केस दर्ज है।
एसटीएफ के अनुसार जेल में रहने के दौरान पवन हरियाणा के कुख्यात हिमांशु भाऊ गैंग के संपर्क में आ गया था। वर्ष 2025 में जेल से छूटने के बाद उसने दोबारा बड़े पैमाने पर रंगदारी मांगना शुरू कर दिया था और दिल्ली व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़ी वारदातों की साजिश रच रहा था। पुलिस उससे पूछताछ कर गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।








Hits Today : 2738
Who's Online : 6