Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News: इंजीनियर्स डे पर इंजीनियरों ने किया रक्तदान  

    September 16, 2026

    Basti News:यशवंत हत्याकांड में तीन महिलाएं गिरफ्तार, अब तक पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

    September 16, 2026

    Basti News: मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट पर मुकदमा

    September 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 16
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » संघ ने सौ वर्षों की यात्रा सेवा साधना और अनुशासन के बल पर पूरी की : क्षेत्र प्रचारक अनिल जी

    संघ ने सौ वर्षों की यात्रा सेवा साधना और अनुशासन के बल पर पूरी की : क्षेत्र प्रचारक अनिल जी

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressOctober 12, 2025 राष्ट्रीय

    लखनऊ,12 अक्टूबर। शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बस्ती स्तर पर पथ संचलन निकाले जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को लखनऊ विभाग के 108 स्थानों पर पथ संचलन निकाला गया। सभी स्वयंसेवकों ने संचलन गीत ‘संगठन संगठन गढ़े चलो सुपंथ पर बढ़े चलो। भला हो जिसमें देश का,वो काम सब किए चलो’ गाते हुए संचलन पूर्ण किया। पथ संचलन के दौरान अनुशासन एकता और देशभक्ति की अदभुत झलक देखने को मिली। अलग-अलग बस्तियों के पथ संचलन कार्यक्रम में संघ के प्रान्त व क्षेत्र स्तर के पदाधिकरियों ने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया।

    पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक अनिल जी लखनऊ पश्चिम भाग के रामनगर की चन्द्रशेखर बस्ती में आयोजित पथ संचलन में उपस्थित रहे।

    इस अवसर पर क्षेत्र प्रचारक ने पंच परिवर्तन के विषयों को हृदयंगम करते हुए समाज के बीच ले जाने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया।
    स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संघ देशभक्ति और राष्ट्र निष्ठा का पर्याय है। यातनाएं और पीड़ा सहने के बाद भी स्वयंसेवकों ने कभी संघ कार्य और राष्ट्र सेवा नहीं छोड़ी। संघ का प्रत्येक स्वयंसेवक समाज में सदभाव,राष्ट्र भावना आरे सेवा के संकल्प को लेकर कार्य करता है। संघ का शताब्दी वर्ष समाज से निकटता का वर्ष है। संघ ने अपनी सौ वर्षों की यात्रा सेवा साधना और अनुशासन के बल पर पूरी की है।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत रमाकांत दास जी ने की। इस अवसर पर लखनऊ पश्चिम भाग के भाग संघचालक गुरूमिलन जी, विभाग प्रचारक अनिल जी, भाग प्रचारक मनोज जी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

    संघ को जानने की उत्सुकता समाज में बढ़ी : मनोज जी, क्षेत्र सम्पर्क प्रमुख

    लखनऊ दक्षिण भाग के संवाद नगर बस्ती के स्वयंसेवकों का कल्याण मंडप में एक​त्रीकरण हुआ। पथ संचलन कल्याण मण्डप से शुरू होकर जियामऊ बस्ती के अंदर होते हुए राधाकृष्ण मंदिर पहुंचा। यहां से जियामऊ के पीछे से निकलकर 1090 चौराहा पहुंचा। 1090 से पथ संचलन पेट्रोल पम्प के सामने से निकलकर जियामऊ पुलिस चौकी के सामने से राज स्कैनिंग सेन्टर होते हुए वापस कल्याण मण्डप में पूर्ण हुआ। पथ संचलन के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र सम्पर्क प्रमुख मनोज ने स्वयंसेवकों से पंच परिवर्तन पर काम करने का आह्वान किया।
    इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मनोज जी ने कहा कि संघ आज विश्व का सबसे बड़ा संगठन बन गया है। इसलिए संघ को जानने की उत्सुकता आज समाज में बढ़ी है।
    इस अवसर पर विश्व संवाद केन्द्र के प्रमुख डा. उमेश, विश्व संवाद केन्द्र के कार्यालय प्रमुख शनी सिंह, प्रान्तीय प्रचार टोली के सदस्य बृजनन्दन राजू, सह नगर संघचालक विजय विश्वकर्मा,सह भाग शारीरिक शिक्षण प्रमुख रवि जायसवाल,नगर कार्यवाह संदीप, सह नगर कार्यवाह शिव कुमार,नगर व्यवस्था प्रमुख शशिकान्त, शाखा कार्यवाह डा.उमेश राय, सीताराम, डा.मदन मोहन समेत बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

    विभाग कार्यवाह अमितेश जी ने बताया कि लखनऊ विभाग में 02 से 12 अक्टूबर के 411 स्थानों पर पथ संचलन निकाला गया।

    Post Views: 143

    Related Posts

    टेक्नोलॉजी और न्यायिक शिक्षा सम्मेलन में ई-फाइलिंग और न्यायिक प्रक्रिया सुधारों पर हुई चर्चा

    May 1, 2026By Roaming Express

    पहली मई को बुद्ध पूर्णिमा , घर घर में उत्सव का होगा आनंद

    April 28, 2026By Roaming Express

    सिक्किम में पीएम मोदी ने देखा प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और विकास की रफ्तार

    April 28, 2026By Roaming Express

    राघव चड्ढा का आप से इस्तीफा, बोले- दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में करेंगे विलय

    April 24, 2026By Roaming Express

    बिहार में सम्राट सिंह चौधरी मुख्यमंत्री , बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी उपमुख्यमंत्री को राज्यपाल ने दिलाई शपथ

    April 15, 2026By Roaming Express

    हिंदी सिनेमा की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 93 वर्ष की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन

    April 12, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    Basti News: इंजीनियर्स डे पर इंजीनियरों ने किया रक्तदान  

    September 16, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Basti News: इंजीनियर्स डे पर इंजीनियरों ने किया रक्तदान  

    September 16, 2026

    -डाक बंगले पर हवन-पूजन के साथ हुआ आयोजन, विश्वेश्वरैया और आरके दत्ता को किया…

    Basti News:यशवंत हत्याकांड में तीन महिलाएं गिरफ्तार, अब तक पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

    September 16, 2026

    Basti News: मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट पर मुकदमा

    September 15, 2026

    Basti News: डीएम के संज्ञान के बाद चार दिव्यांग बच्चों के परिवार को मिला आवास, सरकारी योजनाओं का भी मिला लाभ

    September 15, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News: इंजीनियर्स डे पर इंजीनियरों ने किया रक्तदान  

    September 16, 2026

    Basti News:यशवंत हत्याकांड में तीन महिलाएं गिरफ्तार, अब तक पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

    September 16, 2026

    Basti News: मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट पर मुकदमा

    September 15, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1705203
    Hits Today : 1817
    Who's Online : 8
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.