Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News:दासिया में बन रहे इथेनॉल प्लांट सभी मानकों का हो रहा पालन,अक्टूबर 2026 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य- निदेशक रोहन जायसवाल

    July 6, 2026

    ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    June 30, 2026

    Basti News:सिद्धार्थ विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज के छात्रों का जलवा, चार ने जीते स्वर्ण पदक

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 12
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » आज से बिहार में तीन दिवसीय दौरे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

    आज से बिहार में तीन दिवसीय दौरे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

    गठबंधन सहयोगियों से मुलाकात करेंगे और कुछ सार्वजनिक सभाओं को संबोधित करेंगे
    Roaming ExpressBy Roaming ExpressOctober 16, 2025 बिहार

    अशोक झा/ पटना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचेंगे। विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के दौरे पर आ रहे गृह मंत्री पार्टी की संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा लेंगे, गठबंधन सहयोगियों से मुलाकात करेंगे और कुछ सार्वजनिक सभाओं को संबोधित करेंगे। पार्टी ने इस दौरे को बेहद अहम माना है, क्योंकि यह चुनाव प्रचार और नामांकन की प्रक्रिया के निर्णायक मोड़ पर हो रहा है। जनसभा को करेंगे संबोधित: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि अमित शाह का दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब राज्य में चुनावी हलचल तेज हो चुकी है और सभी पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर रही हैं। शाह अपने दौरे के दौरान एनडीए के उम्मीदवारों के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे, साथ ही कई जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। संगठन को मजबूत करने की कोशिश: 17 अक्टूबर को अमित शाह पार्टी के उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान वे गठबंधन में शामिल सभी दलों जेडीयू, हम, और लोजपा (रामविलास) के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। इन बैठकों का मकसद है सभी सहयोगी दलों के बीच समन्वय स्थापित करना और साझा रणनीति पर काम करना। आक्रामक रणनीति अपना रही भाजपा: भाजपा इस बार चुनावी प्रचार में आक्रामक रणनीति अपना रही है। पार्टी ने कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और स्टार प्रचारकों को बिहार में उतारने का निर्णय लिया है। अमित शाह का मकसद यह भी है कि उन जिलों में विशेष रणनीति बनाई जाए जहां पार्टी अपेक्षाकृत कमजोर है। कैंडिडेट लिस्ट में चर्चित नाम शामिल: भाजपा ने 14 अक्टूबर को अपने 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इस सूची में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को तारापुर और विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को लखीसराय से टिकट दिया गया है। पार्टी ने अब तक कुल 101 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। वहीं, 15 अक्टूबर को पार्टी ने दूसरी सूची जारी की, जिसमें 12 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। खास बात यह रही कि इस लिस्ट में दो चर्चित चेहरों को जगह दी गई। लोकप्रिय लोक गायिका मैथिली ठाकुर को अलीनगर से टिकट दिया गया है। मैथिली ने 14 अक्टूबर को ही भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। राजनीतिक संकेत और संगठनात्मक संदेश: अमित शाह का बिहार दौरा केवल चुनावी रैली तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने का भी प्रयास है। उनकी मौजूदगी से पार्टी को एकजुटता का संदेश देने में मदद मिलेगी, साथ ही सहयोगी दलों के साथ तालमेल और बेहतर समन्वय की दिशा में भी यह दौरा अहम साबित हो सकता है।

    Post Views: 121

    Related Posts

    टेक्नोलॉजी और न्यायिक शिक्षा सम्मेलन में ई-फाइलिंग और न्यायिक प्रक्रिया सुधारों पर हुई चर्चा

    May 1, 2026By Roaming Express

    पहली मई को बुद्ध पूर्णिमा , घर घर में उत्सव का होगा आनंद

    April 28, 2026By Roaming Express

    सिक्किम में पीएम मोदी ने देखा प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और विकास की रफ्तार

    April 28, 2026By Roaming Express

    राघव चड्ढा का आप से इस्तीफा, बोले- दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में करेंगे विलय

    April 24, 2026By Roaming Express

    बिहार में गृह विभाग समेत 29 ताकतवर मंत्रालय के साथ सम्राट चौधरी ने संभाला पदभार

    April 15, 2026By Roaming Express

    बिहार में सम्राट सिंह चौधरी मुख्यमंत्री , बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी उपमुख्यमंत्री को राज्यपाल ने दिलाई शपथ

    April 15, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Basti News:दासिया में बन रहे इथेनॉल प्लांट सभी मानकों का हो रहा पालन,अक्टूबर 2026 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य- निदेशक रोहन जायसवाल

    July 6, 2026

    -अक्टूबर 2026 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य उप्र बस्ती  जिले में रुधौली विधानसभा क्षेत्र…

    ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    June 30, 2026

    Basti News:सिद्धार्थ विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज के छात्रों का जलवा, चार ने जीते स्वर्ण पदक

    June 30, 2026

    Basti News:मंदिर परिसर मारपीट मामले को लेकर विश्व हिंदू महासंघ ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

    June 30, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News:दासिया में बन रहे इथेनॉल प्लांट सभी मानकों का हो रहा पालन,अक्टूबर 2026 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य- निदेशक रोहन जायसवाल

    July 6, 2026

    ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    June 30, 2026

    Basti News:सिद्धार्थ विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज के छात्रों का जलवा, चार ने जीते स्वर्ण पदक

    June 30, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1646979
    Hits Today : 748
    Who's Online : 11
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.