Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News:होली पर कुमार स्वीट्स में केसर गुझिया की खास रेंज, आकर्षक गिफ्ट पैक की भी बढ़ी मांग

    March 1, 2026

    Basti News:बजाज फिनसर्व के नाम पर ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह बेनकाब, 40 हजार का इनामी समेत चार गिरफ्तार

    March 1, 2026

    Basti News:अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुण्डेरवा में 15 लीटर शराब व 350 लीटर लहन बरामद

    March 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, March 3
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » जहां सुमति तहां सम्पत्ति नाना,जहां कुमति तहां विपत्ति विधाना।।

    जहां सुमति तहां सम्पत्ति नाना,जहां कुमति तहां विपत्ति विधाना।।

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressOctober 19, 2025 धर्म एवं आस्था

    – आज की दीपावली शिववास में मनाई जायेगी

    अशोक झा/ सिलीगुड़ी: हर वर्ष दीपावली आती है और हम राम राज्य की बातें करने लगते हैं मगर वह राज तभी आयेगा जब हम अपने भीतर में बैठे अंधेरे को दूर करते हुए समतामयी समाज के प्रकाश की तरफ बढ़ेंगे। परिवार में सुमति और मतैक्य कायम करने में गृलक्ष्मी की भूमिका ही सर्वाधिक महत्वपूर्ण होती है। यह सुमति परिवार में बनाने का काम भी गृहलक्ष्मी ही करती है। एेसा वह परिवार के सभी सदस्यों की सहमति से करती है अर्थात परिवार में मतैक्य का होना उसके आगे बढ़ने की शर्त होती है।वर्ष 2025 में, कार्तिक अमावस्या 20 अक्टूबर को शुरू होकर 21 अक्टूबर को समाप्त होगी, इसलिए दीवाली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस दिन शिववास योग सहित कई मंगलकारी संयोग बन रहे हैं, जो साधक के सुख और सौभाग्य में वृद्धि करते हैं।
    दीवाली के दिन लक्ष्मी गणेश जी की पूजा प्रदोष काल में होती है। इस दौरान मां लक्ष्मी की पूजा करने से दोगुना फल मिलता है। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के संकटों से मुक्ति मिलेगी। आइए, पूजा का शुभ मुहूर्त और योग जानते हैं।
    03 बजकर 44 मिनट से शुरू होगी अमावस्या तिथि
    हर साल कार्तिक माह की अमावस्या तिथि पर दीवाली मनाई जाती है। इस साल कार्तिक माह की अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर को शाम 03 बजकर 44 मिनट से शुरू होगी और 21 अक्टूबर को शाम 05 बजकर 54 मिनट पर समाप्त होगी। इसके बाद यानी 21 अक्टूबर को शाम 05 बजकर 54 मिनट के बाद कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुरू होगी। इसके लिए 20 अक्टूबर को दीवाली मनाई जाएगी।
    प्रदोष काल में की जाती है पूजा
    दीवाली के दिन प्रदोष काल में देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। ज्योतिषियों की मानें तो स्थिर लग्न में लक्ष्मी गणेश जी की पूजा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। इसके लिए दीवाली के दिन प्रदोष काल में लक्ष्मी गणेश जी की पूजा की जाती है। दीवाली के दिन प्रदोष काल शाम 05 बजकर 46 मिनट से शुरू होगी। इस समय से लेकर शाम 08 बजकर 18 मिनट तक पूजा के लिए शुभ मुहूर्त है।
    दीवाली पूजा शुभ मुहूर्त
    दीवाली पर पूजा के लिए शुभ समय संध्याकाल में 07 बजकर 08 मिनट से लेकर 08 बजकर 18 मिनट तक है। प्रदोष काल में पूजा के लिए शुभ समय शाम 05 बजकर 46 मिनट से लेकर 08 बजकर 18 मिनट तक है। इसके साथ ही वृषभ काल में पूजा के लिए शुभ समय शाम 07 बजकर 08 मिनट से लेकर 09 बजकर 03 मिनट तक है।
    इसके अलावा, निशिता काल में देवी मां लक्ष्मी की पूजा का समय रात 11 बजकर 41 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक है। साधक अपनी सुविधा अनुसार समय पर देवी मां लक्ष्मी की पूजा कर सकते हैं।
    दीवाली पूजा शुभ योग
    कार्तिक अमावस्या पर दुर्लभ शिववास योग का संयोग बन रहा है। शिववास योग का संयोग दोपहर के बाद बन रहा है। शिववास योग का संयोग दोपहर 03 बजकर 44 मिनट से है, जो पूर्ण रात्रि तक है। इस दौरान देवों के देव महादेव कैलाश पर मां पार्वती के साथ रहेंगे। शिववास योग के दौरान शिव-शक्ति की पूजा करने से साधक को अमोघ और अक्षय फल की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही अभिजीत मुहूर्त का भी संयोग है। वहीं, हस्त और चित्रा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग है। लोकतन्त्र में भी इसी रास्ते पर चलकर पूरे देश में सुख-समृद्धि प्राप्त की जाती है। हमारी संसद से लेकर विधानसभाओं तक में अलग-अलग विचारधारा वाले दल बैठते हैं।बेशक चुनावों में वे एक-दूसरे का कड़ा विरोध करते हुए निर्वाचित सदनों में आते हैं मगर जब एक बार कोई व्यक्ति सांसद या विधायक बन जाता है तो विपक्ष में बैठे जनप्रतिनिधियों के मूल अधिकार वही होते हैं जो कि सत्तारूढ़ दल के सदस्यों के होते हैं। इसीलिए संसदीय प्रणाली में चुने हुए सदनों के भीतर विपक्ष व सत्ता पक्ष के बीच किसी भी विषय पर मतैक्य कायम करने की कोशिश की जाती है। इसी वजह से सरकार द्वारा पेश किये गये विधेयकों पर चर्चा की जाती है। इस चर्चा या बहस के दौरान एेसे बिन्दू उभरते हैं जिनमें सत्ता व विपक्ष के बीच समता भी होती है जबकि सरकार केवल बहुमत पाने वाले दल की ही बनती है। अतः भारतीय संस्कृति की आधारशिला में ही लोकतन्त्र के बीज पड़े हुए हैं। दीपावली को गरीब ब्राह्मण परिवार पर धन की देवी लक्ष्मी की तभी कृपा होती है जब पूरा परिवार कर्मशील बन जाता है। यह कर्मशीलता या उद्यमता ही परिवार से लेकर देश तक को समृद्धि देते हैं। दीपावली पर दीप जलाना कोई ढोंग नहीं है, बल्कि यह समाज की उद्यमता का परिचायक भी है। निश्चित रूप से प्रकाश हमें आगे की ओर ले जाता है और आलस्य त्यागकर अपने चारों तरफ फैले अवसरों को दिखाता है। कोई राष्ट्र तभी आगे बढ़ सकता है जब उसके लोग उद्यमशील हों। आज भारत में समस्याओं का अम्बार लगा हुआ है। दलितों पर अत्याचार की हृदय विदारक घटनाएं हम आज भी सुनते हैं। एेसी जातिवाद से भरी मानसिकता अंधेरे का ही पर्याय है।

    Post Views: 90

    Related Posts

    स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक, आदेश सुरक्षित

    February 27, 2026By Roaming Express

    आज से लग गया होलाष्टक: इस दौरान नहीं होगा कोई शुभ कार्य

    February 23, 2026By Roaming Express

    सप्तशक्ति संगम गोरक्ष प्रांत का भव्य समापन समारोह, मातृ शक्ति ने लिया सप्तसंकल्प

    February 19, 2026By Roaming Express

    बंगाल में चुनाव से पहले राम कृष्ण की हुई इंट्री, गृहमंत्री के इस्कॉन दौरे से बढ़ी टीएमसी की बेचैनी

    February 18, 2026By Roaming Express

    प्रयागराज में 44 दिनों तक चले माघ मेले में 22 करोड़ 10 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई

    February 18, 2026By Roaming Express

    प्रयागराज के 44 दिवसीय माघ मेले में 22 करोड़ 10 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई

    February 17, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    Basti News:होली पर कुमार स्वीट्स में केसर गुझिया की खास रेंज, आकर्षक गिफ्ट पैक की भी बढ़ी मांग

    March 1, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Basti News:होली पर कुमार स्वीट्स में केसर गुझिया की खास रेंज, आकर्षक गिफ्ट पैक की भी बढ़ी मांग

    March 1, 2026

    उप्र बस्ती जिले में होली के त्योहार को देखते हुए गांधीनगर स्थित कुमार स्वीट्स में…

    Basti News:बजाज फिनसर्व के नाम पर ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह बेनकाब, 40 हजार का इनामी समेत चार गिरफ्तार

    March 1, 2026

    Basti News:अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुण्डेरवा में 15 लीटर शराब व 350 लीटर लहन बरामद

    March 1, 2026

    Basti News:केक खाने के बाद युवक की संदिग्ध मौत, तीन वर्षीय बच्चा भी बीमार—गौर क्षेत्र में मचा हड़कंप

    March 1, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News:होली पर कुमार स्वीट्स में केसर गुझिया की खास रेंज, आकर्षक गिफ्ट पैक की भी बढ़ी मांग

    March 1, 2026

    Basti News:बजाज फिनसर्व के नाम पर ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह बेनकाब, 40 हजार का इनामी समेत चार गिरफ्तार

    March 1, 2026

    Basti News:अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुण्डेरवा में 15 लीटर शराब व 350 लीटर लहन बरामद

    March 1, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1549131
    Hits Today : 2890
    Who's Online : 6
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.