अशोक झा/ सिलीगुड़ी: बंगाल सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर द्युतिमान भट्टाचार्य , आईपीएस को पटाखे फोड़ने पर बच्चों और महिलाओं की पिटाई के आरोपों पर विवाद के कारण कूचबिहार एसपी के पद से हटा दिया गया है। गुरुवार को तबादला नोटिस जारी किया गया। उन्हें सशस्त्र पुलिस बल (SAP) की तीसरी बटालियन का कमांडेंट बनाया गया है। कूचबिहार के नए एसपी संदीप करार हैं। राज्य पुलिस ने कहा है कि यह एक नियमित तबादला है। हालाँकि, इस पुलिस अधीक्षक पर दिवाली की रात पटाखे फोड़ने पर बच्चों और महिलाओं सहित कुछ लोगों की पिटाई के आरोप लगे थे। जिससे विवाद शुरू हो गया।गुरुवार को नवान्न ने तबादला नोटिस जारी किया। नोटिस के अनुसार, संदीप करार को आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के उपायुक्त पद से कूचबिहार पुलिस अधीक्षक के पद पर भेजा गया है। वहीं, एस. कुलदीप सुरेश को राज्य आईबी से संदीप के पद पर भेजा गया है।कूचबिहार के निवर्तमान एसपी द्युतिमान भट्टाचार्य, पर गंभीर आरोप लगा है। स्थानीय लोगों ने उन पर और कुछ पुलिसकर्मियों पर पटाखे फोड़ने को लेकर महिलाओं और नाबालिगों के साथ मारपीट का आरोप लगाया था। जिससे इलाके में आक्रोश फैल गया और विरोध प्रदर्शन हुए। नए SP: उनकी जगह संदीप कररा (Sandip Karra) को कूचबिहार का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। भट्टाचार्य को पश्चिम बंगाल पुलिस की नारायणी बटालियन में कमांडिंग ऑफिसर (CO) के पद पर स्थानांतरित किया गया है। आरोप है कि कूचबिहार जिले के पुलिस अधीक्षक पर दिवाली की रात पटाखे फोड़ने के आरोप में बच्चों और महिलाओं समेत कई लोगों की पिटाई करने का आरोप लगा है। पीड़ितों ने मंगलवार को इस घटना के खिलाफ सड़कों पर उतर कर विरोध जताया था। वहीं, नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने भी पुलिस अधीक्षक के व्यवहार की निंदा की थी। हालांकि पुलिस अधीक्षक ने पिटाई के आरोपों से इनकार किया। कूचबिहार शहर के वार्ड संख्या नौ के रेलघुमटी इलाके में पुलिस अधीक्षक का बंगला है. सोमवार दीपावली की रात पुलिस अधीक्षक द्युतिमान भट्टाचार्य अचानक बंगले से बाहर निकले और कई लोगों की कथित तौर पर पिटाई कर दी। हालांकि, बाद में पुलिस अधीक्षक ने पिटाई के आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि देर रात तक पटाखों की आवाज सुनायी दे रही थी। उनके सुरक्षा गार्डों ने जाकर उन्हें रोका था। दूसरी ओर एक पीड़ित ने बताया कि पुलिस अधीक्षक हाफ पैंट, गंजी और सिर पर गमछा बांधकर बाहर निकले थे।स्थानीय लोगों का दावा है कि कुछ बच्चे पुलिस अधीक्षक के बंगले के पास पटाखे फोड़ रहे थे। घटना के विरोध में स्थानीय निवासियों ने मंगलवार को सड़क जाम किया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक के तबादले की भी मांग की. कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें हटाया। कुछ को गिरफ्तार भी किया गया था। विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि घटना निंदनीय है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा : कुछ दिन पहले जलपाईगुड़ी सर्किट बेंच की अनुमति से कूचबिहार गया था। खगराबाड़ी इलाके में जिहादियों ने मुझ पर हमला किया था। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करते हुए कुछ लोग देर रात तक पटाखे फोड़ रहे थे।।इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। रात एक बजे तक पटाखे फोड़े जाते रहे. मेरे कुत्ते पटाखों की आवाज से भौंक रहे थे. लेकिन किसी के साथ कोई मारपीट नहीं की गयी। वहीं, पीड़ित लोगों ने कहा कि घटना की शिकायत मुख्यमंत्री से की जायेगी। उसके बाद यह एक्शन दिखाई दिया।
Latest News
पटाखा को लेकर विवाद में हटाए गए कूचबिहार के एसपी
Related Posts
LATEST NEWS
LANGUAGE
OUR VISITORS







Hits Today : 3023 |
Who's Online : 7 |
CONTACT US
CHIEF EDITOR
Ramesh Mishra
ADDRESS
Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001
MOBILE NO.
+91 7985035292
EMAIL roamingexpressbst@gmail.com
WEBSITE
www.roamingexpress.com



Hits Today : 3023
Who's Online : 7