Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti news:करंट ने छीनी जिंदगी, चार माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

    June 13, 2026

    Basti news:जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : सूर्य प्रताप शाही

    June 13, 2026

    26 वर्षों से एक ही मंडल में तैनात प्रशासनिक अधिकारी प्रेमचन्द्र की जांच और स्थानांतरण की मांग

    June 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 17
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » एसएआर को लेकर टीएमसी नेताओं के बिगड़े बोल, कहा तोड़ देंगे हाथ पांव

    एसएआर को लेकर टीएमसी नेताओं के बिगड़े बोल, कहा तोड़ देंगे हाथ पांव

    चुनाव आयोग के साथ भाजपा नेताओं को दी जा रही खुली चेतावनी
    Roaming ExpressBy Roaming ExpressOctober 29, 2025 बंगाल

    अशोक झा/ कोलकाता: बिहार में सफलतापूर्वक विशेष गहन संशोधन (SIR) होने के बाद अब पश्चिम बंगाल समेत देश के 12 राज्यों में SIR के दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बीतेदिनों इसकी जानकारी भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी थी। इस बीच पश्चिम बंगाल में इसका विरोध शुरू हो गया है। बंगाल की ममत बनर्जी सरकार के मंत्री और तृणमूल कांग्रेस पार्टी (टीएमसी) के नेता फिरहाद हकीम ने SIR चरण दो के पश्चिम बंगाल में कराए जाने पर भाजपा और चुनाव आयोग को धमकी दी है। उन्होंने टांग तोड़ देने तक की बात कही है।
    चुनाव आयोग और बीजेपी को भाई-भाई – ममता के मंत्री
    मिली जानकारी के अनुसार, बंगाल की राजधानी कोलकाता में सीएम ममता बनर्जी सरकार के मंत्री फिरहाद हकीम ने SIR और NRC पर बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी जो डर दिखा रही है, जब तक ममता बनर्जी है, बीजेपी के बाप की क्षमता नहीं है, यहां पर NRC करे।
    मंत्री ने कहा कि बंगाल के एक भी सही वोटर का नाम हम कटने नहीं देंगे। हकीम ने चुनाव आयोग और बीजेपी को भाई-भाई बता दिया है। उनके पांव तोड़ दिया जाएगा – फिरहाद हकीम
    फिरहाद हकीम ने कहा आज हम लोग ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की तरफ से ऑल पार्टी मीटिंग में आएं। अगर एक भी असली वोटर का नाम कटा तो हम लोग SIR का विरोध करेंगे। बंगाल के एक भी सही वोटर का नाम हम कटने नहीं देंगे।
    उन्होंने कहा कि CAA के नाम से जो कैंप हो रहा है, ये चुनाव आयोग की सांठगांठ से हो रहा है तो हम इसके खिलाफ जाएंगे। CAA जो कर रहा है, बीजेपी और चुनाव आयोग, इनका जो गठबंधन बन रहा है, इसके खिलाफ हम करेंगे, उनके पांव तोड़ दिया जाएगा।
    …एक लाख लोग भारत निर्वाचन आयोग के कार्यालय का घेराव करेंगे – अभिषेक बनर्जी
    टीएमसी के सांसद अभिषेक बनर्जी ने भी भारत निर्वाचन आयोग को धमकी दी है। मंगलवार को ही कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी ने दोहराया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) मतदाताओं को मतदाता सूची से बाहर करने और उन्हें उनके मताधिकार से वंचित करने का एक तरीका है। उन्होंने कहा कि अगर पश्चिम बंगाल में वास्तविक मतदाताओं के मताधिकार छीने गए तो एक लाख लोग नई दिल्ली स्थित भारत निर्वाचन आयोग के कार्यालय का घेराव करेंगे।अभिषेक बनर्जी ने अपने भाषण में लोगों से अपील की कि वे बीजेपी नेताओं से सवाल करें। उन्होंने कहा कि अगर कोई बीजेपी नेता आपसे आपके माता-पिता या दादा-दादी का सर्टिफिकेट मांगे, तो उन्हें रोक लो। उनसे कहो कि पहले वो अपने मां-बाप के सर्टिफिकेट दिखाएं। अगर नहीं दिखा पाए तो उन्हें किसी पेड़ या खंभे से बांध दो। लेकिन ध्यान रहे, उन्हें मारना मत – सिर्फ बांधना है। उन्होंने कहा कि “हम हिंसा में विश्वास नहीं करते, लेकिन बीजेपी की राजनीति का जवाब जनता को देना होगा।
    बंगाल में फिर छिड़ी नागरिकता बहस
    टीएमसी का आरोप है कि SIR के ज़रिए बीजेपी और चुनाव आयोग NRC जैसे माहौल को दोहरा रहे हैं। NRC का उद्देश्य यह तय करना था कि कौन नागरिक है और कौन नहीं। टीएमसी का कहना है कि NRC और CAA (Citizenship Amendment Act) दोनों से गरीब और जिनके पास डाक्यूमेंट्स नहीं उन लोगों को सबसे ज़्यादा नुकसान होगा। अभिषेक बनर्जी ने अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर सीधे निशाना साधते हुए कहा “क्या अमित शाह और ज्ञानेश कुमार खुद अपने दादा-दादी के दस्तावेज दिखा पाएंगे? जब वो नहीं दिखा सकते, तो आम जनता से क्यों मांग रहे हैं?”
    वहीं बीजेपी ने इस पूरे मामले को राजनीति से प्रेरित बताया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि आत्महत्या की असली वजह की जांच पुलिस को करने दी जानी चाहिए, लेकिन टीएमसी इस दुखद घटना का राजनीतिक फायदा उठा रही है।
    यह विवाद ऐसे समय में उठा है जब बंगाल में मार्च 2026 तक विधानसभा चुनाव होने हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले ही आरोप लगा चुकी हैं कि बीजेपी “एनआरसी के नाम पर डर फैलाने” की साजिश कर रही है। अब अभिषेक बनर्जी के बयान के बाद बंगाल की सियासत एक बार फिर “नागरिकता बनाम साजिश” के बहस में फंसती दिख रही है।
    इन 12 राज्यों में SIR का दूसरा चरण:
    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा था, “एसआईआर का दूसरा चरण 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चलाया जाएगा।” इनके नाम हैं – अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल।
    7 फरवरी 2026 को फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन – चुनाव आयोग
    चुनाव आयोग के अनुसार, मुद्रण और प्रशिक्षण (printing and training) 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक होगा, इसके बाद 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक गणना चरण होगा। ड्राफ्ट मतदाता सूची 9 दिसंबर को प्रकाशित की जाएगी, इसके बाद 9 दिसंबर से 8 जनवरी, 2026 तक दावे और आपत्ति का समय होगा। नोटिस चरण (सुनवाई और सत्यापन के लिए) 9 दिसंबर से 31 जनवरी, 2026 के बीच होगा, 7 फरवरी, 2026 को फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।

    Post Views: 111

    Related Posts

    बंगाल में कल होगा फिर से 15 मतदान केंद्रों पर मतदान, सुरक्षा होगी अभूतपूर्व

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल की 142 सीटों पर वोटिंग जारी, 1448 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

    April 28, 2026By Roaming Express

    बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के पहले मनी लांड्रिंग केस में ईडी की ताबड़तोड़ छापामारी

    April 24, 2026By Roaming Express

    राघव चड्ढा का आप से इस्तीफा, बोले- दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में करेंगे विलय

    April 24, 2026By Roaming Express

    सांसद सुधांशु त्रिवेदी और मनन मिश्रा सिलीगुड़ी में कल खोलेंगे राज्य कानून व्यवस्था की पोल

    April 18, 2026By Roaming Express

    19 अप्रैल को अक्षय तृतीया,जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, सोना-चांदी खरीदने का समय

    April 18, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Basti news:करंट ने छीनी जिंदगी, चार माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

    June 13, 2026

    संवाददाता (पंकज सिंह) बस्ती। जिले के नगर थाना क्षेत्र के कुढ़वा गांव में…

    Basti news:जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : सूर्य प्रताप शाही

    June 13, 2026

    26 वर्षों से एक ही मंडल में तैनात प्रशासनिक अधिकारी प्रेमचन्द्र की जांच और स्थानांतरण की मांग

    June 13, 2026

    Basti news:गुरू गोविन्द सिंह चौक पर स्थापित हुआ खण्डाः शहर की सांस्कृतिक विरासत हुई मजबूत 

    June 13, 2026
    LATEST NEWS

    Basti news:करंट ने छीनी जिंदगी, चार माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

    June 13, 2026

    Basti news:जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : सूर्य प्रताप शाही

    June 13, 2026

    26 वर्षों से एक ही मंडल में तैनात प्रशासनिक अधिकारी प्रेमचन्द्र की जांच और स्थानांतरण की मांग

    June 13, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1635660
    Hits Today : 212
    Who's Online : 7
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.