Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News:अस्पताल के सामने से फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंटों पर कार छीनने का आरोप शाखा प्रबंधक समेत छह-सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    October 4, 2026

    Basti News:बस्‍ती मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में महिला से मारपीट, मची अफरातफरी

    October 4, 2026

    पहल संस्था संस्थापक मनीष मिश्र ने शुरू किया सफाई अभियान, युवाओं ने किया श्रमदान

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » बिहार चुनाव में राहुल के बयान से भाजपा को होगा फायदा, राजद को नुकसान

    बिहार चुनाव में राहुल के बयान से भाजपा को होगा फायदा, राजद को नुकसान

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressOctober 31, 2025 बिहार

     

    – भाजपा पहुंची चुनाव आयोग, विपक्ष को नहीं सूझ रहा कैसे दे जवाब

    – बिहार का सबसे लोकप्रिय पर्व है छठ, उसको लेकर की गई टिप्पणी बना गले का हड्डी

    अशोक झा/ पटना से :
    बिहार में चुनाव कैंपेन आसमान छू रहा है, और नेताओं के एक दूसरे के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप का स्तर पाताल. कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘डांस’ वाले बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी प्रतिक्रिया आ गई है।इसके अलावा भाजपा ने इस मामले में चुनाव आयोग से शिकायत करने का फैसला किया है।बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान 29 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर में एक चुनावी रैली के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा था कि चुनाव से पहले अगर 200 लोग कहें तो पीएम मोदी वोट के लिए मंच पर नाचने लगेंगे, भारतनाट्यम भी कर लेंगे, लेकिन चुनाव जीतते ही नजर नहीं आएंगे।इस बयान पर आपत्ति जताते हुए बीजेपी की बिहार इकाई ने चुनाव आयोग के समक्ष औपचारिक शिकायत दर्ज कराई. इस शिकायत में कहा गया कि यह टिप्पणी मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट (MCC), जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 123(4) और राजनीतिक मर्यादा का घोर उल्लंघन है, जो पीएम के पद को नीचा दिखाने और मतदाताओं को भड़काने का प्रयास है। सीधी प्रतिक्रिया तो बिहार से ही आने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की आई है, मोदी ने राहुल गांधी के बयान को महिलाओं और छठी मइया के अपमान से जोड़ दिया है. लगभग वैसे ही, जैसे 2015 के बिहार चुनाव में ‘शैतान’ और ‘डीएनए’ शब्द चुनावी मुद्दा बन गए थे. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया था कि वोटों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डांस करने को भी तैयार हो जाएंगे। बिहार के छपरा की रैली में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘नरेंद्र-नीतीश आपके सपने को पूरा करने में जुटे हैं… कांग्रेस-राजद वाले बिहार और बिहारियों का अपमान करते हैं।महिलाओं के लिए बिहार सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मैं विश्वास दिलाता हूं… हम यहीं नहीं रुकेंगे बहनों को आगे बढ़ाने के लिए फिर पैसे दिए जाएंगे।।मोदी ने कहा, आपने देखा है… आपका ये बेटा तो छठी मैया की जय-जयकार दुनिया में कराने में लगा है… दूसरी तरफ ये कांग्रेस और आरजेडी के लोग छठी मैया का अपमान कर रहे हैं… क्या ऐसा अपमान, बिहार, हिंदुस्तान और मेरी माताएं जो निर्जला उपवास करती हैं, वो सहन कर सकती हैं? क्या बिहार की माताएं-बहनें छठी मैया का ये अपमान बर्दाश्त करेंगी? मैं जानता हूं कि छठी मैया के इस अपमान को बिहार का कोई भी व्यक्ति नहीं भूलेगा? राहुल गांधी ने मोदी के लिए क्या कहा था? बिहार में महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव के साथ राहुल गांधी ने रैली की, और प्रधानमंत्री मोदी पर वोट पाने के लिए लोगों के सामने डांस तक कर डालने का दावा किया. रैली में राहुल गांधी के निशाने पर ज्यादातर प्रधानमंत्री मोदी ही थे, और जिसमें कांग्रेस नेता ने अडानी और अंबानी तक का नाम लेकर हमला बोला था।दिल्ली में यमुना नदी के प्रदूषण और छठ पूजा के बहाने राहुल गांधी ने कहा था, ‘यमुना से कुछ लेना देना नहीं. उनको छठ पूजा से कुछ लेना देना नहीं, उन्हें सिर्फ आपका वोट चाहिए. अगर आप कहोगे नरेंद्र मोदी जी आप ऐसा ड्रामा करो वोट के लिए वो कर देंगे… जो भी करवाना है करवा लो… मैं कह रहा हूं आप उनको कहो कि देखो भैया हम आपको वोट देंगे… आप स्टेज पर आकर नाच लो, वो नाच लेंगे.’
    राहुल गांधी ने काफी जोर देकर कहा, ‘कह रहा हूं, आप कोशिश करो… मोदी जी आइए स्टेज पर आइए… भाषण मत दीजिए… डांस कर दीजिए… हम आपको वोट देंगे… देखना कर देंगे… जो भी करवाना है करवा लो। राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है, डांस तो कर रहे थे खुद बाइक पर, और किसके साथ कर रहे थे वो उनको भी पता है… डांस करने की आदत राहुल गांधी के खानदान में हैं। राहुल गांधी के बयान पर मोदी का रिएक्शन
    राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की मां को लेकर अपमानजनक टिप्पणी पर काफी बवाल हुआ था. प्रधानमंत्री मोदी ने भी उस वाकये पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा था कि बिहार की महिलाएं ऐसे अपमान को बर्दाश्त नहीं करेंगी – एक बार फिर मोदी ने राहुल गांधी को कठघरे में खड़ा करते हुए उनके बयान को महिलाओं और छठी मइया के अपमान से जोड़ दिया है।मोदी ने कहा, छठी मैया की पूजा ये हमारी साझी विरासत का उत्सव भी है… और इसलिए हमारी सरकार का प्रयास है, दुनिया भी ये जरा सुनना दुनिया भी इन मूल्यों से सीखे, छठ महापर्व को मानवता के महापर्व के रूप में… दुनिया की एक बहुत बड़ी संस्था है. दुनिया के सारे देश उसके साथ जुड़े हुए हैं. संस्था का नाम है यूनेस्को… हम लोग कोशिश कर रहे हैं कि यूनेस्को की जो विश्व विरासत की सूची है… पूरी दुनिया की यह महत्वपूर्ण संस्था यूनेस्को और उसमें जो विश्व विरासत की सूची बनती है… बड़ी जांच पड़ताल के बाद बनती है… लंबी प्रक्रिया के बाद बनती है… हमारी सरकार लगातार कोशिश कर रही है कि हमारे इस छठ महापर्व को भी यूनेस्को की उस सूची में नाम दर्ज हो जाए.
    और फिर पूछते हैं, ऐसा अपमान बिहार सहन करेगा क्या? क्या ऐसा अपमान हिंदुस्तान सहन करेगा क्या? क्या मेरी माताएं जो निर्जला उपवास करती हैं, वो सहन करेगी क्या? आरजेडी कांग्रेस के लिए कैसी बेशर्मी से बोल रहे हैं उनके लिए तो छठी मैया की पूजा एक ड्रामा है… नौटंकी है.
    मोदी आगे कहते हैं, आप उनकी बातों से सहमत हैं क्या? ऐसे लोगों को सजा दोगे कि नहीं दोगे? जो माताएं बहने निर्जला इतना लंबा व्रत रखती हैं, जो गंगा जी में खड़े होकर सूर्यदेव को अर्घ्य देते हैं. आरजेडी-कांग्रेस की नजर में वह तो ड्रामा करती हैं… क्या बिहार की माताएं बहने सारी माताएं बहने मुझे जवाब दीजिए? क्या बिहार की माताएं बहने छठी मैया का ये अपमान बर्दाश्त करेगी क्या?
    बिहार की महिलाओं से मोदी का वादा
    1. मोदी के मुताबिक, सरकार देश भर के कलाकारों को लेकर छठ पूजा के भजनों की एक स्पर्धा कराने जा रही है.
    2. छठ के गीत लिखने वाले, छठ गीत गाने वालों को अगले साल छठ पूजा से पहले सम्मानित किया जाएगा.
    3. छठ महापर्व को भी यूनेस्को की हेरिटेज लिस्ट में दर्ज कराने के लिए केंद्र सरकार प्रयासरत है.
    मोदी के प्रति भाषा का संतुलन खोने से राहुल और महागठबंधन को क्‍या मिलेगा?
    प्रधानमंत्री मोदी गाहेबगाहे ये कहते रहे हैं कि वे कामदार हैं, जिन्‍हें राहुल तेजस्‍वी जैसे नामदार (परिवारवादी) कभी सत्‍ता में देखना पसंद नहीं करेंगे. जब वे कहते हैं कि इन लोगों को बर्दाश्‍त नहीं होता है कि एक चाय वाला प्रधानमंत्री की कुर्सी तक कैसे पहुंच गया, तो जनता ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाना शुरू कर देती है. आज भी पीएम मोदी ने यही दोहराया कि विपक्ष के नेता उन पर निजी हमले करते रहे हैं. और यदि मोदी ऐसा कहते हैं तो वाकई इसका एक अतीत भी है. ‘चौकीदा चोर है’, ‘खून का सौदागर’, ‘मोदी की मां का अपमान’, जैसे कई मौके हैं जब विपक्ष को मोदी पर निजी हमले करने का नुकसान उठाना पड़ा. बिहार चुनाव प्रचार में अपने पहले ही भाषण में राहुल गांधी ने जो भी आपत्तिजनक कहा, उसका ज्‍यादा नुकसान तो तेजस्‍वी यादव को होगा।

    Post Views: 188

    Related Posts

    19 सितंबर को आसमान में दिखेगा चांद का खास नजारा अंतर्राष्ट्रीय चंद्र अवलोकन की रात्रि

    September 19, 2026By Roaming Express

    टेक्नोलॉजी और न्यायिक शिक्षा सम्मेलन में ई-फाइलिंग और न्यायिक प्रक्रिया सुधारों पर हुई चर्चा

    May 1, 2026By Roaming Express

    पहली मई को बुद्ध पूर्णिमा , घर घर में उत्सव का होगा आनंद

    April 28, 2026By Roaming Express

    सिक्किम में पीएम मोदी ने देखा प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और विकास की रफ्तार

    April 28, 2026By Roaming Express

    राघव चड्ढा का आप से इस्तीफा, बोले- दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में करेंगे विलय

    April 24, 2026By Roaming Express

    बिहार में गृह विभाग समेत 29 ताकतवर मंत्रालय के साथ सम्राट चौधरी ने संभाला पदभार

    April 15, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    Basti News:अस्पताल के सामने से फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंटों पर कार छीनने का आरोप शाखा प्रबंधक समेत छह-सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    October 4, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Basti News:अस्पताल के सामने से फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंटों पर कार छीनने का आरोप शाखा प्रबंधक समेत छह-सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    October 4, 2026

    उप्र बस्ती जिले में  गौर थाना क्षेत्र के सावडीह निवासी मोनू यादव की शिकायत पर…

    Basti News:बस्‍ती मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में महिला से मारपीट, मची अफरातफरी

    October 4, 2026

    पहल संस्था संस्थापक मनीष मिश्र ने शुरू किया सफाई अभियान, युवाओं ने किया श्रमदान

    October 4, 2026

    Basti News: गांधी-शास्त्री जयंती पर उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी के छात्रों ने संभाली झाड़ू, चौराहों पर चलाया स्वच्छता अभियान

    October 2, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News:अस्पताल के सामने से फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंटों पर कार छीनने का आरोप शाखा प्रबंधक समेत छह-सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    October 4, 2026

    Basti News:बस्‍ती मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में महिला से मारपीट, मची अफरातफरी

    October 4, 2026

    पहल संस्था संस्थापक मनीष मिश्र ने शुरू किया सफाई अभियान, युवाओं ने किया श्रमदान

    October 4, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1775885
    Hits Today : 5855
    Who's Online : 11
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.