Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News:होली पर कुमार स्वीट्स में केसर गुझिया की खास रेंज, आकर्षक गिफ्ट पैक की भी बढ़ी मांग

    March 1, 2026

    Basti News:बजाज फिनसर्व के नाम पर ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह बेनकाब, 40 हजार का इनामी समेत चार गिरफ्तार

    March 1, 2026

    Basti News:अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुण्डेरवा में 15 लीटर शराब व 350 लीटर लहन बरामद

    March 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, March 6
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » किसानों की समस्याओं का होगा शीघ्र समाधान, युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर-केंद्रीय मंत्री जयन्त चौधरी

    किसानों की समस्याओं का होगा शीघ्र समाधान, युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर-केंद्रीय मंत्री जयन्त चौधरी

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressOctober 31, 2025 उत्तर प्रदेश

    लौह पुरुष की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण , गन्ना मूल्य वृद्धि से किसानों को मिली बड़ी राहत

    0000000000000000000000

    बस्ती जिले में गुरूवार को राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री जयन्त चौधरी ने अमहट घाट स्थित लौह पुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वे सर्किट हाउस पहुंचे, जहाँ पत्रकारों से वार्ता की। लगातार हो रही बारिश के कारण वाल्टरगंज में देशराज नारंग इंटर कॉलेज में प्रस्तावित रैली स्थगित करनी पड़ी। इसके बाद वे श्रीपालपुर गांव पहुंचे और किसानों व ग्राम प्रधानों से मुलाकात की। इसी दौरान उन्होंने देशराज नारंग इंटर कॉलेज में ओपन जिम देने की घोषणा की। पत्रकारों से बातचीत में जयन्त चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार किसान हितों के प्रति समर्पित है। उत्तर प्रदेश सरकार ने गन्ने का मूल्य 30 रुपये बढ़ाकर किसानों को राहत दी है। उन्होंने बताया कि सरकार युवाओं को उद्यमिता विकास कार्यक्रमों के माध्यम से रोजगार से जोड़ने पर काम कर रही है। बिहार चुनाव के संदर्भ में उन्होंने कहा कि आज का नौजवान जाति-पांति की राजनीति से ऊपर उठकर विकास चाहता है। लौह पुरुष सरदार पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की नीतियों को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी। वाल्टरगंज चीनी मिल के सवाल पर जयन्त चौधरी ने कहा कि यह एक निजी मिल है जिस पर भारी कर्ज है, हालांकि किसानों और श्रमिकों को आंशिक भुगतान किया गया है। किसानों ने उन्हें ज्ञापन दिया है, जिस पर विचार कर यह देखा जाएगा कि मिल को पुनः कैसे संचालित किया जा सकता है। ऐश्वर्य राज सिंह ने किसानों के बकाया भुगतान और मिल चलवाने की रखी मांग सर्किट हाउस में कार्यक्रम संयोजक ऐश्वर्य राज सिंह ने राज्य मंत्री जयन्त चौधरी का स्वागत किया और कहा कि जिले के किसान लंबे समय से गन्ना बकाया भुगतान और वाल्टरगंज शुगर मिल के पुनः संचालन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। मिल बंद होने से किसानों की आय, श्रमिकों की जीविका और स्थानीय व्यापारियों की आजीविका प्रभावित हुई है। उन्होंने मंत्री से आग्रह किया कि किसानों की मांगों को प्राथमिकता दी जाए। इस पर जयन्त चौधरी ने किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। रालोद में सैकड़ों लोगों ने की सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष विवेक चौधरी के नेतृत्व में ग्राम प्रधान अमरनाथ चौधरी, शंकर उर्फ गुलाला चौधरी, हरेन्द्र चौधरी, वीरेन्द्र चौधरी, अनूप गुप्ता, रामसजीवन चौधरी, गंगाराम राजभर, मो. शमी समेत अनेक लोगों ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर रालोद जिलाध्यक्ष सर्वेश वर्मा, कार्यक्रम संयोजक ऐश्वर्य राज सिंह, आयोजक विवेक चौधरी, प्रदेश महासचिव अरूणेन्द्र पटेल, प्रदेश सचिव महिपाल पटेल, अशोक सिंह, अजय सिंह, राधेश्याम चौधरी, रजनीकान्त मिश्र, शिव कुमार गौतम, अतुल सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में रवि वर्मा, विन्देश्वरी प्रसाद वर्मा, ऋषि राज, अरूण चौधरी, इन्द्र बहादुर यादव, अभय पटेल, राय अंकुरम श्रीवास्तव, डब्लू सिंह, राना तिवारी, रवि तिवारी, वकास अहमद, चन्द्रभूषण सिंह, उदयभान यादव, अभिजीत सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    Post Views: 92

    Related Posts

    Basti News:होली पर कुमार स्वीट्स में केसर गुझिया की खास रेंज, आकर्षक गिफ्ट पैक की भी बढ़ी मांग

    March 1, 2026By Roaming Express

    Basti News:बजाज फिनसर्व के नाम पर ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह बेनकाब, 40 हजार का इनामी समेत चार गिरफ्तार

    March 1, 2026By Roaming Express

    Basti News:अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुण्डेरवा में 15 लीटर शराब व 350 लीटर लहन बरामद

    March 1, 2026By Roaming Express

    Basti News:केक खाने के बाद युवक की संदिग्ध मौत, तीन वर्षीय बच्चा भी बीमार—गौर क्षेत्र में मचा हड़कंप

    March 1, 2026By Roaming Express

    Basti News:लिटिल फ्लावर्स स्कूल में धूमधाम से मना होली मिलन समारोह, शिक्षकों-छात्रों ने खेली गुलाल की होली

    February 28, 2026By Roaming Express

    Basti News:रुधौली में भीषण सड़क हादसा: सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव के भांजे की मौत

    February 28, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    Basti News:होली पर कुमार स्वीट्स में केसर गुझिया की खास रेंज, आकर्षक गिफ्ट पैक की भी बढ़ी मांग

    March 1, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Basti News:होली पर कुमार स्वीट्स में केसर गुझिया की खास रेंज, आकर्षक गिफ्ट पैक की भी बढ़ी मांग

    March 1, 2026

    उप्र बस्ती जिले में होली के त्योहार को देखते हुए गांधीनगर स्थित कुमार स्वीट्स में…

    Basti News:बजाज फिनसर्व के नाम पर ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह बेनकाब, 40 हजार का इनामी समेत चार गिरफ्तार

    March 1, 2026

    Basti News:अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुण्डेरवा में 15 लीटर शराब व 350 लीटर लहन बरामद

    March 1, 2026

    Basti News:केक खाने के बाद युवक की संदिग्ध मौत, तीन वर्षीय बच्चा भी बीमार—गौर क्षेत्र में मचा हड़कंप

    March 1, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News:होली पर कुमार स्वीट्स में केसर गुझिया की खास रेंज, आकर्षक गिफ्ट पैक की भी बढ़ी मांग

    March 1, 2026

    Basti News:बजाज फिनसर्व के नाम पर ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह बेनकाब, 40 हजार का इनामी समेत चार गिरफ्तार

    March 1, 2026

    Basti News:अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुण्डेरवा में 15 लीटर शराब व 350 लीटर लहन बरामद

    March 1, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1550737
    Hits Today : 923
    Who's Online : 5
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.