Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News:होली पर कुमार स्वीट्स में केसर गुझिया की खास रेंज, आकर्षक गिफ्ट पैक की भी बढ़ी मांग

    March 1, 2026

    Basti News:बजाज फिनसर्व के नाम पर ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह बेनकाब, 40 हजार का इनामी समेत चार गिरफ्तार

    March 1, 2026

    Basti News:अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुण्डेरवा में 15 लीटर शराब व 350 लीटर लहन बरामद

    March 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, March 2
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » भारत की बेटियों को बधाई देने वालों का लगा तांता, पीएम से लेकर गृहमंत्री तक गदगद

    भारत की बेटियों को बधाई देने वालों का लगा तांता, पीएम से लेकर गृहमंत्री तक गदगद

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressNovember 2, 2025 खेल

     

    अशोक झा/ नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 52 साल के लंबे इंतजार के बाद इतिहास रच दिया। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर अपना पहला आईसीसी महिला वनडे विश्व कप खिताब जीत लिया।भारतीय महिला टीम की जीत पर प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के फाइनल में भारतीय टीम की शानदार जीत। फाइनल में उनका प्रदर्शन अद्भुत कौशल और आत्मविश्वास से भरा रहा। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण टीम वर्क और दृढ़ता दिखाई। हमारी खिलाड़ियों को बधाई। यह ऐतिहासिक जीत भविष्य की चैंपियन खिलाड़ियों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करेगी।
    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि विश्व विजेता टीम इंडिया को सलाम। यह देश के लिए एक गौरवशाली क्षण है, क्योंकि हमारी टीम महिला विश्व कप जीतकर भारत का गौरव आसमान पर पहुंचा रही है। आपके शानदार क्रिकेट कौशल ने लाखों लड़कियों के लिए प्रेरणा का मार्ग प्रशस्त किया है। पूरी टीम को बधाई।
    उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ऐतिहासिक विजय, विश्व विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हार्दिक अभिनंदन। देशवासियों को हृदयतल से बधाई। आप सभी देश का गौरव हैं। भारत माता की जय।
    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विश्व विजेता भारत की बेटियां आईसीसी विश्व कप के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हराकर विश्व चैंपियन बनने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ढेर सारी बधाई व शुभकामनाएं। आपने अथक परिश्रम, समर्पण और अटूट आत्मविश्वास से विश्व पटल पर देश का मान बढ़ाया है। हमे आप पर गर्व है।
    गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”भारतीय क्रिकेट के लिए क्या ही शानदार पल। महिला विश्व कप 2025 ट्रॉफी घर लाने के लिए हमारी अद्भुत विमेन इन ब्लू महिलाओं को बधाई। आपके जुनून, साहस और प्रतिभा ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। खेलों में आगे बढ़ने का सपना देखने वाली युवा लड़कियों के लिए – यह आपकी सुबह है। आज जयकार कर रहे हर भारतीय के लिए – इस खुशी का आनंद लें।” दार्जिलिंग के सांसद राजू विष्ट ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह केंद्र सरकार की पहल है जो महिला हर क्षेत्र में अपना जौहर और शौहर दिखाने में सक्षम है।
    मेयर गौतम देव ने भी जीत के लिए टीम इंडिया को बधाई दी। बता दें कि नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम 52 रन से जीत दर्ज कर विश्व क्रिकेट की नई चैंपियन बनी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 298 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका 45.3 ओवर में 246 रन पर सिमट गई।

    Post Views: 90

    Related Posts

    सीमांत बिहार को बना अमित शाह के लिए ‘लॉन्च पैड,एक साथ साधेंगे बंगाल बिहार और असम की राजनीति

    February 25, 2026By Roaming Express

    सीमांचल को घुसपैठियों से मुक्त बनाने पर विशेष प्लान तैयार करेंगे गृहमंत्री अमित शाह

    February 24, 2026By Roaming Express

    बंगाल के राजनीतिक चाणक्य पूर्व रेलमंत्री मुकुल राय का निधन

    February 23, 2026By Roaming Express

    यदि रिविजन का काम समय पर पूरा नहीं हुआ तो ममता सरकार को भुगतने होंगे इसके गंभीर परिणाम

    February 22, 2026By Roaming Express

    राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में ‘फेमिनिस्ट मैनिफेस्टो’की प्रस्तुति: स्त्री स्मृतियों के संग्रहालय में एक यात्रा

    February 21, 2026By Roaming Express

    5000 किलोमीटर की यात्रा कर भाजपा करेंगी बंगाल फतह

    February 18, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    Basti News:होली पर कुमार स्वीट्स में केसर गुझिया की खास रेंज, आकर्षक गिफ्ट पैक की भी बढ़ी मांग

    March 1, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Basti News:होली पर कुमार स्वीट्स में केसर गुझिया की खास रेंज, आकर्षक गिफ्ट पैक की भी बढ़ी मांग

    March 1, 2026

    उप्र बस्ती जिले में होली के त्योहार को देखते हुए गांधीनगर स्थित कुमार स्वीट्स में…

    Basti News:बजाज फिनसर्व के नाम पर ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह बेनकाब, 40 हजार का इनामी समेत चार गिरफ्तार

    March 1, 2026

    Basti News:अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुण्डेरवा में 15 लीटर शराब व 350 लीटर लहन बरामद

    March 1, 2026

    Basti News:केक खाने के बाद युवक की संदिग्ध मौत, तीन वर्षीय बच्चा भी बीमार—गौर क्षेत्र में मचा हड़कंप

    March 1, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News:होली पर कुमार स्वीट्स में केसर गुझिया की खास रेंज, आकर्षक गिफ्ट पैक की भी बढ़ी मांग

    March 1, 2026

    Basti News:बजाज फिनसर्व के नाम पर ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह बेनकाब, 40 हजार का इनामी समेत चार गिरफ्तार

    March 1, 2026

    Basti News:अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुण्डेरवा में 15 लीटर शराब व 350 लीटर लहन बरामद

    March 1, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1548662
    Hits Today : 470
    Who's Online : 9
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.