अशोक झा/ सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी नगर निगम (एसएमसी) के सामने भाजपा विधायक शंकर घोष ने झाड़ू लगा कर विरोध प्रदर्शन किया। विधायक शंकर घोष जो विधानसभा में मुख्य सचेतक भी है ने कहा कि आज नगर निगम के सामने ही झाड़ू लगाना विरोध प्रदर्शन करना है। एसएमसी के अस्थाई सफाई कर्मचारियों के वेतन वृद्धि की मांग में यह झाड़ू लगाया।
सोमवार सुबह एसएमसी के मुख्य द्वार के सामने झाड़ू लेकर विधायक पहुंचे। विधायक शंकर घोष के साथ एसएमसी के विपक्षी नेता, भाजपा पार्षद और अन्य कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे। इसके बाद सभी ने झाड़ू लगाया। इस दौरान विधायक शंकर घोष ने कहा कि शहर को साफ-सुथरा रखने की जिम्मेदारी निभाने वाले अस्थायी सफाई कर्मचारियों के वेतन को लेकर निगम उदासीन है। वे लंबे समय से अपने उचित वेतन से वंचित हैं। विधायक में कहा कि हम उनके साथ है। यदि मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।







Hits Today : 4783
Who's Online : 27