Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    यूपी व बहराइच का गौरव: गज़नफ़र हैदर ‘गुलफाम’ बने बिहार राज्य परिवहन अपीलीय न्यायाधिकरण के चेयरमैन

    March 19, 2026

    चुनाव आयोग का बंगाल में चला हंटर, एक दो नहीं 40 अधिकारियों को हटाया

    March 19, 2026

    आओ सब मिलकर मनाएं हिंदू नववर्ष, घर- घर में छाए खुशियां अपार

    March 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, March 24
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » बिहार में आजादी के बाद पहली बार पहले फेज में बंपर वोटिंग

    बिहार में आजादी के बाद पहली बार पहले फेज में बंपर वोटिंग

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressNovember 6, 2025 बिहार

    बिहार चुनाव से अशोक झा:
    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग ने इस बार एक नया इतिहास रच दिया है। गुरुवार को राज्य के 18 जिलों की 121 सीटों पर 64 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया, जो पिछले दो दशकों में सबसे ज्यादा है।कुल 41943 बूथों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शाम 6 बजे तक 64.66 प्रतिशत वोटिंग हुई है. आजादी के बाद साल 1952 से लेकर अबतक के चुनाव में इस बार सबसे ज्यादा मतदान हुआ है. साल 2020 में करीब 62.57 फीसदी वोटिंग हुई थी.
    Bihar के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद सिंह गुंज्याल ने गुरुवार देर शाम पत्रकार वार्ता में कहा कि आज पहले चरण का मतदान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. 45,341 बूथ बनाए गए थे जिसमें राज्यभर के 41,943 बूथों पर मतदान हुआ है और औसतन 64.66 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि पहले चरण की वोटिंग में कुल मतदाताओं की संख्या 3.75 करोड़ थी. जिसमें पुरुष 1.98 करोड़, महिला मतदाता 1.76 करोड़ रहे. उन्होंने बताया कि इस चुनाव में महिला मतदाताओं की भागीदारी काफी अच्छी रही.
    गुंज्याल ने बताया कि 85 साल से अधिक मतदाता दो लाख थे. वहीं पहले चरण में 1314 प्रत्याशी थे. जिसमें पुरुष 1192, 122 महिला उम्मीदवार थे. गुंज्याल ने कहा, मतदान समाप्ति तक 143 शिकायतें प्राप्त हुईं. सभी का समय पर समाधान कर दिया गया. इसके अलावा, सीधे फ़ोन पर प्राप्त सभी शिकायतों का समय पर समाधान किया गया. बक्सर ज़िले के ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 56, फतुहा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 165 और 166, तथा लखीसराय के निकट सूर्यगढ़ा के मतदान केंद्र संख्या 1, 2 और 5 सहित कुछ मतदान केंद्रों पर मतदान बहिष्कार की सूचना भी मिली. आज संपन्न हुए पहले चरण के मतदान में किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है. मतदान शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न हुआ.
    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि आज चुनाव के दिन एक करोड़ 96 लाख की जब्ती हुई है. जिसमें 16 लाख कैश, एक करोड़ 31 लाख की शराब और 18 लाख का ड्रग्स बरामद किया गया है. अब तक 117 करोड़ की जब्ती की गयी है. जिसमें 11 करोड़ 57 लाख रुपये नगद जब्त किया गया है.
    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने Bihar विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 1951 के बाद से ऐतिहासिक मतदान के लिए मतदाताओं को बधाई दी. उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग में पूर्ण विश्वास व्यक्त करने और इतनी बड़ी संख्या में उत्साह और जोश के साथ मतदान करने के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया. उन्होंने पूरी पारदर्शिता और समर्पण के साथ काम करने के लिए पूरी चुनाव मशीनरी को भी धन्यवाद दिया.
    पहले चरण में दो उप-मुख्यमंत्रियों समेत 18 मंत्रियों की राजनीतिक भाविष्य भी आज ईवीएम में कैद हो गयी. प्रमुख उम्मीदवारों में तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और अनंत सिंह, मैथिली ठाकुर, संजय सरावगी, खेसारी लाल यादव, विजय चौधरी, मदन सहनी, आनंद मिश्रा शामिल हैं।
    जानिए किसने क्या कहा: प्रधानमंत्री ने कहा- नजर आ रही एनडीए की लहर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा कि बिहार विधानसभा चुनावों में पहले चरण की वोटिंग में एनडीए ने भारी बढ़त हासिल कर ली है। इसके साथ ही दूसरे चरण में भी हर तरफ उसकी लहर नजर आ रही है। जनता-जनार्दन के इसी जोश के बीच कल दोपहर करीब 1:45 बजे औरंगाबाद और लगभग 3.30 बजे भभुआ में अपने परिवारजनों से संवाद का सौभाग्य प्राप्त होगा।
    क्या रहा प्रतिशत
    बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद गुंज्याल ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। कुछ जगहों पर अभी भी मतदान जारी है और हम डेटा अपडेट कर रहे हैं। वर्तमान में मतदान का आंकड़ा 64.46% है। सब कुछ अपडेट होने के एक घंटे में हम अंतिम प्रेस नोट जारी करेंगे। महिला मतदाताओं की भागीदारी बहुत अच्छी रही है। मतदान के दौरान 165 बैलेट यूनिट, 169 कंट्रोल यूनिट और 480 वीवीपैट बदले गए। अंतिम डेटा प्रेस विज्ञप्ति में उपलब्ध होगा।
    ED ने क्यों कुर्क की सुरेश रैना और शिखर धवन 11 करोड़ से अधिक की संपत्ति, क्या है पूरा मामला

    क्या बोले प्रशांत किशोर
    वोटिंग को लेकर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि पिछले 30 सालों में सबसे ज्यादा मतदान होना इस बात का संकेत है कि बिहार में बदलाव आ रहा है। 14 नवंबर को एक नई व्यवस्था स्थापित होने जा रही है।
    तेजस्वी यादव ने क्या कहा
    बंपर वोटिंग पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि आज पहले चरण का मतदान खत्म हुआ। बंपर वोटिंग हुई है। मैं कह सकता हूं कि लोगों ने महागठबंधन के जीत पर मुहर लगाने का काम किया है। महागठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं को मैं धन्यवाद देना चाहता हूं। हमारा ये जुनून ये जज्बा ये हौसला 11 तारीख को भी दिखना चाहिए। चलिए मिलकर नया बिहार बनाते हैं।
    क्या बोले सम्राट चौधरी
    बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस तरह बिहार के आम मतदाता बाहर निकलकर मतदान करने का काम कर रहे हैं, उससे स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि पिछले चुनाव से 4-5% अधिक मतदान इस चुनाव में हुआ है। पहले चरण के बाद हमारे प्रतिनिधियों के द्वारा जो रिपोर्ट आई है, 121 सीटों में से लगभग 100 सीटों के आस-पास NDA जीत रही है और यह 2010 के नतीजों को तोड़ने वाला है। आज के चुनाव में महागठबंधन के मुख्यमंत्री दावेदार भी हारने जा रहे हैं। इस बार भी लालू यादव के पूरे परिवार से कोई चुनाव जीतकर नहीं आएगा। सभी को चुनाव में हार देखने को मिलेगी।
    क्या बोले चिराग पासवान
    केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव में फर्स्ट फेज की वोटिंग पर कहा कि जिस तरह से रुझान आ रहे हैं, एक बात स्पष्ट है जिसमें रद्दी भर भी कहीं कोई शंका नहीं है कि 14 तारीख के बाद परिणाम के बाद एक बार फिर से बिहार में NDA की सरकार बनने जा रही है। हम लोग पिछले 20 दिनों से प्रचार कर रहे हैं। जिस तरह से प्रथम चरण का मतदान संपन्न हुआ है, इससे हमारा विश्वास और बढ़ गया है कि इस बार एक ऐतिहासिक जीत की ओर हम लोग बढ़ रहे हैं। बिखरा हुआ महागठबंधन, झूठे वादों को लेकर जिस तरह से जनता के बीच गया और कहा कि हर परिवार को सरकारी रोजगार दे देंगे, बिहार की जनता ज्यादा समझदार है। वो जानती है कि यदि राज्य का बजट इतना है और आप इतनी सरकारी नौकरी देने की बात नहीं कर सकते। ये सारी बातें जनता समझ रही है। ऐसे में मैं मानता हूं कि इस बार हमारा NDA गठबंधन ऐतिहासिक जीत की ओर अग्रसर हो रहा है। दूसरे चरण की समाप्ति आते-आते इस जीत का मार्जिन और भी ज्यादा बढ़ने जा रहा है।बंपर वोटिंग बदलाव की लहर:महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री उम्मीदवार और VIP प्रमुख मुकेश सहनीने कहा कि बिहार में बदलाव की लहर है। बंपर वोटिंग हो रही है। मुझे उम्मीद है कि बिहार में बदलाव होगा। महागठबंधन की सरकार बनेगी। विजय सिन्हा ने क्या कहा बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार पर लोगों का विश्वास है। फिर से NDA सरकार बनेगी। लखीसराय को हॉट सीट बना दिया था। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा था कि लिखकर ले लीजिए विजय सिन्हा यहां से नहीं जीतेंगे। कुछ लोगों ने इसे प्रतिष्ठा बनाया था जिसे जनता ने जवाब दे दिया है।

    Post Views: 109

    Related Posts

    यूपी व बहराइच का गौरव: गज़नफ़र हैदर ‘गुलफाम’ बने बिहार राज्य परिवहन अपीलीय न्यायाधिकरण के चेयरमैन

    March 19, 2026By Roaming Express

    इंदौर में EV चार्जिंग से आग,आठ की मौत 3 लोग गंभीर बिजली बंद होने से घर का इलेक्ट्रॉनिक लॉक नहीं खुला

    March 18, 2026By Roaming Express

    भाजपा में ‘बुआ-भतीजा’ संस्कृति नहीं, सामूहिक फैसले सर्वोपरि: सुवेंदु

    March 16, 2026By Roaming Express

    केंद्र सरकार ने 5 दिन बाद कमर्शियल LPG सिलेंडर पर लगी रोक हटाई

    March 14, 2026By Roaming Express

    ममता के ‘मां-माटी-मानुष’ का तिलिस्म तोड़ने के लिए पीएम मोदी ने चला ‘रोटी-बेटी-माटी’ का ब्रह्मास्त्र! पेट-पर‍िवार और प्रॉपर्टी का सवाल

    March 14, 2026By Roaming Express

    बंगाल के ब्रिगेड परिवर्तन रैली में शामिल होने के लिए नाव से जा रहे भाजपा कार्यकर्ता

    March 14, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    यूपी व बहराइच का गौरव: गज़नफ़र हैदर ‘गुलफाम’ बने बिहार राज्य परिवहन अपीलीय न्यायाधिकरण के चेयरमैन

    March 19, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    यूपी व बहराइच का गौरव: गज़नफ़र हैदर ‘गुलफाम’ बने बिहार राज्य परिवहन अपीलीय न्यायाधिकरण के चेयरमैन

    March 19, 2026

    बहराइच, 19 मार्च। जनपद बहराइच व उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का विषय है…

    चुनाव आयोग का बंगाल में चला हंटर, एक दो नहीं 40 अधिकारियों को हटाया

    March 19, 2026

    आओ सब मिलकर मनाएं हिंदू नववर्ष, घर- घर में छाए खुशियां अपार

    March 18, 2026

    आज से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि का शुभारंभ, कलश स्थापना के साथ शुरू मां के नौ दिनों की पूजा

    March 18, 2026
    LATEST NEWS

    यूपी व बहराइच का गौरव: गज़नफ़र हैदर ‘गुलफाम’ बने बिहार राज्य परिवहन अपीलीय न्यायाधिकरण के चेयरमैन

    March 19, 2026

    चुनाव आयोग का बंगाल में चला हंटर, एक दो नहीं 40 अधिकारियों को हटाया

    March 19, 2026

    आओ सब मिलकर मनाएं हिंदू नववर्ष, घर- घर में छाए खुशियां अपार

    March 18, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1574971
    Hits Today : 1698
    Who's Online : 8
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.