Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News:दासिया में बन रहे इथेनॉल प्लांट सभी मानकों का हो रहा पालन,अक्टूबर 2026 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य- निदेशक रोहन जायसवाल

    July 6, 2026

    ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    June 30, 2026

    Basti News:सिद्धार्थ विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज के छात्रों का जलवा, चार ने जीते स्वर्ण पदक

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 13
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » विश्व विजेता ऋचा घोष अब बंगाल पुलिस में डीएसपी बनी, सीएम ममता बनर्जी ने सौंपा नियुक्ति पत्र

    विश्व विजेता ऋचा घोष अब बंगाल पुलिस में डीएसपी बनी, सीएम ममता बनर्जी ने सौंपा नियुक्ति पत्र

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressNovember 8, 2025 खेल

    अशोक झा/ कोलकाता: विश्व विजेता ऋचा घोष अब बंगाल पुलिस में डीएसपी बन गई हैं। भारतीय महिला टीम की स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष को शनिवार को बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नियुक्ति पत्र सौंपा।साथ ही विश्व विजेता ऋचा घोष को बंगभूषण अवॉर्ड से भी सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व भारतीय पुरुष टीम की कप्तान सौरव गांगुली और भारतीय महिला टीम की पूर्व तेज गेंदबाज व कप्तान झूलन गोस्वामी जैसे दिग्गज मौजूद रहे।
    ऋचा घोष को मिला बड़ा सम्मान
    22 साल की ऋचा घोष ने भारतीय महिला टीम को वर्ल्ड कप 2025 की ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई थी. वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद ऋचा को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार, 8 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान ऋचा घोष को DSP की नियुक्ति पत्र सौंपा. इसके अलावा, बंगाल सरकार ने ऋचा को प्रतिष्ठित ‘बंगभूषण’ पुरस्कार से भी सम्मानित किया है. साथ ही मुख्यमंत्री ने उन्हें एक सोने की चेन भी भेंट की.
    CAB ने दिया गोल्डन बैट और बॉल
    वहीं, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) ने ऋचा को उनके शानदार योगदान के लिए एक गोल्डन बैट और गोल्डन बॉल दिया है. इसके अलावा, CAB ने उन्हें 34 लाख रुपये नकद पुरस्कार भी दिया है. बता दें कि, ऋचा ने वर्ल्ड कप के फाइनल में 34 रन बनाए थे, जो भारत की जीत में निर्णायक साबित हुए।

    गांगुली के दुखती रग पर ममता बनर्जी ने रखा हाथ : बंगाल क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित इस सम्‍मान समारोह के दौरान बंगाल की शान सौरव गांगुली भी मंच पर मौजूद थे. इस दौरान सीएम ममता बनर्जी उन्‍हें भड़काती नजर आई. ममता ने कहा कि सौरव गांगुली को इस वक्‍त आईसीसी का चेयरमैन होना चाहिए था. उनका इशारा सीधे तौर पर बीजेपी की तरफ था। ममता बनर्जी ने कहा, “हमारे आस-पास हमेशा से कई दोस्त रहे हैं, लेकिन कुछ दुश्मन भी रहे हैं. आज सौरव को आईसीसी अध्यक्ष बनना था। मुझे पूरा विश्वास है कि देर-सवेर वो जरूर बनेंगे.” दरअसल, मौजूदा वक्‍त में जय शाह आईसीसी के चेयरमैन हैं. जय शाह जब बीसीसीआई के सचिव थे, तब सौरव गांगुली को बीसीसीआई का चेयरमैन बनाया गया था।राजनीतिक गलियारों में यह बात जगजाहिर है कि बीजेपी बंगाल की राजनीति में सौरव गांगुली का इस्‍तेमाल करना चाहती थी. एक मौके पर तो खुद देश के गृह मंत्री अमित शाह भी कोलकाता में सौरव गांगुली के घर पर खाना खाने के लिए पहुंचे थे. ऐसा माना जा रहा था कि दादा बीजेपी ज्‍वाइंन करने वाले हैं, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
    सौरव गांगुली द्वारा राजनीति से दूरी बनाने के बाद उन्‍हें बीसीसीआई चेयरमैन पद पर अगला कार्यकाल नहीं दिया गया था. जिसके बाद से ही ममता बनर्जी बीजेपी पर इस विषय को लेकर हमलावर रही हैं।।दादा के आईसीसी चेयरमैन नहीं होने का मुद्दा उठाकर उनका निशाना सीधे तौर पर जय शाह की तरफ है. ऐसा इसलिए क्‍योंकि अमित शाह के बेटे इस वक्‍त आईसीसी के चेयरमैन हैं. ममता बनर्जी चाहती हैं कि दादा को आईसीसी का चेयरमैन होना चाहिए था। वो सौरव गांगुली के माध्‍यम से बीजेपी पर निशाना साधती नजर आई।

    Post Views: 174

    Related Posts

    टेक्नोलॉजी और न्यायिक शिक्षा सम्मेलन में ई-फाइलिंग और न्यायिक प्रक्रिया सुधारों पर हुई चर्चा

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल में कल होगा फिर से 15 मतदान केंद्रों पर मतदान, सुरक्षा होगी अभूतपूर्व

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल की 142 सीटों पर वोटिंग जारी, 1448 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

    April 28, 2026By Roaming Express

    पहली मई को बुद्ध पूर्णिमा , घर घर में उत्सव का होगा आनंद

    April 28, 2026By Roaming Express

    सिक्किम में पीएम मोदी ने देखा प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और विकास की रफ्तार

    April 28, 2026By Roaming Express

    बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के पहले मनी लांड्रिंग केस में ईडी की ताबड़तोड़ छापामारी

    April 24, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Basti News:दासिया में बन रहे इथेनॉल प्लांट सभी मानकों का हो रहा पालन,अक्टूबर 2026 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य- निदेशक रोहन जायसवाल

    July 6, 2026

    -अक्टूबर 2026 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य उप्र बस्ती  जिले में रुधौली विधानसभा क्षेत्र…

    ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    June 30, 2026

    Basti News:सिद्धार्थ विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज के छात्रों का जलवा, चार ने जीते स्वर्ण पदक

    June 30, 2026

    Basti News:मंदिर परिसर मारपीट मामले को लेकर विश्व हिंदू महासंघ ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

    June 30, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News:दासिया में बन रहे इथेनॉल प्लांट सभी मानकों का हो रहा पालन,अक्टूबर 2026 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य- निदेशक रोहन जायसवाल

    July 6, 2026

    ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    June 30, 2026

    Basti News:सिद्धार्थ विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज के छात्रों का जलवा, चार ने जीते स्वर्ण पदक

    June 30, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1647132
    Hits Today : 2911
    Who's Online : 7
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.