Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    पीएम मोदी को सांसद राजू विष्ट ने भेंट की हिमालयन रेलवे ट्वॉय ट्रेन का इंजन

    February 11, 2026

    महाशिवरात्रि केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जीवन का वास्तविक है दर्शन

    February 11, 2026

    बंगाल में TMC पार्षद ने 81 साल के बुजुर्ग की पीट-पीटकर की हत्या, गिरफ्तारी के बाद पार्टी से सस्पेंड

    February 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, February 11
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » बिहार को लालटेन की धुंधली रोशनी नहीं, चाहिए एनडीए की एलईडी लाइट में जगमगाता बिहार: योगी

    बिहार को लालटेन की धुंधली रोशनी नहीं, चाहिए एनडीए की एलईडी लाइट में जगमगाता बिहार: योगी

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressNovember 8, 2025 बिहार

    बिहार को लालटेन की धुंधली रोशनी नहीं, चाहिए एनडीए की एलईडी लाइट में जगमगाता बिहार: योगी

    – किया आह्वान राम का विरोध और आस्था का अपमान करने वालों को कतई वोट नहीं देना

    बिहार चुनाव से अशोक झा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बिहार के गयाजी के अतरी विधानसभा क्षेत्र में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया और वहां से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार रोमित कुमार के लिए समर्थन मांगा।सीएम योगी ने रैलियों में कांग्रेस, राजद, ए माले व महागठबंधन पर करारा हमला बोला। साथ ही आपराधिक प्रवृत्ति के प्रत्याशियों को लेकर विपक्षी दलों को घेरा। सीएम योगी ने कहा कि भगवान राम-कृष्ण के बाद अब यह लोग छठ माई का भी विरोध कर रहे हैं। राम का विरोध और आस्था का अपमान करने वालों को कतई वोट नहीं देना है। पिपरा विधानसभा क्षेत्र की रैली में सीएम योगी आदित्यनाथ ने भीड़ में खड़ी उत्साहित बच्ची को मंच पर बुलाया और हाथों से बनाई गई फोटो लेकर बच्ची का हौसला बढ़ाया। यह देख हर कोई सीएम योगी की सहजता का कायल हो गया। सीएम योगी (CM Yogi) ने पहली रैली में कहा कि पहले चरण के मतदान में ही यह संकेत मिल गया कि बिहार को लालटेन की धुंधली रोशनी नहीं, बल्कि एनडीए की एलईडी लाइट में जगमगाता बिहार चाहिए। 14 नवंबर को जब ईवीएम खुलेगी तो जनता का फैसला बिहार में ‘फिर एक बार एनडीए सरकार’ होगा। यहां विकास की सारी योजनाएं हैं और निवेश वहीं आता है, जहां सुरक्षा होती है। हमने उत्तर प्रदेश में बुलडोजर से माफिया की छाती रौंदी है। जब बुलडोजर चलता है तो माफिया की हड्डी और पसली एक हो जाती है। बिहार को भी अपराधियों से मुक्त रखकर सुशासन की राह पर निरंतर आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि अयोध्या से सीतामढ़ी को जोड़ने वाले राम जानकी मार्ग पर 6155 करोड़ रुपये से काम शुरू हो गया है। अब गोरखपुर से सिलीगुड़ी को जोड़ने वाला एक्सप्रेसवे भी मोतिहारी होते हुए जाएगा, जो आर्थिक कॉरिडोर का काम करेगा। पहली रैली में महागठबंधन प्रत्याशी पर निशाना साधते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती, अपहरण जैसी सभी धाराओं में 28 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अगर ऐसे अपराधी उत्तर प्रदेश में होते तो जेल से बाहर नहीं निकल पाते। अपराधियों और माफिया का कोई धर्म, जाति या बिरादरी नहीं होती। ये किसी के सगे नहीं होते। समाज को ऐसे लोगों से बचना होगा।
    योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने दूसरी रैली में राजद, कांग्रेस, ए माले समेत महागठबंधन पर प्रहार किया और कहा कि भगवान राम-कृष्ण के बाद अब यह लोग छठ माई का भी विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस राम को नकारती थी, राजद राम मंदिर निर्माण की रथ यात्रा को रोकती थी, समाजवादी पार्टी रामभक्तों पर गोली चलाकर लहुलूहान करती थी। कांग्रेस और महागठबंधन वाले भगवान राम-कृष्ण के बाद अब छठ माई का भी विरोध कर रहे हैं। सीएम ने मतदाताओं से अपील की कि जो राम का विरोध और आस्था का अपमान करते हैं, उन्हें कतई वोट नहीं देना है। उन्होंने विपक्षी दलों पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस, राजद, ए माले व इनके सहयोगी अपने-अपने क्षेत्र के कुख्यात सरगना और जंगलराज के अपराधी हैं। जिस बिहार ने दुनिया को ज्ञान दिया। उसे राजद, नक्सलवाद व माओवादियों के गठबंधन ने साक्षरता में पीछे ढकेल दिया। अपनी प्रतिभा व मेधा के लिए जगविख्यात बिहार का नौजवान पहचान के लिए मोहताज हुआ तो इसकी दोषी कांग्रेस, राजद व ए माले है। एनडीए रोजगार के साथ ही पंच गारंटी (आवास, बिजली, राशन, स्वास्थ्य, पानी) भी दे रही है। उन्होंने कहा कि अपराध, अपराधियों, नक्सलवाद, माओवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है। सीएम ने पिपरा के लोगों से अपील की कि किसी नक्सलवादी को वोट नहीं देना है।
    सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अतरी विधानसभा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत मजबूर नहीं, मजबूत राष्ट्र बना है। जो भारत की सुरक्षा में सेंध लगाएगा, वह यमराज का टिकट लेकर जाएगा। मार्च 2026 तक नक्सलवाद और माओवाद की कमर तोड़ने का संकल्प लिया गया है। उनका जहन्नुम जाने का टिकट पक्का हो चुका है। सीएम योगी ने कहा कि लखनऊ में बनी ब्रह्मोस मिसाइल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जब पाकिस्तान में गिरी तो उसकी सिट्टी-पिट्टी गुल हो गई थी। पाकिस्तान गिड़गिड़ा रहा था कि भारत तबाह कर देगा। आज का भारत किसी की धमकी नहीं सुनता।
    सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि नालंदा विश्वविद्यालय, चाणक्य और आर्यभट्ट की धरती को राजद-कांग्रेस ने अंधकार में धकेल दिया। दुनिया नालंदा में ज्ञान लेने आती थी, जहाँ एक साथ दस हज़ार विद्यार्थी पढ़ते थे, लेकिन राजद-कांग्रेस के शासन में बिहार साक्षरता में सबसे नीचे पहुँच गया। उन्होंने कहा कि जब एनडीए ने सत्ता संभाली, तब बिहार की साक्षरता दर 33% थी, जिसे अब बढ़ाकर 75% तक पहुँचाया गया है। पीएम मोदी 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन दे रहे हैं, जबकि यह लोग (विपक्षी दल) गरीबों का राशन और पशुओं का चारा खा गए थे।
    योगी (CM Yogi) ने आह्वान किया कि खानदानी माफिया और अपराधियों को वोट देना बिहार के भविष्य के साथ अन्याय है। एनडीए नौजवानों को नौकरी देने के साथ ही अपराधियों को जेल भेज सकता है और गरीब को सम्मान दे सकता है। सीएम ने कहा कि अब बिहार का भी नौजवान मस्त और अपराधी पस्त होगा।

    Post Views: 71

    Related Posts

    पप्पू यादव 31 साल पुराने केस में गिरफ्तार, सांसद बोले- मुझे मारने की साजिश

    February 6, 2026By Roaming Express

    हीमोफिलिया पर डॉ मनोज ने प्रस्तुत किया महत्वपूर्ण शोध पत्र

    January 31, 2026By Roaming Express

    बिहार के किशनगंज में प्रतिबंध के बावजूद फल-फूल रहा अवैध लॉटरी का धंधा

    January 24, 2026By Roaming Express

    बिहार की राजधानी पटना के गर्ल्स हॉस्टलों में चल रहा है गंदा खेल

    January 21, 2026By Roaming Express

    बिहार में जिलों के प्रभारी की सूची की जारी, डिप्टी सीएम एवं गृह मंत्री सम्राट चौधरी को पटना, विजय कुमार सिन्हा को मुजफ्फरपुर के साथ भोजपुर का कमान

    January 18, 2026By Roaming Express

    बिहार में दही चूड़ा पॉलिटिक्स से होगा बड़ा सियासी फेरबदल

    January 13, 2026By Roaming Express
    आज का मौषम
    मौसम
    Top Posts

    पीएम मोदी को सांसद राजू विष्ट ने भेंट की हिमालयन रेलवे ट्वॉय ट्रेन का इंजन

    February 11, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    पीएम मोदी को सांसद राजू विष्ट ने भेंट की हिमालयन रेलवे ट्वॉय ट्रेन का इंजन

    February 11, 2026

    – कहा सिलीगुड़ी से काशी तक बुलेट ट्रेन चलाने के लिए कहा आभार -…

    महाशिवरात्रि केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जीवन का वास्तविक है दर्शन

    February 11, 2026

    बंगाल में TMC पार्षद ने 81 साल के बुजुर्ग की पीट-पीटकर की हत्या, गिरफ्तारी के बाद पार्टी से सस्पेंड

    February 9, 2026

    संत कबीर अकादमी सभागार में सजा रंगमंच

    February 9, 2026
    LATEST NEWS

    पीएम मोदी को सांसद राजू विष्ट ने भेंट की हिमालयन रेलवे ट्वॉय ट्रेन का इंजन

    February 11, 2026

    महाशिवरात्रि केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जीवन का वास्तविक है दर्शन

    February 11, 2026

    बंगाल में TMC पार्षद ने 81 साल के बुजुर्ग की पीट-पीटकर की हत्या, गिरफ्तारी के बाद पार्टी से सस्पेंड

    February 9, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1533614
    Hits Today : 2526
    Who's Online : 8
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.