Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti news:24 अगस्त को लोढ़ेश्वर नाथ मंदिर में होगा विशाल सामूहिक रुद्राभिषेक,151 पार्थिव शिवलिंग का होगा निर्माण, अयोध्या से मंगाई गई मिट्टी

    August 23, 2026

    Basti News: ठाकुरजी को गर्मी से बचाने गर्भगृह में मनीष मिश्रा ने लगवाया एसी

    August 21, 2026

    Basti news:मनीष मिश्रा के वादे की पहली किस्त, रक्षाबंधन से पहले बहनों के खातों में पहुंचे ₹500

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 23
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » बंगाल के विपक्षी नेता और बीजेपी विधायक शुभेंदु अधिकारी को जान से मारने की धमकी

    बंगाल के विपक्षी नेता और बीजेपी विधायक शुभेंदु अधिकारी को जान से मारने की धमकी

    उन्होंने दावा किया है कि उन्हें पाकिस्तान से धमकी भरे आ रहे कॉल
    Roaming ExpressBy Roaming ExpressNovember 13, 2025 बंगाल

     

    अशोक झा/ कोलकाता: पश्चिम बंगाल की सियासत में एक बार फिर हलचल मच गई है। राज्य के विपक्षी नेता और बीजेपी विधायक शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया है कि उन्हें पाकिस्तान से धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि “आतंकवादी बंगाल को अपनी सबसे सुरक्षित जगह मानते हैं।” दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके के बाद यह बयान राज्य और केंद्र – दोनों स्तरों पर चर्चा का विषय बन गया है। नंदीग्राम के विधायक शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उन्हें दो दिन पहले पाकिस्तान से फोन पर धमकी दी गई, जबकि बांग्लादेश से भी उन्हें अक्सर इस तरह की धमकियां मिलती रहती हैं। उन्होंने कहा, “मुझे पता है कहां सूचना देनी चाहिए, मैंने वैसा किया है।” दिल्ली धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने कोलकाता और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। इस बीच शुभेंदु का यह दावा सियासी रूप से बेहद अहम माना जा रहा है। पाकिस्तान से मिली धमकी, बांग्लादेश का भी नाम लिया : पत्रकारों से बातचीत में शुभेंदु अधिकारी ने कहा-मुझे दो दिन पहले पाकिस्तान से धमकी भरे कॉल आए थे. बांग्लादेश से तो रोज धमकिया मिलती हैं। मेरा व्हाट्सएप नंबर सबको पता है। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि धमकियों की प्रकृति क्या थी. बीजेपी नेता ने दावा किया कि उन्होंने इसकी जानकारी संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को दे दी है। धमकी के बीच दिल्ली धमाका और बंगाल में अलर्ट: दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार को हुए विस्फोट में 13 लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे. इसके बाद NIA (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) ने जांच शुरू की और पश्चिम बंगाल व त्रिपुरा में छापेमारी की। इस दौरान ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को जिम्मेदार बताया, वहीं शुभेंदु अधिकारी ने पलटवार करते हुए कहा- खगरागढ़ धमाके के वक्त टीएमसी नेता कहां थे? मुर्शिदाबाद आतंकवादियों का अड्डा बन चुका है. आतंकवादी जानते हैं कि बंगाल उनके लिए सबसे सुरक्षित जगह है, इसलिए वे यहाँ हमला नहीं करते। BJP नेता ने तृणमूल पर साधा निशाना: शुभेंदु अधिकारी ने ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “राज्य में कट्टरपंथी संगठन खुलेआम सक्रिय हैं. अंसारुल बांग्ला जैसे मदरसे चल रहे हैं, और इन्हें राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ है.” उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के मालदा और मुर्शिदाबाद जिलों में पहले भी कई बार उग्रवादियों की गतिविधियां पकड़ी जा चुकी हैं. उन्होंने त्रिपुरा का जिक्र करते हुए कहा कि “वहां भी बांग्लादेश बॉर्डर से आतंकी गतिविधियां हो रही हैं, और जांच में उसका हाथ साफ नजर आ रहा है।
    पश्चिम बंगाल में आतंक से जुड़ी प्रमुख घटनाएं
    साल घटनास्थान मुख्य बिंदु 2014खगरागढ़ धमाका बर्धमान बम बनाने के दौरान विस्फोट, आतंकी कनेक्शन उजागर ,2016मुर्शिदाबाद में आतंकी की गिरफ्तारी, मुर्शिदाबाद JMB मॉड्यूल से जुड़ा नेटवर्क पकड़ा गया 2019, मालदा-नादिया में NIA छापेमारी मालदा बांग्लादेशी संगठन ABT से लिंक 2025 दिल्ली धमाके की जांच में बंगाल कनेक्शन कोलकाता एनआईए जांच जारी। शुभेंदु अधिकारी कौन हैं?पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (BJP), नंदीग्राम के विधायक, जहां उन्होंने 2021 में ममता बनर्जी को हराया, पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) में रहे, लेकिन 2020 में बीजेपी में शामिल हुए.
    2007 के नंदीग्राम आंदोलन के प्रमुख चेहरों में से एक।
    राज्य के परिवहन मंत्री भी रह चुके हैं, अपने बयानों से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। क्यों अहम है यह दावा : विशेषज्ञों के मुताबिक, दिल्ली धमाके और पूर्वोत्तर में बढ़ती आतंकी गतिविधियों के बीच यह बयान कई राजनीतिक और सुरक्षा संकेत देता है। पश्चिम बंगाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा (2,217 किमी) बांग्लादेश से लगती है- जो सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील है। राज्य में JMB और Ansar-ul-Islam जैसे संगठनों की गतिविधियां पहले भी दर्ज की जा चुकी हैं।
    अगर शुभेंदु अधिकारी का दावा सही है, तो यह राज्य की आंतरिक सुरक्षा के लिए बड़ा संकेत हो सकता है। शुभेंदु अधिकारी का यह बयान केवल एक राजनीतिक हमला नहीं, बल्कि सुरक्षा एजेंसियों के लिए चेतावनी भी है। अगर आतंकवादी सच में बंगाल को “सुरक्षित पनाहगाह” मानते हैं, तो राज्य और केंद्र सरकार दोनों को मिलकर इसे खत्म करने की जरूरत है।

    Post Views: 152

    Related Posts

    बंगाल में कल होगा फिर से 15 मतदान केंद्रों पर मतदान, सुरक्षा होगी अभूतपूर्व

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल की 142 सीटों पर वोटिंग जारी, 1448 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

    April 28, 2026By Roaming Express

    बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के पहले मनी लांड्रिंग केस में ईडी की ताबड़तोड़ छापामारी

    April 24, 2026By Roaming Express

    राघव चड्ढा का आप से इस्तीफा, बोले- दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में करेंगे विलय

    April 24, 2026By Roaming Express

    सांसद सुधांशु त्रिवेदी और मनन मिश्रा सिलीगुड़ी में कल खोलेंगे राज्य कानून व्यवस्था की पोल

    April 18, 2026By Roaming Express

    19 अप्रैल को अक्षय तृतीया,जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, सोना-चांदी खरीदने का समय

    April 18, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    Basti news:24 अगस्त को लोढ़ेश्वर नाथ मंदिर में होगा विशाल सामूहिक रुद्राभिषेक,151 पार्थिव शिवलिंग का होगा निर्माण, अयोध्या से मंगाई गई मिट्टी

    August 23, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Basti news:24 अगस्त को लोढ़ेश्वर नाथ मंदिर में होगा विशाल सामूहिक रुद्राभिषेक,151 पार्थिव शिवलिंग का होगा निर्माण, अयोध्या से मंगाई गई मिट्टी

    August 23, 2026

    24 अगस्त को लोढ़ेश्वर नाथ मंदिर में होगा विशाल सामूहिक रुद्राभिषेक,151 पार्थिव शिवलिंग का होगा…

    Basti News: ठाकुरजी को गर्मी से बचाने गर्भगृह में मनीष मिश्रा ने लगवाया एसी

    August 21, 2026

    Basti news:मनीष मिश्रा के वादे की पहली किस्त, रक्षाबंधन से पहले बहनों के खातों में पहुंचे ₹500

    August 21, 2026

    Basti News:मकान बेचने के नाम पर 1.90 करोड़ हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज 

    August 21, 2026
    LATEST NEWS

    Basti news:24 अगस्त को लोढ़ेश्वर नाथ मंदिर में होगा विशाल सामूहिक रुद्राभिषेक,151 पार्थिव शिवलिंग का होगा निर्माण, अयोध्या से मंगाई गई मिट्टी

    August 23, 2026

    Basti News: ठाकुरजी को गर्मी से बचाने गर्भगृह में मनीष मिश्रा ने लगवाया एसी

    August 21, 2026

    Basti news:मनीष मिश्रा के वादे की पहली किस्त, रक्षाबंधन से पहले बहनों के खातों में पहुंचे ₹500

    August 21, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1672339
    Hits Today : 3178
    Who's Online : 9
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.