Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News:दासिया में बन रहे इथेनॉल प्लांट सभी मानकों का हो रहा पालन,अक्टूबर 2026 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य- निदेशक रोहन जायसवाल

    July 6, 2026

    ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    June 30, 2026

    Basti News:सिद्धार्थ विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज के छात्रों का जलवा, चार ने जीते स्वर्ण पदक

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 12
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » सीमांचल में असदुद्दीन ओवैसी ने दिखाया महागठबंधन को आईना

    सीमांचल में असदुद्दीन ओवैसी ने दिखाया महागठबंधन को आईना

    पांच सीटों पर किया कब्जा, जहां गठबंधन जीत का कर रही थी दावा
    Roaming ExpressBy Roaming ExpressNovember 15, 2025 बिहार

     

    अशोक झा/ पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणामों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सीमांचल में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM की पकड़ अब भी मजबूत है। यह मजबूरी तब और बढ़ी जब राजद के नेता तेजस्वी ने राज्य की 243 सीटों में से सिर्फ 25 पर चुनाव लड़ने के बावजूद AIMIM ने 5 सीटों पर जीत हासिल कर अपनी मौजूदगी महसूस कराई। इस जीत ने साफ कर दिया कि सीमांचल के बड़े हिस्से में मुस्लिम मतदाता अब भी AIMIM को एक भरोसेमंद आवाज मानते हैं। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को महागठबंधन में शामिल नहीं कर तेजस्वी यादव ने सीधा झगड़ा मोल लिया था। सीमांचल में अपने भाषण में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, एक पत्रकार ने तेजस्वी यादव से पूछा कि उन्होंने ओवैसी के साथ गठबंधन क्यों नहीं किया। तेजस्वी ने कहा कि ओवैसी एक चरमपंथी, एक कट्टरपंथी, एक आतंकवादी है। ओवैसी ने इसके जवाब में कहा था कि मैं तेजस्वी से पूछता हूं, ‘बाबू चरमपंथी को तुम जरा अंग्रेजी में लिख के बताओ’। वह मुझे चरमपंथी कहते हैं क्योंकि मैं अपने धर्म का गर्व से पालन करता हूं। इस तरह से ओवैसी मंच से खूब गरजे। उनकी पार्टी के बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी तौसीफ आलम भी उन्हीं की तरह हमलावर हुए थे। वो लगातार भड़काऊ और विवादित बयान दे रहे हैं। 3 नवंबर को तौसीफ आलम ने टेढ़ागाछ प्रखंड के नया लोचा हाट में फिर से विवादित बयान दिया। तौसीफ ने तेजस्वी यादव की आंख निकालने, उंगली और जुबान काटने की धमकी दे डाली थी। AIMIM ने जिन 5 सीटों पर जीत दर्ज की, वे सभी सीमांचल क्षेत्र के केंद्र में आती हैं। ये वे इलाके हैं जहां पार्टी पिछले चुनावों में भी प्रभावशाली रही थी।
    जोकीहाट – मुरशिद आलम,बहादुरगंज – तौसीफ आलम
    कोचाधामन – सरवर आलम,अमौर – अख्तरुल ईमान, बायसी – गुलाम सरवर इन 5 सीटों पर AIMIM के उम्मीदवारों ने सहज अंतर से जीत हासिल की, जिससे पता चलता है कि क्षेत्रीय वोट बैंक अभी भी पार्टी के साथ मजबूती से खड़ा है। सीमांचल में AIMIM की पकड़ क्यों सबसे मजबूत? सीमांचल का सामाजिक ढांचा AIMIM की राजनीति के लिए अनुकूल माना जाता है. यहां कई विधानसभा क्षेत्रों में मुस्लिम आबादी 60% से भी अधिक है. AIMIM की रणनीति हमेशा से इस क्षेत्र के मुद्दों पर केंद्रित रही है. स्थानीय नेतृत्व, शिक्षा की कमी, रोजगार के अवसर, और विकास की अनदेखी जैसे सवाल यहां की राजनीति का मुख्य आधार हैं। इसी वजह से दल को लगातार समर्थन मिलता रहा है और यह क्षेत्र AIMIM का मजबूत गढ़ बनता जा रहा है। किन इलाकों में कमजोर पड़ा AIMIM का असर? सीमांचल में सफलता के बावजूद AIMIM को कई जगह निराशाजनक नतीजे मिले. बलरामपुर, किशनगंज, कस्बा, अररिया जैसे इलाकों में पार्टी ने कड़ी चुनौती दी, लेकिन जीत हासिल नहीं कर सकी. सीमांचल के बाहर तो स्थिति और भी कमजोर रही. ढाका, नाथनगर, सीवान, जाले, मधुबनी, मुंगेर, नवादा जैसे क्षेत्रों में AIMIM के उम्मीदवारों को खास समर्थन नहीं मिला और वे शुरुआती राउंड से ही पिछड़ गए. नारकटिया में तो स्थिति और खराब रही, जहाँ पार्टी के उम्मीदवार शमीमुल हक का नामांकन ही तकनीकी त्रुटि के कारण रद्द कर दिया गया। नतीजे क्या बताते हैं – AIMIM की राजनीतिक दिशा
    इन परिणामों से तीन बातें साफ तौर पर सामने आती हैं. यहां पार्टी की पकड़ लगातार मजबूत हो रही है. 2020 के चुनावों की तरह 2025 में भी AIMIM ने यह साबित कर दिया है कि इस क्षेत्र में उसका प्रभाव स्थायी है. बिहार के बाकी हिस्सों में AIMIM को अपनी पकड़ बढ़ाने के लिए लंबी रणनीति और मजबूत संगठन की जरूरत होगी. नतीजों में यह झलकता है कि सीमांचल में मुस्लिम वोटों का बड़ा हिस्सा AIMIM की ओर आकर्षित हो रहा है, जो आने वाले चुनावों में राज्य की राजनीति की दिशा निर्धारित कर सकता है।

    Post Views: 121

    Related Posts

    टेक्नोलॉजी और न्यायिक शिक्षा सम्मेलन में ई-फाइलिंग और न्यायिक प्रक्रिया सुधारों पर हुई चर्चा

    May 1, 2026By Roaming Express

    पहली मई को बुद्ध पूर्णिमा , घर घर में उत्सव का होगा आनंद

    April 28, 2026By Roaming Express

    सिक्किम में पीएम मोदी ने देखा प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और विकास की रफ्तार

    April 28, 2026By Roaming Express

    राघव चड्ढा का आप से इस्तीफा, बोले- दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में करेंगे विलय

    April 24, 2026By Roaming Express

    बिहार में गृह विभाग समेत 29 ताकतवर मंत्रालय के साथ सम्राट चौधरी ने संभाला पदभार

    April 15, 2026By Roaming Express

    बिहार में सम्राट सिंह चौधरी मुख्यमंत्री , बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी उपमुख्यमंत्री को राज्यपाल ने दिलाई शपथ

    April 15, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Basti News:दासिया में बन रहे इथेनॉल प्लांट सभी मानकों का हो रहा पालन,अक्टूबर 2026 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य- निदेशक रोहन जायसवाल

    July 6, 2026

    -अक्टूबर 2026 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य उप्र बस्ती  जिले में रुधौली विधानसभा क्षेत्र…

    ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    June 30, 2026

    Basti News:सिद्धार्थ विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज के छात्रों का जलवा, चार ने जीते स्वर्ण पदक

    June 30, 2026

    Basti News:मंदिर परिसर मारपीट मामले को लेकर विश्व हिंदू महासंघ ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

    June 30, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News:दासिया में बन रहे इथेनॉल प्लांट सभी मानकों का हो रहा पालन,अक्टूबर 2026 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य- निदेशक रोहन जायसवाल

    July 6, 2026

    ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    June 30, 2026

    Basti News:सिद्धार्थ विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज के छात्रों का जलवा, चार ने जीते स्वर्ण पदक

    June 30, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1646979
    Hits Today : 742
    Who's Online : 11
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.