Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News:दासिया में बन रहे इथेनॉल प्लांट सभी मानकों का हो रहा पालन,अक्टूबर 2026 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य- निदेशक रोहन जायसवाल

    July 6, 2026

    ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    June 30, 2026

    Basti News:सिद्धार्थ विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज के छात्रों का जलवा, चार ने जीते स्वर्ण पदक

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 14
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » आईआईटी दिल्ली में चमकेगा सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग का चार प्रोजेक्ट टेकथॉन-2025 के टॉप-100 में चयनित

    आईआईटी दिल्ली में चमकेगा सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग का चार प्रोजेक्ट टेकथॉन-2025 के टॉप-100 में चयनित

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressNovember 17, 2025 उत्तर प्रदेश

    बस्ती जिले में सरस्वती विद्या मन्दिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रामबाग के तकनीकी नवाचारों का परचम अब आईआईटी दिल्ली में लहराएगा। विद्यालय की अटल टिंकरिंग लैब में तैयार चार प्रोजेक्ट एग्रीटेकबॉट, एक्वासेंस, स्काईलॉक-360 और मिशन इनोवेटर का चयन टेकथॉन-2025 प्रतियोगिता के टॉप-100 में हुआ है। इन चारों टीमों का फाइनल राउंड में प्रतिभाग 18 से 21 नवम्बर तक आईआईटी दिल्ली में होगा। यह प्रतियोगिता विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान द्वारा अप्रैल में शुरू की गई थी, जिसमें प्रत्येक चरण में नई थीम पर प्रोजेक्ट तैयार करना होता था। देशभर से प्राप्त प्रोजेक्ट्स में हर बार टॉप-25 का चयन किया गया। उल्लेखनीय है कि चारों चरणों में सरस्वती विद्या मन्दिर रामबाग–बस्ती के ही चार प्रोजेक्ट चयनित हुए, जो विद्यालय के साथ गोरक्ष प्रान्त और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए गर्व की उपलब्धि है।

    प्रधानाचार्य गोविन्द सिंह ने बताया कि चयनित छात्र तथा विद्यालय के आचार्य एवं अटल लैब प्रमुख अंकित कुमार गुप्ता पूरी तैयारी के साथ आईआईटी दिल्ली जायेंगे। विद्यालय के छात्र तकनीक और नवाचार में उत्कृष्टता का प्रदर्शन करेंगे। अंकित कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक चरण में चयनित होने के बाद चारों प्रोजेक्ट्स को और उन्नत किया गया है, ताकि फाइनल राउंड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया जा सके। फाइनल में आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर, विद्या भारती के राष्ट्रीय अधिकारी, अटल लैब प्रमुख, नीति आयोग के प्रतिनिधि तथा एआई कंप्यूटर साइंस विशेषज्ञ प्रोजेक्ट्स का परीक्षण करेंगे। गोरक्ष प्रान्त के प्रांतीय मंत्री डॉ. शैलेश कुमार सिंह, प्रदेश निरीक्षक राम सिंह तथा विद्यालय परिवार ने प्रतिभागी छात्रों को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    Post Views: 135

    Related Posts

    Basti News:दासिया में बन रहे इथेनॉल प्लांट सभी मानकों का हो रहा पालन,अक्टूबर 2026 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य- निदेशक रोहन जायसवाल

    July 6, 2026By Roaming Express

    ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    June 30, 2026By Roaming Express

    Basti News:सिद्धार्थ विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज के छात्रों का जलवा, चार ने जीते स्वर्ण पदक

    June 30, 2026By Roaming Express

    Basti News:मंदिर परिसर मारपीट मामले को लेकर विश्व हिंदू महासंघ ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

    June 30, 2026By Roaming Express

    हर गांव होगा डिजिटल, बनेगी क्रिकेट टीम; युवाओं के दम पर बदलेगी बस्ती की तस्वीर : मनीष मिश्रा

    June 19, 2026By Roaming Express

    Basti news:जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : सूर्य प्रताप शाही

    June 13, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    Don't Miss

    Basti News:दासिया में बन रहे इथेनॉल प्लांट सभी मानकों का हो रहा पालन,अक्टूबर 2026 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य- निदेशक रोहन जायसवाल

    July 6, 2026

    -अक्टूबर 2026 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य उप्र बस्ती  जिले में रुधौली विधानसभा क्षेत्र…

    ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    June 30, 2026

    Basti News:सिद्धार्थ विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज के छात्रों का जलवा, चार ने जीते स्वर्ण पदक

    June 30, 2026

    Basti News:मंदिर परिसर मारपीट मामले को लेकर विश्व हिंदू महासंघ ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

    June 30, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News:दासिया में बन रहे इथेनॉल प्लांट सभी मानकों का हो रहा पालन,अक्टूबर 2026 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य- निदेशक रोहन जायसवाल

    July 6, 2026

    ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    June 30, 2026

    Basti News:सिद्धार्थ विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज के छात्रों का जलवा, चार ने जीते स्वर्ण पदक

    June 30, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1647239
    Hits Today : 835
    Who's Online : 9
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.