Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 1
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » बिहार के मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण में दिखेगा एनडीए का बिग भौकाल

    बिहार के मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण में दिखेगा एनडीए का बिग भौकाल

    पीएम समेत दर्जनों मुख्यमंत्री होंगे इसमें शामिल ,लिट्टी चोखा का उठाएंगे लुत्फ
    Roaming ExpressBy Roaming ExpressNovember 19, 2025 बिहार

    अशोक झा/पटना : नीतीश कुमार 10 वीं बार बिहार के मुख्‍यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।माना जा रहा है कि 22 मंत्री नीतीश कुमार के साथ शपथ ले सकते हैं। नई सरकार बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। गुरुवार (20 नवंबर) को नीतीश कुमार दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। यह शपथ ग्रहण शक्ति प्रदर्शन से कम नहीं होगा। उनके साथ बीजेपी नेता सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई जाएगी।एनडीए की अहम बैठक विधानसभा के सेंट्रल हॉल में आयोजित हुई, जिसमें सभी घटक दलों जदयू, भाजपा, लोजपा (रामविलास), हम और रालोमो के विधायक मौजूद रहे। इस बैठक में भाजपा विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद के लिए नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसका एनडीए के विधायकों ने समर्थन किया।।वहीं, एनडीए विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से नेता चुने जाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को दोपहर राजभवन के लिए रवाना हो गए। राजभवन जाते समय नीतीश कुमार के साथ एनडीए के सभी सहयोगी दलों के शीर्ष नेता मौजूद थे। जदयू अध्यक्ष, भाजपा विधायक दल के नेता, हम और वीआईपी दल के प्रतिनिधि, सभी एक साथ पूरे राजनीतिक गठजोड़ की मजबूती का संदेश दे रहे थे।
    मौजूदा मुख्यमंत्री होने के कारण उन्होंने पहले अपने पद से राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को इस्तीफा सौंपा और नई सरकार बनाने का दावा प्रस्तुत किया। इस प्रक्रिया के दौरान राज्यपाल ने उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी निभाते रहने को कहा। नीतीश कुमार गुरुवार को दोपहर करीब डेढ बजे पटना के गांधी मैदान में 10वीं बार मुख्यमंत्री की पद शपथ लेंगे।
    यह उनका 10वीं बार शपथ ग्रहण होगा, जिसे लेकर पूरे राज्य में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ 20 विधायक भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और एनडीए शासित राज्यों के तमाम मुख्यमंत्री आएंगे। वहीं, इससे पहले आज दिन की शुरुआत जदयू विधायक दल की बैठक से हुई, जहां पार्टी विधायकों ने सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को अपना नेता चुना। इसके बाद भाजपा की बैठक में सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल का नेता और विजय सिन्हा को उपनेता चुना गया। अलग-अलग बैठकों के बाद एनडीए के सभी विधायक दोपहर करीब 3 बजे सेंट्रल हॉल पहुंचे। जहां एनडीए विधायक दल की बैठक हुई। बता दें कि बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी पूरी हो गई है। 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में भव्य रूप से शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। माना जा रहा है कि एनडीए का संयुक्त मंत्रिमंडल इस बार बड़ा और संतुलित होगा, जिसमें बीजेपी और जदयू को लगभग बराबर प्रतिनिधित्व मिलेगा। जबकि सहयोगी दलों को भी जगह दी जाएगी। एनडीए की इस सर्वसम्मति से यह स्पष्ट है कि गठबंधन नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार चलाने को लेकर पूरी तरह एकजुट है। सूत्र बताते हैं कि नई सरकार के गठन में इस बार मुख्यमंत्री के साथ ही मंत्रिमंडल के कई चेहरों में बदलाव देखने को मिल सकता है।
    एनडीए गठबंधन मजबूत बहुमत के साथ सत्ता में है और माना जा रहा है कि विभागों के बंटवारे में भी इस बार नई प्राथमिकताएं तय की जाएंगी। प्रशासनिक सुधार, विकास योजनाओं की गति और कानून-व्यवस्था को लेकर गठबंधन की अगली रूपरेखा एनडीए की पहली बैठक में तय की जाएगी।
    सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दो उपमुख्यमंत्रियों के अलावा करीब 20 मंत्रियों के साथ शपथ ग्रहण करेंगे। इन मंत्रियों में भाजपा, जदयू के अलावा लोजपा (रा), हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के विधायक भी शामिल होंगे। भाजपा के मंत्रियों की सूची को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अंतिम रूप दे रहे हैं, जबकि जदयू के मंत्रियों की सूची मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बना रहे हैं।
    सूत्रों की मानें तो भाजपा से सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, रामकृपाल यादव, नितिन नवीन, मंगल पांडेय, दिलीप जायसवाल, विजय मंडल, नीतीश मिश्रा, रेणु देवी, संजीव चौरसिया और श्रेयसी सिंह मंत्री बन सकती हैं। जबकि जदयू से विजय चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, जयंत राज और सुनील कुमार फिर से मंत्री बन सकते हैं।
    वहीं, लोजपा(रा) से राजू तिवारी, संजय पासवान और डेहरी विधायक राजीव रंजन सिंह का नाम चर्चा में हैं। जबकि हम से जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन फिर से मंत्री बन सकते हैं। इसके साथ ही रालोमो से उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता कुशवाहा का नाम सबसे आगे है। सूत्रों के अनुसार नीतीश सरकार में इस बार 35 से 36 मंत्री बन सकते हैं।
    6 विधायकों पर एक मंत्री पद का फार्मूला लागू हो सकता है। इस लिहाज से जदयू की ओर से 14 मंत्री बनेंगे, जिनमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे। वहीं भाजपा कोटे से भी 16 विधायक मंत्री बन सकते हैं, जिनमें दो उपमुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। भाजपा कोटे से डा.प्रेम कुमार विधानसभा अध्यक्श हो सकते हैं। लोजपा(रा) से तीन मंत्री बन सकते हैं। इसके अलावा हम और रालोमो से एक-एक विधायक मंत्री बन सकता है। सूत्रों के अनुसार, नई सरकार में 5 मंत्रीपद खाली रखा जा सकता है और आगे आने वाले समय में उसको भरा जा सकता है।दरअसल बिहार में नई सरकार के गठन और शपथ ग्रहण समारोह के लिए मेहमानों की खातिरदारी की तैयारी भी चरम पर है. होटल मौर्या ने वीवीआईपी अतिथियों के स्वागत के लिए विशेष इंतजाम किए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कई राज्यों के मुख्यमंत्री, वरिष्ठ नेताओं और विशिष्ट मेहमानों के लिए होटल में हाईटी से लेकर भव्य डिनर तक की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है.
    हाई-टी से लेकर मेनकोर्स तक, मेन्यू में दिखेगी विविधता
    होटल प्रबंधन के अनुसार, सभी मेहमानों के लिए पूरी तरह शाकाहारी भोजन परोसा जाएगा. इस मेन्यू में विभिन्न राज्यों के पारंपरिक व्यंजन शामिल किए गए हैं, ताकि हर अतिथि को अपने राज्य के स्वाद की अनुभूति हो सके। साथ ही बिहार की पहचान बने व्यंजन भी मेन्यू में प्रमुखता से जगह पाएंगे. होटल मौर्या के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर बीडी सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री से लेकर सभी मुख्यमंत्रियों तक, सभी मेहमानों के लिए सुरक्षा, सुविधा और गुणवत्ता के विशेष मानक तय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि “हमारी टीम दिन-रात तैयारी में लगी है। खाना, हॉल, सर्विंग और स्टाफ- सब कुछ वीवीआईपी प्रोटोकॉल के हिसाब से तैयार किया गया है.”
    बिहार के स्वाद का रहेगा खास आकर्षण
    भोजन में बिहार के कई प्रामाणिक व्यंजन शामिल किए जा रहे हैं, जिनमें-लिट्टी-चोखा,मखाने की खीर,मक्के की रोटी सरसों का सागये व्यंजन न सिर्फ बिहार की पारंपरिक पहचान हैं, बल्कि कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी लोकप्रियता हासिल कर चुके हैं. होटल प्रबंधन का कहना है कि बिहार के स्वाद को राष्ट्रीय नेताओं के सामने पेश करना गर्व का विषय है.
    राज्यों के मशहूर व्यंजन भी मेन्यू में
    मुख्यमंत्रियों और अन्य राज्यों से आने वाले डेलिगेशन के लिए उनके राज्यों के मशहूर व्यंजन भी मेन्यू का हिस्सा होंगे. इससे यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हर अतिथि को अपनी पसंद और संस्कृति के अनुसार बेहतरीन भोजन मिले.
    फूड पैकेट की भी विशेष व्यवस्था
    सिर्फ भोजन ही नहीं, बल्कि मेहमानों के लिए अलग से विशेष फूड पैकेट भी तैयार किए जा रहे हैं. ये पैक्ड मील उनके कार्यक्रमों, यात्राओं और सुरक्षा प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए तैयार किए जा रहे हैं. इसमें हल्का, पौष्टिक और उच्च गुणवत्ता वाला भोजन शामिल होगा।
    सभी मुख्यमंत्री करेंगे होटल मौर्या में भोजन
    मौर्या होटल इस समय राजनीतिक मेहमानों का सबसे प्रमुख ठिकाना बना हुआ है. सभी राज्यों के मुख्यमंत्री भी इसी होटल में भोजन करेंगे. सुरक्षा एजेंसियों और होटल प्रबंधन ने संयुक्त रूप से व्यवस्था की है, जिससे किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो. पटना में शपथ ग्रहण समारोह की गहमागहमी के बीच होटल मौर्या का यह भव्य प्रबंधन चर्चा में है. बिहार का आतिथ्य और स्वाद इस आयोजन के माध्यम से एक बार फिर राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान दर्ज कराने को तैयार है.

    Post Views: 147

    Related Posts

    टेक्नोलॉजी और न्यायिक शिक्षा सम्मेलन में ई-फाइलिंग और न्यायिक प्रक्रिया सुधारों पर हुई चर्चा

    May 1, 2026By Roaming Express

    पहली मई को बुद्ध पूर्णिमा , घर घर में उत्सव का होगा आनंद

    April 28, 2026By Roaming Express

    सिक्किम में पीएम मोदी ने देखा प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और विकास की रफ्तार

    April 28, 2026By Roaming Express

    राघव चड्ढा का आप से इस्तीफा, बोले- दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में करेंगे विलय

    April 24, 2026By Roaming Express

    बिहार में गृह विभाग समेत 29 ताकतवर मंत्रालय के साथ सम्राट चौधरी ने संभाला पदभार

    April 15, 2026By Roaming Express

    बिहार में सम्राट सिंह चौधरी मुख्यमंत्री , बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी उपमुख्यमंत्री को राज्यपाल ने दिलाई शपथ

    April 15, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    लखनऊ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में मशीनों और उपकरणों की खरीद में कथित…

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026

    Basti news :प्रवक्ता भर्ती परीक्षा में लापरवाही, दो कक्ष निरीक्षकों पर कार्रवाई

    May 30, 2026
    LATEST NEWS

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1624341
    Hits Today : 2474
    Who's Online : 6
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.