Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News:अस्पताल के सामने से फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंटों पर कार छीनने का आरोप शाखा प्रबंधक समेत छह-सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    October 4, 2026

    Basti News:बस्‍ती मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में महिला से मारपीट, मची अफरातफरी

    October 4, 2026

    पहल संस्था संस्थापक मनीष मिश्र ने शुरू किया सफाई अभियान, युवाओं ने किया श्रमदान

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » ममता सनातनी को बाहरी और बांग्लादेशी रोहिंग्या को मानती है दामाद : शुभेंदु अधिकारी

    ममता सनातनी को बाहरी और बांग्लादेशी रोहिंग्या को मानती है दामाद : शुभेंदु अधिकारी

    कहा, याद रखिए एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे, सभी सनातनी एक जुट रहे
    Roaming ExpressBy Roaming ExpressNovember 29, 2025 बंगाल

    अशोक झा/ सिलीगुड़ी: भाजपा के फायर ब्रांड नेता और बंगाल में विरोधी दल नेता शुभेंदु अधिकारी ने बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठ को लेकर बड़ा हमला किया है। ममता बनर्जी पर सनातन को बांटने बाला ओर बांग्लादेशी मुस्लिम और रोहिंग्या को अपना दामाद मानती है। यही कारण है कि पहाड़ हो या उत्तर बंगाल यहां के सनातनी को बांटने के लिए बांग्लापक्ष के द्वारा बाहरी विदेशी बताने की कोशिश हो रही है। पहाड़ पर गोरखा के कई बोर्ड बनाया गया। सभी सनातनी जाति कोई भी हो वह भारतीय है। इसी बात को मानकर एक जुट होकर याद रखे बटेंगे तो कटेंगे। एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने उत्तर बंगाल के कूचबिहार में भारत-बांग्लादेश सीमा पर परिवर्तन संकल्प यात्रा का नेतृत्व किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा काफी नाटक किया गया। अधिकारी ने कूचबिहार के चेंगड़ाबाधा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की मौजूदा तृणमूल कांग्रेस सरकार उत्तर बंगाल की उपेक्षा करती आयी है। यहां विकास कार्यों के लिए तृणमूल सरकार कोई काम नहीं कर रही।वर्ष 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा की राज्यव्यापी ‘परिवर्तन यात्रा’ के तहत एक मार्च निकाला गया। शुभेंदु अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि जनसभा में कलकत्ता उच्च न्यायालय के सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया तथा राजमार्ग पर यातायात को सुचारू रखा गया।
    उन्होंने कहा, ‘चार-पांच महीने इंतजार कीजिए। ममता बनर्जी पूर्व मुख्यमंत्री हो जाएंगी। इस अलोकतांत्रिक, डराने वाली, सांप्रदायिक तृणमूल कांग्रेस सरकार को जनता के जनादेश से शांतिपूर्वक उखाड़ फेंका जाएगा।’उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान ‘थोड़ी अधिक तेजी’ से काम करना चाहिए। अधिकारी ने कहा, ‘निर्वाचन आयोग राज्य के तंत्र पर निर्भर है, जो धोखाधड़ी में लिप्त है।’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘राज्य का तंत्र बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने की कोशिश कर रहा है।’शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि वरिष्ठ अधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारियों, निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों और सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों सहित जिला स्तरीय अधिकारियों को सीधे फोन कर रहे हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कुछ नाम ‘गलत तरीके से’ मतदाता सूची में बने रहें।उन्होंने कहा, ‘इनमें कथित तौर पर मृत मतदाता, फर्जी मतदाता और बांग्लादेशी घुसपैठिए शामिल थे।’ हालांकि, भाजपा नेता ने शुक्रवार को निर्वाचन आयोग के हस्तक्षेप का स्वागत किया, जब उसने राज्य और सभी क्षेत्रों में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की।भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी सुब्रत गुप्ता को पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया के लिए विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने एसआईआर के बाद मतदाता सूची तैयार करने के प्रमुख पहलुओं की देखरेख करने तथा जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ) और निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) को सुधारात्मक उपाय करने में सहायता करने के लिए 12 आईएएस अधिकारियों को ‘मतदाता सूची पर्यवेक्षक’ के रूप में नियुक्त किया है।अधिकारी ने कहा कि बंगाल में भाजपा की सत्ता आने के बाद उत्तर बंगाल के विकास को प्राथमिकता दी जायेगी, ताकि यहां के लोग उत्तर बंगाल को अलग राज्य बनाने की मांग न करें। तृणमूल सरकार पर लगाया उत्तर बंगाल की उपेक्षा का आरोप: उन्होंने कहा कि यहां के लोग उत्तर बंगाल को अगल राज्य बनाने की मांग इसलिए करते हैं, क्योंकि यहां विकास कार्य नहीं हुए हैं। राज्य सरकार के करीब 3.65 लाख करोड़ रुपये के बजट में मात्र 800 करोड़ रुपये उत्तर बंगाल विकास विभाग के लिए आवंटित किये गये हैं। यह दर्शाता है कि मौजूदा तृणमूल कांग्रेस सरकार यहां के लोगों के बारे में क्या सोच रही है।एसआइआर और सख्ती से लागू करने की जरूरत:
    नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी भी गैर-भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने का प्रयास हो रहा है। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य में चुनाव आयोग की भूमिका और तेज व सख्त होनी चाहिए थी। राज्य प्रशासन प्रत्यक्ष रूप से गलत कामों से जुड़ा हुआ है। इसकी वजह से यहां अभी भी गैर-नागरिक वोटर्स को वोटर लिस्ट में शामिल करने का प्रयास हो रहा है। अधिकारी ने दावा करते हुए कहा कि मुख्य सचिव मनोज पंथ स्वयं डीईओ, ईआरओ और एईआरओ को कथित तौर पर निर्देश दे रहे हैं कि मरे हुए, डुप्लीकेट, नकली और गैर-नागरिक वोटर्स को वोटर लिस्ट में शामिल किया जाये। उन्होंने कहा कि राज्य में छह हजार बूथ मुस्लिम बहुल इलाकों में हैं और आठ हजार बूथ मिश्रित इलाकों में हैं। वहां पर मुस्लिम वोटराें की संख्या अधिक है। इसमें भाजपा के ज्यादा मतदाता नहीं हैं और बाकी बचे हुए बूथों पर हमारे कार्यकर्ता हैं। इस वजह से वहां भाजपा कार्यकर्ताओं को डराया जा रहा है। हम लोगों का यही प्रयास है कि फर्जी लोगों के नाम मतदाता सूची में नहीं हो। अधिकारी ने कहा कि मरे हुए, डुप्लीकेट दस्तावेज के लोग, नकली और गैर-नागरिक वोटर्स जो भी हैं, उन्हें बंगाल से बाहर जाना चाहिए और जो हिंदू भाई बाहर से आये हैं, वे सीएए के तहत आवेदन करके भारत की नागरिकता ले सकते हैं। जब वे नागरिक बन जायेंगे, तो उनका नाम मतदाता सूची में आ जायेगा। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची आने के बाद उन लोगों का नाम नहीं आने वाला है, जो यहां आकर किसी के कहने पर बस गये हैं। हमारी मांग है कि साफ-सुथरी मतदाता सूची आने के बाद ही चुनाव हो, जिससे फर्जी मतदान न हो पाये।।शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बांग्लादेशी नागरिकों के मतदान से ही अपनी सरकार बनाती हैं। अब जब उनके नाम नियम के तहत हटाये जा रहे है, तो उन्हें डर है कि बंगाल में उनकी वापसी नहीं हो पायेगी।शुभेंदु अधिकारी शनिवार को कई राजनीतिक कार्यक्रमों भाग लेने उत्तर बंगाल के दौरे पर बंगाल पहुंचे थे। सिलीगुड़ी में महाकाल मंदिर बनाने के मुद्दे पर शुभेंदु ने कहा, ममता बनर्जी की सरकार अपने खजाने के रूपये से मंदिर बना रही है। मंदिर सरकारी रूपये से नहीं बनता है। अयोध्या में राम मंदिर हिंदुओं के रूपये से बना था। हिंदू धर्म का राजनीतिक इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। ममता बनर्जी हिंदू विरोधी हैं। उन्होंने हिंदू धर्म को ‘गंदा धर्म’ कहा था। महाकुंभ को ‘मृत्युकुंभ’ और राम मंदिर के उद्घाटन के दिन विरोध मार्च निकाला था।इससे पहले, भाजपा नेता सिलीगुड़ी में भारतीय क्रिकेटर ऋचा घोष के घर जाकर उन्हें आईसीसी महिला विश्व कप, 2025 में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। इस बीच, पुलिस ने शुभेंदु अधिकारी की रैली के लिए कूचबिहार जिले के चंगराबांधा में राजमार्ग के पास मंच बनाने पर आपत्ति जताई, जिसके कारण भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने कहा कि मंच के कारण यातायात अवरूद्ध हो रहा था।

    Post Views: 122

    Related Posts

    19 सितंबर को आसमान में दिखेगा चांद का खास नजारा अंतर्राष्ट्रीय चंद्र अवलोकन की रात्रि

    September 19, 2026By Roaming Express

    टेक्नोलॉजी और न्यायिक शिक्षा सम्मेलन में ई-फाइलिंग और न्यायिक प्रक्रिया सुधारों पर हुई चर्चा

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल में कल होगा फिर से 15 मतदान केंद्रों पर मतदान, सुरक्षा होगी अभूतपूर्व

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल की 142 सीटों पर वोटिंग जारी, 1448 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

    April 28, 2026By Roaming Express

    पहली मई को बुद्ध पूर्णिमा , घर घर में उत्सव का होगा आनंद

    April 28, 2026By Roaming Express

    सिक्किम में पीएम मोदी ने देखा प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और विकास की रफ्तार

    April 28, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    Basti News:अस्पताल के सामने से फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंटों पर कार छीनने का आरोप शाखा प्रबंधक समेत छह-सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    October 4, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Basti News:अस्पताल के सामने से फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंटों पर कार छीनने का आरोप शाखा प्रबंधक समेत छह-सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    October 4, 2026

    उप्र बस्ती जिले में  गौर थाना क्षेत्र के सावडीह निवासी मोनू यादव की शिकायत पर…

    Basti News:बस्‍ती मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में महिला से मारपीट, मची अफरातफरी

    October 4, 2026

    पहल संस्था संस्थापक मनीष मिश्र ने शुरू किया सफाई अभियान, युवाओं ने किया श्रमदान

    October 4, 2026

    Basti News: गांधी-शास्त्री जयंती पर उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी के छात्रों ने संभाली झाड़ू, चौराहों पर चलाया स्वच्छता अभियान

    October 2, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News:अस्पताल के सामने से फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंटों पर कार छीनने का आरोप शाखा प्रबंधक समेत छह-सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    October 4, 2026

    Basti News:बस्‍ती मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में महिला से मारपीट, मची अफरातफरी

    October 4, 2026

    पहल संस्था संस्थापक मनीष मिश्र ने शुरू किया सफाई अभियान, युवाओं ने किया श्रमदान

    October 4, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1775777
    Hits Today : 5546
    Who's Online : 17
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.