Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    हर गांव होगा डिजिटल, बनेगी क्रिकेट टीम; युवाओं के दम पर बदलेगी बस्ती की तस्वीर : मनीष मिश्रा

    June 19, 2026

    Basti news:करंट ने छीनी जिंदगी, चार माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

    June 13, 2026

    Basti news:जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : सूर्य प्रताप शाही

    June 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » राजसी ठाठ बांट के साथ मना मेयो कॉलेज का 150वीं वर्षगांठ

    राजसी ठाठ बांट के साथ मना मेयो कॉलेज का 150वीं वर्षगांठ

    मेयो केवल अकादमिक शिक्षा नहीं, बल्कि खेल, कला, संगीत, तकनीक और नेतृत्व कौशल का समग्र मिश्रण सिखाने वाला संस्थान
    Roaming ExpressBy Roaming ExpressDecember 1, 2025 Uncategorized

    देश के सबसे ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित आवासीय शिक्षण संस्थानों में से एक अजमेर का मेयो कॉलेज इस महीने अपनी स्थापना की 150 वीं वर्षगांठ मनाया गया। जिसके तहत 27 से 30 नवंबर तक अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें कला प्रदर्शनियां, कपूरिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर एआई एंड रोबोटिक्स का उद्घाटन, हार्वर्ड बनाम मेयो पोलो मैच, विंटेज कार डिस्प्ले, क्यूरेटेड फैशन शो, सोनू निगम, सलमान अली और यूफोरिया के लाइव म्यूजिक शो शामिल रहा। इसने भाग लेने के लिए सिलीगुड़ी मयूर स्कूल के चेयरमैन विमल डालमिया और बिमला डालमिया ने भी स्कूल का प्रतिनिधित्व किया। कहा मानो स्कूल का नहीं किसी राजा रजवाड़े के शादी समारोह में पहुंचे है। कार्यक्रमों में स्कूल के छात्र, पूर्व छात्र, पेरेंट्स, शिक्षाविद और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित व्यक्तियों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। समारोह के तीसरे दिन 29 नवंबर को मुख्य पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रख्यात उद्योगपति और इन्फोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और मेयो के छात्रों को प्रेरणादायक संबोधन रहा। मेयो कॉलेज जनरल काउंसिल के अध्यक्ष और जोधपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य गज सिंह ने कहा कि मेयो की 150 वीं वर्षगांठ समग्र शिक्षा और संस्थागत विकास का महोत्सव है। यह इस बात का प्रमाण है कि मेयो ने परंपरा और आधुनिकता के बीच संतुलन बनाते हुए डेढ़ सदी तक अपनी प्रतिष्ठा कायम रखी है। मेयो कॉलेज के प्रिंसिपल सौरव सिन्हा ने कहा कि 150 वर्ष पूरे करना हमारे लिए गर्व का विषय है। मेयो केवल अकादमिक शिक्षा नहीं, बल्कि खेल, कला, संगीत, तकनीक और नेतृत्व कौशल का समग्र मिश्रण सिखाने वाला संस्थान है। यहां कुछ छात्रों के परिवार की छह पीढ़ियां पढ़ चुकी हैं, वहीं विविधता को अपनाते हुए हम देश-दुनिया के हर कोने से विद्यार्थियों का स्वागत करते हैं।
    विश्वभर में मनाए गए समारोह 150 वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम केवल भारत में ही नहीं, बल्कि सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, यूएसए, यूके और यूएई जैसे देशों में भी आयोजित किए गए। भारत में मुंबई, दिल्ली, उदयपुर, बेंगलुरु, कानपुर, कोलकाता, जयपुर, जोधपुर सहित 20 से अधिक शहरों में एलुमनाई कार्यक्रम आयोजित हुए। यह आयोजन ओल्ड बॉयज़ सोसाइटी (ओबीएस) के अध्यक्ष कर्नल भवानी सिंह और समारोह संयोजक हरमीत सिंह के नेतृत्व में सम्पन्न हुए।
    150 साल की विरासत और प्रकाश का संदेश ::साल 1875 में भारत के तत्कालीन वायसराय लॉर्ड मेयो के विजन से स्थापित यह संस्थान आज भी शिक्षा, अनुशासन और चरित्र निर्माण का प्रतीक है। अपने आदर्श वाक्य “Let There Be Light” (प्रकाश हो) के साथ मेयो कॉलेज ने पीढ़ियों को ज्ञान, मूल्य और नेतृत्व की राह दिखाई है और भविष्य में भी यह परंपरा जारी रहेगी। (  अशोक झा की रिपोर्ट )

    Post Views: 116

    Related Posts

    Basti news:करंट ने छीनी जिंदगी, चार माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

    June 13, 2026By Roaming Express

    Basti News:ग्रामीण क्षेत्रों में शराब की ओवररेटिंग का आरोप, ग्राहकों में नाराजगी

    June 3, 2026By Roaming Express

    योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन सेवा और समर्पण दिवस के रूप में मनाएगा विश्व हिन्दू महासंघ

    June 3, 2026By Roaming Express

    सीबीएसई बोर्ड में इस बार पेन नहीं, कंप्यूटर से चेक होंगी बाहरवीं की कॉपियां

    February 27, 2026By Roaming Express

    कंपनीबाग का गुरु गोबिंद सिंह स्मृति चौक फिर होगा भव्य, पीडब्ल्यूडी ने संभाली जिम्मेदारी

    February 27, 2026By Roaming Express

    हिट-एंड-रन केस में पेट्रोल पंप मालिक के बेटे देबांग्शु पाल चौधरी गिरफ्तार

    February 23, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    हर गांव होगा डिजिटल, बनेगी क्रिकेट टीम; युवाओं के दम पर बदलेगी बस्ती की तस्वीर : मनीष मिश्रा

    June 19, 2026

    बेस से स्पेस” अभियान के जरिए बस्ती  अग्रणी जिले के रूप में होगा स्थापित उप्र…

    Basti news:करंट ने छीनी जिंदगी, चार माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

    June 13, 2026

    Basti news:जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : सूर्य प्रताप शाही

    June 13, 2026

    26 वर्षों से एक ही मंडल में तैनात प्रशासनिक अधिकारी प्रेमचन्द्र की जांच और स्थानांतरण की मांग

    June 13, 2026
    LATEST NEWS

    हर गांव होगा डिजिटल, बनेगी क्रिकेट टीम; युवाओं के दम पर बदलेगी बस्ती की तस्वीर : मनीष मिश्रा

    June 19, 2026

    Basti news:करंट ने छीनी जिंदगी, चार माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

    June 13, 2026

    Basti news:जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : सूर्य प्रताप शाही

    June 13, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1637958
    Hits Today : 2220
    Who's Online : 6
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.