Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    नगरपालिका क्षेत्र में विकास को हरी झंडी: 25 वार्डों में 2.34 करोड़ की परियोजनाएँ जल्द शुरू

    December 7, 2025

    115 वर्ष बाद बिछड़े रिश्तों का मिलन: फिजी से बस्ती लौटे पूर्वजों की खोज में रवीन्द्रदत्त

    December 7, 2025

    हिंदू सम्मेलन समिति की ओर से निकली भव्य शोभायात्रा

    December 7, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, December 8
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » बाबरी मस्जिद को लेकर पूरी तरह बगावती मूड में टीएमसी विधायक हुमायूं क़बीर

    बाबरी मस्जिद को लेकर पूरी तरह बगावती मूड में टीएमसी विधायक हुमायूं क़बीर

    प्रशासन और सरकार को दी खुली चुनौती, हर हाल में बाबरी मस्जिद का होगा शिलान्यास
    Roaming ExpressBy Roaming ExpressDecember 2, 2025 बंगाल

     

    अशोक झा/ कोलकाता:: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद के नाम पर एक नई मस्जिद के शिलान्यास का ऐलान करके विवाद खड़ा करने वाले तृणमूल कांग्रेस के विधायक हुमायूं कबीर अपनी बात पर अड़े हुए हैं। उन्होंने आज चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन इसे रोकने की कोशिश की तो इसका अंजाम बुरा होगा। इसके सभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनका कब्जा होगा। अगर मुसलमान अपने पर आ गया तो क्या होगा? कभी की सोच कर देखे। मस्जिद का विरोध करने वालों को कबीर ने खुली चुनौती भी दी और कहा कि अगर वो मेरा सिर काटना चाहते हैं तो शिलान्यास समारोह के दौरान आ सकते हैं। मैं तैयार हूं. मैं शहीद होने के लिए तैयार हूं, लेकिन हम बाबरी मस्जिद बनाकर रहेंगे।इस पुनरुत्थान के केंद्र में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भरतपुर MLA हुमायूं कबीर हैं, जो 6 दिसंबर को ज़िले के बेलडांगा ब्लॉक में बाबरी मस्जिद के एक छोटे वर्जन का ‘नींव का पत्थर’ रखने की योजना बना रहे हैं। 1992 में इसी दिन हिंदू कारसेवकों ने अयोध्या में मस्जिद गिराई थी। हुमायूं कबीर की बातों के जवाब में दो हिंदू संगठनों ने ज़िले में अयोध्या राम मंदिर की नकल बनाने के लिए ट्रस्ट बनाए हैं।
    2002 के SIR के बाद से मुर्शिदाबाद में वोटर्स की संख्या में 87.65% की बढ़ोतरी हुई है। दूसरे बॉर्डर ज़िलों में भी बढ़ोतरी देखी गई है, जिसमें उत्तर दिनाजपुर (रजिस्टर्ड वोटर्स की संख्या में 105.49% की बढ़ोतरी), मालदा (94.58%), साउथ-24 परगना (83.30%), जलपाईगुड़ी (82.3%), कूच बिहार (76.52%), नॉर्थ-24 परगना (72.18%), नादिया (71.46%) और साउथ दिनाजपुर (70.94%) शामिल हैं। जैसे-जैसे 6 दिसंबर पास आ रहा है, कुछ रुकावटों के बावजूद हुमायूं कबीर (वेस्ट बंगाल इस्लामिक फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सेक्रेटरी) मस्जिद की नींव रखने के लिए पक्के इरादे रखते हैं।

     

    ‘राम मंदिर का विरोध नहीं तो बाबरी मस्जिद का क्यों’: हुमायूं कबीर ने बातचीत में कहा कि 464 साल पहले बाबर के सेनापति ने बाबरी मस्जिद बनवाई थी। उन्होंने मस्जिद गिरा दी और उसकी जगह राम मंदिर बना दिया. किसी ने इसका विरोध नहीं किया। अब जब मैं बाबर के नाम पर एक मस्जिद बनाना चाहता हूं तो वो इसका विरोध क्यों कर रहे हैं?
    ‘बाबर के नाम पर मस्जिद बनाने पर रोक नहीं है’ कबीर ने उन सभी को खुली चुनौती दी, जो उनके इस कदम का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट ने बाबरी मस्जिद बनाने के खिलाफ कोई निर्देश दिया है तो मुझे बताएं। अगर गृह मंत्रालय ने ऐसा कोई निर्देश जारी किया है कि बाबर के नाम पर कोई मस्जिद नहीं बनाई जा सकती तो मैं भी आगे नहीं बढ़ूंगा. तब मैं मस्जिद के लिए कोई दूसरा नाम रखने के बारे में सोचूंगा।
    ‘शहीद होने को तैयार, पर बाबरी मस्जिद बनाकर रहेंगे’ विधायक ने विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर वो मेरा सिर काटना चाहते हैं तो शिलान्यास समारोह के दौरान आ सकते हैं. मैं तैयार हूं। मैं उन्हें मुर्शिदाबाद आने और सिर काटने की चुनौती देता हूं. मैं शहीद होने के लिए तैयार हूं, लेकिन हम बाबरी मस्जिद बनाकर रहेंगे।
    अपने विधायक के बयान से किनारा कर चुकी है TMC : बता दें कि टीएमसी अपने विधायक हुमायूं कबीर के इस ऐलान से पहले ही किनारा कर चुकी है. तृणमूल बंगाल के प्रदेश उपाध्यक्ष जय प्रकाश मजूमदार ने कहा था कि यह हुमायूं कबीर का निजी मामला है। वह एक विधायक से ज्यादा कुछ नहीं हैं, जिन्होंने ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के नाम और सिंबल का इस्तेमाल करके चुनाव जीता है. वह जो कुछ भी कह रहे हैं या प्लान बना रहे हैं, इसका बंगाल की पॉलिटिक्स या तृणमूल कांग्रेस से कोई लेना-देना नहीं है.
    केंद्रीय मंत्री ने कहा था, हिंदुओं को डराने की कोशिश: हुमायूं कबीर के बयान पर राजनीति गरम है. केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने प्रतिक्रिया में कहा था कि लोग मस्जिद बनाने के लिए स्वतंत्र हैं. लेकिन अगर बाबरी मस्जिद दोबारा बनती है तो राम मंदिर भी बनाया जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल और उसके विधायक (हुमायूं कबीर) मुर्शिदाबाद में हिंदुओं को डराने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि वहां हिंदू अल्पसंख्यक हैं.

    Post Views: 64

    Related Posts

    सीमांचल में सैन्य कैंप का शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन, चिकन नेक को लेकर बढ़ाई जा रही है सुरक्षा

    December 5, 2025By Roaming Express

    शुभेंदु अधिकारी ने की गृहमंत्री अमित शाह से 25 मिनट की बैठक, बंगाल की राजनीति में खलबली

    December 4, 2025By Roaming Express

    6 दिसंबर बंगाल के लिए भारी, खुद राज्यपाल सीबी आनंद ने संभाला मोर्चा

    December 2, 2025By Roaming Express

    मिशन नशा मुक्त सिंगतम: पुलिस ने बड़ी कार्रवाई में 2,880 ड्रग कैप्सूल ज़ब्त , महिला गिरफ्तार

    December 1, 2025By Roaming Express

    बंगाल चुनाव से पहले भाजपा में खुशी की लहर, कोलकोता बार एसोसिएशन पर किया कब्जा

    December 1, 2025By Roaming Express

    कोलकोता मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन

    December 1, 2025By Roaming Express
    आज का मौषम
    मौसम
    Top Posts

    नगरपालिका क्षेत्र में विकास को हरी झंडी: 25 वार्डों में 2.34 करोड़ की परियोजनाएँ जल्द शुरू

    December 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    नगरपालिका क्षेत्र में विकास को हरी झंडी: 25 वार्डों में 2.34 करोड़ की परियोजनाएँ जल्द शुरू

    December 7, 2025

    उप्र बस्ती जिले में नगर पालिका परिषद क्षेत्र में शहर के तेजी से विकास की…

    115 वर्ष बाद बिछड़े रिश्तों का मिलन: फिजी से बस्ती लौटे पूर्वजों की खोज में रवीन्द्रदत्त

    December 7, 2025

    हिंदू सम्मेलन समिति की ओर से निकली भव्य शोभायात्रा

    December 7, 2025

    काशी में वायलिन की तान से झंकृत हुईं वरुणा संध्या

    December 6, 2025
    LATEST NEWS

    नगरपालिका क्षेत्र में विकास को हरी झंडी: 25 वार्डों में 2.34 करोड़ की परियोजनाएँ जल्द शुरू

    December 7, 2025

    115 वर्ष बाद बिछड़े रिश्तों का मिलन: फिजी से बस्ती लौटे पूर्वजों की खोज में रवीन्द्रदत्त

    December 7, 2025

    हिंदू सम्मेलन समिति की ओर से निकली भव्य शोभायात्रा

    December 7, 2025
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1408350
    Hits Today : 859
    Who's Online : 22
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.