Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News:अस्पताल के सामने से फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंटों पर कार छीनने का आरोप शाखा प्रबंधक समेत छह-सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    October 4, 2026

    Basti News:बस्‍ती मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में महिला से मारपीट, मची अफरातफरी

    October 4, 2026

    पहल संस्था संस्थापक मनीष मिश्र ने शुरू किया सफाई अभियान, युवाओं ने किया श्रमदान

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » मैं एसआईआर फार्म फिलिप नहीं किया “इससे बेहतर है नाक रगड़ना!”, सीएम ममता बनर्जी ने किया BJP और आयोग पर तीखा हमला

    मैं एसआईआर फार्म फिलिप नहीं किया “इससे बेहतर है नाक रगड़ना!”, सीएम ममता बनर्जी ने किया BJP और आयोग पर तीखा हमला

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressDecember 12, 2025 बंगाल

     

    अशोक झा / कोलकाता: पश्चिम बंगाल में एसआईआर की प्रक्रिया पूरी हो गई है । 11 दिसंबर को मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) फॉर्म भरने का अंतिम दिन था। अब सात दिन के अंदर चुनाव आयोग संशोधित वोटर लिस्ट जारी करेगी। कृष्णानगर की सभा से सीएम ममता बनर्जी ने खुद यह बात बताकर नागरिकता साबित करने की प्रक्रिया पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। सभा में मुख्यमंत्री ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा, “मैंने अभी तक फॉर्म फिलअप नहीं किया है। क्यों नहीं किया? क्योंकि मैं तीन बार केंद्रीय मंत्री रही। सात बार सांसद बनी। तीन बार मुख्यमंत्री रही। आज मुझे साबित करना होगा कि मैं नागरिक हूँ?” इसके बाद उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “इससे बेहतर है नाक रगड़ना!”BJP और आयोग पर तीखा हमला: फॉर्म न भरने के पीछे मुख्यमंत्री ने भाजपा और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “मैं उन दंगाइयों को यह साबित नहीं करूँगी कि मैं देश की नागरिक हूँ। जब देश आजाद हुआ था, तो तुम लोग कहाँ थे?” उन्होंने सवाल किया, “आज रवींद्रनाथ, नेताजी, खुदीराम, सबका अपमान किया जा रहा है। यह कैसा भारत है?”
    SIR प्रक्रिया के खिलाफ न होते हुए भी, मुख्यमंत्री ने इतने कम समय में पूरी प्रक्रिया को जल्दबाजी में खत्म करने के प्रयास का विरोध किया। उन्होंने कहा, “हमने कहा था कि आराम से करो। इतनी जल्दी क्यों है? व्हाई सो हरी?” मुख्यमंत्री ने इस जल्दबाजी के पीछे राजनीतिक मकसद को जिम्मेदार ठहराया-”वोट के लिए बंगाल में जबरदस्ती कब्जा करना चाहते हैं। लेकिन हमारे रहते ऐसा नहीं होने देंगे।”
    क्या मुख्यमंत्री का नाम कट सकता है? आयोग का क्या कहना है?
    हालांकि, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा एनुमरेशन फॉर्म जमा न करने पर क्या कोई विशेष जटिलता उत्पन्न हो सकती है? क्या वोटर लिस्ट से खुद मुख्यमंत्री का नाम कट सकता है?
    इस पर चुनाव आयोग से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि राज्य के कुछ विशिष्ट व्यक्तियों, जैसे राजनीतिक नेता, न्यायपालिका से जुड़े लोग, खिलाड़ी, कलाकार या अन्य जाने-माने व्यक्तियों के मामले में पहले चरण में फॉर्म जमा न करने पर भी कोई समस्या नहीं है। वे दूसरे चरण में दस्तावेज जमा कर सकते हैं। वही भाजपा नेता प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट में मालवीय ने दावा किया कि ममता बनर्जी ने भले ही रैलियों में दावा किया हो कि वह एसआईआर प्रक्रिया में एन्यूमरेशन फॉर्म जमा नहीं करेंगी, लेकिन अंतिम दिन उन्होंने चुपचाप अपना फॉर्म भरकर जमा कर दिया। अब कितना झूठ बोलेगी सीएम ममता बनर्जी। मालवीय ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा कि 11 दिसंबर 2025 को ममता बनर्जी ने स्वयं भरा हुआ और हस्ताक्षरित एन्यूमरेशन फॉर्म निर्वाचन अधिकारियों को सौंपा ताकि वह पश्चिम बंगाल की मान्य मतदाता बनी रहें। उन्होंने आरोप लगाया कि ठीक कुछ घंटे पहले कृष्णानगर की रैली में ममता बनर्जी ने लोगों से कहा था कि वे फॉर्म जमा नहीं करेंगी, जो पूरी तरह भ्रामक दावा था। मालवीय ने कहा कि मुख्यमंत्री के इस रवैये ने पिछले कई महीनों तक राज्य में अनावश्यक भ्रम और गलतफहमियां पैदा की। ममता बनर्जी द्वारा बार-बार गलत जानकारी फैलाने की कोशिशों के बावजूद बंगाल के लोगों ने इस मुद्दे पर उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया
    मालवीय ने दावा किया कि राज्य में लगभग 100 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने एसआईआर एन्यूमरेशन फॉर्म समय पर भरकर जमा कर दिए, जिसके चलते चुनाव आयोग को प्रक्रिया बढ़ाने की आवश्यकता ही नहीं पड़ी. इससे यह पता चलता है कि पश्चिम बंगाल के मतदाता अब राजनीतिक विवादों से ऊपर उठकर अपने अधिकारों और कर्तव्यों को समझ चुके हैं।
    अमित मालवीय ने आगे लिखा कि इस पूरे घटनाक्रम का सबसे महत्वपूर्ण संकेत यह है कि पश्चिम बंगाल के मतदाता अब ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के दावों पर पहले जैसा भरोसा नहीं करते।लोगों की बड़ी संख्या में भागीदारी और ममता के उलझाने वाले बयानों को नजरअंदाज करने से यह साफ हो गया है कि जनता अब तथ्यों के साथ खड़ी है।
    मालवीय ने कहा कि ममता बनर्जी का भ्रम फैलाने वाला दौर खत्म हो रहा है और तृणमूल सरकार का समय अब सीमित है। मतदाता अब बदलाव के मूड में दिख रहे हैं और यह राज्य की राजनीति में आने वाले समय में महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकता है।

    Post Views: 143

    Related Posts

    19 सितंबर को आसमान में दिखेगा चांद का खास नजारा अंतर्राष्ट्रीय चंद्र अवलोकन की रात्रि

    September 19, 2026By Roaming Express

    टेक्नोलॉजी और न्यायिक शिक्षा सम्मेलन में ई-फाइलिंग और न्यायिक प्रक्रिया सुधारों पर हुई चर्चा

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल में कल होगा फिर से 15 मतदान केंद्रों पर मतदान, सुरक्षा होगी अभूतपूर्व

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल की 142 सीटों पर वोटिंग जारी, 1448 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

    April 28, 2026By Roaming Express

    पहली मई को बुद्ध पूर्णिमा , घर घर में उत्सव का होगा आनंद

    April 28, 2026By Roaming Express

    सिक्किम में पीएम मोदी ने देखा प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और विकास की रफ्तार

    April 28, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    Basti News:अस्पताल के सामने से फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंटों पर कार छीनने का आरोप शाखा प्रबंधक समेत छह-सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    October 4, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Basti News:अस्पताल के सामने से फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंटों पर कार छीनने का आरोप शाखा प्रबंधक समेत छह-सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    October 4, 2026

    उप्र बस्ती जिले में  गौर थाना क्षेत्र के सावडीह निवासी मोनू यादव की शिकायत पर…

    Basti News:बस्‍ती मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में महिला से मारपीट, मची अफरातफरी

    October 4, 2026

    पहल संस्था संस्थापक मनीष मिश्र ने शुरू किया सफाई अभियान, युवाओं ने किया श्रमदान

    October 4, 2026

    Basti News: गांधी-शास्त्री जयंती पर उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी के छात्रों ने संभाली झाड़ू, चौराहों पर चलाया स्वच्छता अभियान

    October 2, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News:अस्पताल के सामने से फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंटों पर कार छीनने का आरोप शाखा प्रबंधक समेत छह-सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    October 4, 2026

    Basti News:बस्‍ती मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में महिला से मारपीट, मची अफरातफरी

    October 4, 2026

    पहल संस्था संस्थापक मनीष मिश्र ने शुरू किया सफाई अभियान, युवाओं ने किया श्रमदान

    October 4, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1775747
    Hits Today : 5460
    Who's Online : 13
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.