Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    बंगाल में TMC पार्षद ने 81 साल के बुजुर्ग की पीट-पीटकर की हत्या, गिरफ्तारी के बाद पार्टी से सस्पेंड

    February 9, 2026

    संत कबीर अकादमी सभागार में सजा रंगमंच

    February 9, 2026

    12 नंबर बटालियन में प्रशिक्षण के दौरान एक सिविक वॉलंटियर की मौत को लेकर हंगामा

    February 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, February 10
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » लियोनेल मेसी मामले में शुभेंदु अधिकारी ने लिखा राज्यपाल को पत्र

    लियोनेल मेसी मामले में शुभेंदु अधिकारी ने लिखा राज्यपाल को पत्र

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressDecember 14, 2025 खेल

     

    – कहा,तोड़फोड़ कोई हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित अव्यवस्था,सरकार ले जवाबदेही

    अशोक झा/ कोलकाता: पश्चिम बंगाल में फुटबॉल दिग्गज लियोनेल मेसी से जुड़े इवेंट में हुई अव्यवस्था को लेकर सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सीधा हमला बोलते हुए उनसे इस्तीफे की मांग की है।उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया और इसे जनता के साथ धोखा करार दिया।राज्यपाल को पत्र लिखकर उठाए गंभीर सवाल:
    सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस को पत्र लिखकर सरकार की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भीड़ प्रबंधन में पूरी तरह नाकामी रही और इसके लिए सत्ताधारी पार्टी, उसके नेता, मंत्री, स्थानीय पुलिस और सरकारी तंत्र जिम्मेदार हैं। अधिकारी ने राज्यपाल से सरकार से स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है।
    ‘यह हादसा नहीं, सुनियोजित गैर-कानूनी काम’
    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर किए गए पोस्ट में सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि यह तोड़फोड़ कोई हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित अव्यवस्था थी। उन्होंने लिखा कि शनिवार को युवा भारती क्रीड़ांगन में हजारों बंगाली फुटबॉल प्रेमियों को अपमानित किया गया। महंगी टिकटें खरीदने के बावजूद फैंस को मेसी की झलक तक नहीं मिल पाई और उन्हें “मवेशियों की तरह ठूंस दिया गया।”जांच समिति को बताया दिखावा: सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री द्वारा गठित जांच समिति को भी कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि यह जांच सिर्फ दिखावा है, क्योंकि इसमें वही नौकरशाह शामिल हैं जिन पर सवाल उठ रहे हैं, जिनमें मुख्य सचिव भी शामिल हैं। उन्होंने कलकत्ता हाई कोर्ट के मौजूदा न्यायाधीश की अगुवाई में स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग की।VIP कल्चर पर हमला, असली फैंस से हुआ धोखा: एक अन्य ट्वीट में सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि असली फुटबॉल फैंस को नजरअंदाज किया गया, जबकि सत्ताधारी पार्टी के नेता, मंत्री और उनके परिजन मेसी के आसपास फोटो खिंचवाने में लगे रहे। उन्होंने कहा कि फैंस गैलरी में फंसे रहे और बड़ी स्क्रीन पर भी केवल कुछ मिनटों के लिए ही मेसी को देख पाए।महंगी टिकट, महंगा पानी और वसूली के आरोप: उन्होंने इवेंट मैनेजमेंट पर भी गंभीर आरोप लगाए। सुवेंदु अधिकारी के अनुसार, स्टेडियम के अंदर पानी की बोतलें प्रतिबंधित थीं, जिससे मजबूर फैंस को 20 रुपये की बोतल के लिए 200 रुपये चुकाने पड़े। उन्होंने इसे “टीएमसी का क्लासिक वसूली रैकेट” बताया। तीन मांगें रखीं, गिरफ्तारी और रिफंड की अपील: सुवेंदु अधिकारी ने विपक्ष के नेता के तौर पर अपनी तीन प्रमुख मांगें सामने रखीं। पहली, हर गैलरी टिकट धारक को 100 प्रतिशत रिफंड दिया जाए। दूसरी, इस कथित सरकारी प्रायोजित अराजकता के लिए खेल मंत्री अरूप बिस्वास, अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस और आयोजक शताद्रु दत्ता को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। तीसरी और सबसे बड़ी मांग यह कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस्तीफा दें।
    ‘यह सिर्फ कुप्रबंधन नहीं, बंगाल के गौरव पर हमला’
    अंत में सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि यह मामला सिर्फ कुप्रबंधन का नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल के गौरव और फुटबॉल प्रेमियों की भावनाओं पर आपराधिक हमला है। उन्होंने दावा किया कि जनता इस “सार्वजनिक धोखे” को कभी नहीं भूलेगी और सरकार को इसका जवाब देना होगा।

    Post Views: 73

    Related Posts

    संत कबीर अकादमी सभागार में सजा रंगमंच

    February 9, 2026By Roaming Express

    बंगाल में अपने विधायक के खिलाफ प्रस्ताव से गुस्से में BJP, असेंबली से किया वॉक आउट; कहा- ममता सरकार की मनमानी

    February 7, 2026By Roaming Express

    केंद्रीय बजट 2026-27 देश को विकसित भारत की दिशा में ले जाने वाला ऐतिहासिक बजट : नित्यानंद राय

    February 7, 2026By Roaming Express

    गृहमंत्री अमित शाह का बंगाल दौरा 17 फरवरी से, करेंगे कई अहम बैठक

    February 6, 2026By Roaming Express

    यूपी में रिसर्च एंड डेवलपमेंट योजना’ के तहत सेंटर ऑफ एक्सीलेंस गठन हेतु विशेषज्ञ समितियां गठित

    February 6, 2026By Roaming Express

    सरकार गठन के साथ मणिपुर में भड़की हिंसा, सुरक्षा बलों से टकराव

    February 6, 2026By Roaming Express
    आज का मौषम
    मौसम
    Top Posts

    बंगाल में TMC पार्षद ने 81 साल के बुजुर्ग की पीट-पीटकर की हत्या, गिरफ्तारी के बाद पार्टी से सस्पेंड

    February 9, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    बंगाल में TMC पार्षद ने 81 साल के बुजुर्ग की पीट-पीटकर की हत्या, गिरफ्तारी के बाद पार्टी से सस्पेंड

    February 9, 2026

    – पुलिस ने किया कोर्ट में पेश , 7 दिनों के पुलिस रिमांड में…

    संत कबीर अकादमी सभागार में सजा रंगमंच

    February 9, 2026

    12 नंबर बटालियन में प्रशिक्षण के दौरान एक सिविक वॉलंटियर की मौत को लेकर हंगामा

    February 9, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने नहीं मानी ममता बनर्जी की ड‍िमांड, वोटर ल‍िस्‍ट के ल‍िए समय तो द‍िया, लेकिन डीजीपी को थमा द‍िया नोट‍िस

    February 9, 2026
    LATEST NEWS

    बंगाल में TMC पार्षद ने 81 साल के बुजुर्ग की पीट-पीटकर की हत्या, गिरफ्तारी के बाद पार्टी से सस्पेंड

    February 9, 2026

    संत कबीर अकादमी सभागार में सजा रंगमंच

    February 9, 2026

    12 नंबर बटालियन में प्रशिक्षण के दौरान एक सिविक वॉलंटियर की मौत को लेकर हंगामा

    February 9, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1533079
    Hits Today : 2223
    Who's Online : 8
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.