Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News :बाइक 30 किमी दूर, शव झाड़ियों में मिला; पोस्टमार्टम ने खोला यशवंत की हत्या का राज

    September 11, 2026

    Basti News: साइबर पुलिस बनकर दरोगा को धमकाया, 11 हजार रुपये मांगे; जांच में खुला बैंक खातों का खेल

    September 8, 2026

    Siddharthnagar News : प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ई-रिक्शा पलटकर बनाया हादसा; चार गिरफ्तार

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 13
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » राष्ट्रपति ने बिल को नहीं दी मंजूरी, बंगाल में विश्वविद्यालय के बॉस होंगे राज्यपाल

    राष्ट्रपति ने बिल को नहीं दी मंजूरी, बंगाल में विश्वविद्यालय के बॉस होंगे राज्यपाल

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressDecember 16, 2025 बंगाल

    अशोक झा/ कोलकाता: केंद्र और पश्चिम बंगाल सरकार के बीच तकरार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। राष्ट्रपति के बंगाल की ओर से भेजे गए बिल को मंजूरी नहीं देने को लेकर भी मामला तूल पकड़ सकता है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पश्चिम बंगाल विधानसभा की ओर से पारित 3 संशोधन बिलों को अपनी मंजूरी देने से इनकार कर दिया है। इन बिलों के जरिए राज्य के राज्यपाल की जगह मुख्यमंत्री को राज्य द्वारा संचालित विश्वविद्यालयों का चांसलर बनाने का प्रस्ताव किया गया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से मंजूरी नहीं मिलने के बाद की स्थिति के बारे में अधिकारी ने बताया कि मंजूरी नहीं मिलने और मौजूदा कानूनी प्रावधानों के अनुसार, राज्यपाल सीवी आनंद बोस पहले की तरह चांसलर के रूप में अपना काम करते रहेंगे. राज्य सरकार के पास ऐसे कुल 31 विश्वविद्यालय हैं जिसमें कलकत्ता यूनिवर्सिटी और जादवपुर यूनिवर्सिटी शामिल हैं। राज्यपाल की जगह CM को मिली थी अहमियत: पिछले साल अप्रैल 2024 में, राज्यपाल बोस ने पश्चिम बंगाल विश्वविद्यालय कानून (संशोधन) बिल, 2022 (West Bengal University Laws (Amendment) Bill, 2022), आलिया विश्वविद्यालय (संशोधन) बिल, 2022, और पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (संशोधन) बिल, 2022 को राष्ट्रपति के पास विचार के लिए भेजा था.
    पश्चिम बंगाल विश्वविद्यालय कानून (संशोधन) बिल, 2022 के तहत पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री को राज्य की 31 सरकारी यूनिवर्सिटी का चांसलर बनाया गया था. साथ ही, राज्य की मुख्यमंत्री (राज्यपाल की जगह) इन यूनिवर्सिटी के हेड होंगे, और यूनिवर्सिटी निकायों (जैसे कोर्ट या सीनेट) की बैठकों की अगुवाई करते। बंगाल विधानसभा मे 2022 में पास किया था बिल: पश्चिम बंगाल विधानसभा ने 13 जून 2022 को इन सभी बिलों को पास कर दिया. इन बिलों में राज्य सरकार से सहायता प्राप्त विश्वविद्यालयों के चांसलर के रूप में राज्यपाल की जगह मुख्यमंत्री को लाने का प्रस्ताव था. बिल साल 2022 में सदन में पेश किया गया तब जगदीप धनखड़ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल हुआ करते थे।लोक भवन के अधिकारी ने बताया, “इन बिलों में राज्य से सहायता प्राप्त विश्वविद्यालयों के चांसलर के रूप में राज्यपाल की जगह मुख्यमंत्री को जिम्मेदारी दिए जाने का प्रस्ताव था. लेकिन राष्ट्रपति की ओर से इन बिलों को मंजूरी नहीं दी गई। राज्य सरकार और राज्यपाल के बीच राज्य की ओर से संचालित किए जा रहे विश्वविद्यालयों के प्रशासन को लेकर चल रही खींचतान की वजह से ममता बनर्जी प्रशासन को यह कानून सदन में लाना पड़ा. इसके पीछे ममता सरकार का कहना था कि इस अहम बदलाव से प्रशासनिक फैसले लेने में तेजी आएगी और विश्वविद्यालयों का शासन अधिक प्रभावी होगा। पड़ताल के बाद केंद्र ने ठुकराया तीनों बिल: केंद्र के पास बिल भेजे जाने के बाद केंद्रीय स्तर पर इसकी पड़ताल की गई, जिसमें राष्ट्रपति मुर्मू ने बिलों को अपनी मंजूरी देने से मना कर दिया. अधिकारी का कहना है कि नए फैसले की वजह से राज्य सरकार की ओर से सहायता प्राप्त विश्वविद्यालयों को अपने नियंत्रण में लेने वाला मुख्य अधिनियम, जिसमें यह व्यवस्था बनी हुई है कि “राज्यपाल, अपने पद के कारण, विश्वविद्यालय के चांसलर होंगे,” लागू रहेंगे।केंद्र स्तर पर जांच के बाद, राष्ट्रपति ने बिलों को मंज़ूरी देने से इनकार कर दिया। अधिकारी ने कहा कि इसके परिणामस्वरूप, राज्य-सहायता प्राप्त विश्वविद्यालयों को नियंत्रित करने वाले मुख्य अधिनियम, जिसमें यह व्यवस्था है कि “राज्यपाल, अपने पद की वजह से, विश्वविद्यालय के चांसलर होंगे,” लागू रहेंगे।

    Post Views: 126

    Related Posts

    टेक्नोलॉजी और न्यायिक शिक्षा सम्मेलन में ई-फाइलिंग और न्यायिक प्रक्रिया सुधारों पर हुई चर्चा

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल में कल होगा फिर से 15 मतदान केंद्रों पर मतदान, सुरक्षा होगी अभूतपूर्व

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल की 142 सीटों पर वोटिंग जारी, 1448 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

    April 28, 2026By Roaming Express

    पहली मई को बुद्ध पूर्णिमा , घर घर में उत्सव का होगा आनंद

    April 28, 2026By Roaming Express

    सिक्किम में पीएम मोदी ने देखा प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और विकास की रफ्तार

    April 28, 2026By Roaming Express

    बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के पहले मनी लांड्रिंग केस में ईडी की ताबड़तोड़ छापामारी

    April 24, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    Basti News :बाइक 30 किमी दूर, शव झाड़ियों में मिला; पोस्टमार्टम ने खोला यशवंत की हत्या का राज

    September 11, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Basti News :बाइक 30 किमी दूर, शव झाड़ियों में मिला; पोस्टमार्टम ने खोला यशवंत की हत्या का राज

    September 11, 2026

    -पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, गर्दन पर नाखून के निशान और शरीर पर कई…

    Basti News: साइबर पुलिस बनकर दरोगा को धमकाया, 11 हजार रुपये मांगे; जांच में खुला बैंक खातों का खेल

    September 8, 2026

    Siddharthnagar News : प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ई-रिक्शा पलटकर बनाया हादसा; चार गिरफ्तार

    September 8, 2026

    सिद्धार्थनगर में 5.46 लाख के गबन का आरोप, ग्राम विकास अधिकारी के निलंबन के निर्देश

    September 8, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News :बाइक 30 किमी दूर, शव झाड़ियों में मिला; पोस्टमार्टम ने खोला यशवंत की हत्या का राज

    September 11, 2026

    Basti News: साइबर पुलिस बनकर दरोगा को धमकाया, 11 हजार रुपये मांगे; जांच में खुला बैंक खातों का खेल

    September 8, 2026

    Siddharthnagar News : प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ई-रिक्शा पलटकर बनाया हादसा; चार गिरफ्तार

    September 8, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1703329
    Hits Today : 740
    Who's Online : 7
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.