Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News :बाइक 30 किमी दूर, शव झाड़ियों में मिला; पोस्टमार्टम ने खोला यशवंत की हत्या का राज

    September 11, 2026

    Basti News: साइबर पुलिस बनकर दरोगा को धमकाया, 11 हजार रुपये मांगे; जांच में खुला बैंक खातों का खेल

    September 8, 2026

    Siddharthnagar News : प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ई-रिक्शा पलटकर बनाया हादसा; चार गिरफ्तार

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 15
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » संपत्ति विवाद में भतीजे ने चाचा की पीट-पीटकर की हत्या पांच आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल

    संपत्ति विवाद में भतीजे ने चाचा की पीट-पीटकर की हत्या पांच आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressDecember 23, 2025 उत्तर प्रदेश

    उप्र बस्ती जिले में संपत्ति विवाद ने रिश्तों को कलंकित करने वाली एक सनसनीखेज घटना को जन्म दिया है। गौर थाना क्षेत्र के बेलवरिया जंगल गांव में भतीजे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर चाचा की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) श्यामकांत ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया।

    घटना 19 दिसंबर की है। मृतक धर्मेंद्र चौधरी रोज की तरह अपनी आटा चक्की पर भोजन करने के बाद सोने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से हमला कर अज्ञात हमलावरों ने उन्हें बुरी तरह पीट दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान धर्मेंद्र चौधरी की मौत हो गई।

    पुलिस जांच में सामने आया कि इस हत्या की साजिश मृतक के भतीजे मोहन कुमार ने संपत्ति बंटवारे और पारिवारिक रंजिश के चलते रची थी। उसने अपने चार दोस्तों जितेंद्र, आशीष, राज और अमरेंद्र के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने कुदाल के बेंट और डंडों से धर्मेंद्र के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही हालत नाजुक हो गई थी।

    एएसपी श्यामकांत ने बताया कि इस हत्याकांड में कुल पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो नाबालिग शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो डंडे, मृतक का मोबाइल फोन तथा दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और 191(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच पूरी कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    Post Views: 190

    Related Posts

    Basti News :बाइक 30 किमी दूर, शव झाड़ियों में मिला; पोस्टमार्टम ने खोला यशवंत की हत्या का राज

    September 11, 2026By Roaming Express

    Basti News: साइबर पुलिस बनकर दरोगा को धमकाया, 11 हजार रुपये मांगे; जांच में खुला बैंक खातों का खेल

    September 8, 2026By Roaming Express

    Siddharthnagar News : प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ई-रिक्शा पलटकर बनाया हादसा; चार गिरफ्तार

    September 8, 2026By Roaming Express

    सिद्धार्थनगर में 5.46 लाख के गबन का आरोप, ग्राम विकास अधिकारी के निलंबन के निर्देश

    September 8, 2026By Roaming Express

    योगी सरकार का राजस्व अफसरों पर बड़ा एक्शन, पांच तहसीलदार सस्पेंड; 13 को नोटिस

    September 8, 2026By Roaming Express

    Basti News :विधायक दूधराम की पहल पर चरकैला पहुंचा प्रशासन, जलभराव से राहत की जगी उम्मीद

    September 7, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    Basti News :बाइक 30 किमी दूर, शव झाड़ियों में मिला; पोस्टमार्टम ने खोला यशवंत की हत्या का राज

    September 11, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Basti News :बाइक 30 किमी दूर, शव झाड़ियों में मिला; पोस्टमार्टम ने खोला यशवंत की हत्या का राज

    September 11, 2026

    -पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, गर्दन पर नाखून के निशान और शरीर पर कई…

    Basti News: साइबर पुलिस बनकर दरोगा को धमकाया, 11 हजार रुपये मांगे; जांच में खुला बैंक खातों का खेल

    September 8, 2026

    Siddharthnagar News : प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ई-रिक्शा पलटकर बनाया हादसा; चार गिरफ्तार

    September 8, 2026

    सिद्धार्थनगर में 5.46 लाख के गबन का आरोप, ग्राम विकास अधिकारी के निलंबन के निर्देश

    September 8, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News :बाइक 30 किमी दूर, शव झाड़ियों में मिला; पोस्टमार्टम ने खोला यशवंत की हत्या का राज

    September 11, 2026

    Basti News: साइबर पुलिस बनकर दरोगा को धमकाया, 11 हजार रुपये मांगे; जांच में खुला बैंक खातों का खेल

    September 8, 2026

    Siddharthnagar News : प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ई-रिक्शा पलटकर बनाया हादसा; चार गिरफ्तार

    September 8, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1704412
    Hits Today : 2766
    Who's Online : 12
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.