Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 1
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » भाजपा को जितना रोकने की कोशिश करेंगे जीत उतनी ही बड़ी होगी: मिथुन चक्रवर्ती

    भाजपा को जितना रोकने की कोशिश करेंगे जीत उतनी ही बड़ी होगी: मिथुन चक्रवर्ती

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressJanuary 2, 2026 बंगाल

    अशोक झा/ कोलकाता: चुनावी बिगुल बज चुका है। विधानसभा चुनाव से पहले कूचबिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘परिवर्तन संकल्प सभा’ में फिल्म अभिनेता व भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती शामिल हुए। शुक्रवार को शहर के पुराना पोस्ट ऑफिस पाड़ा मैदान में आयोजित इस सभा में उन्होंने शिरकत की। उन्होंने कहा कि आज भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याएं हो रही है।दर्जनों कार्यकर्ताओं को जेल भेज दिया है। भाजपा अध्यक्ष से हम कहेंगे कि वे उन्हें जल्द से जल्द रिहा करवाए। उन्होंने कहा कि आज दुःख हो रहा है कि जिस कैंसर अस्पताल के उद्घाटन में वे आए थे वह बदहाल है। जल्द ही हम इसे फिर से सुचारू करवाएंगे। ममता बनर्जी ने हाल ही में एसआईआर के मुद्दे पर भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि वह आग से न खेलें। ममता बनर्जी ने दावा किया कि एसआईआर के दौरान लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि एआई तकनीक का इस्तेमाल कर एसआईआर किया जा रहा है। उन्होंने इसे बड़ा घोटाला बताया। उन्होंने कहा कि डर और भ्रष्टाचार टीएमसी सरकार की पहचान बन गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी सरकार ने बंगाल में केंद्र की कल्याणकारी योजनाएं लागू नहीं की हैं, जिसके चलते लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि बंगाल में घुसपैठ बड़ा मुद्दा है। माथाभांगा विधानसभा क्षेत्र के हाजराहाट एक नंबर ग्राम पंचायत इलाके में तृणमूल कांग्रेस के गुंडों द्वारा भाजपा के दो सक्रिय कार्यकर्ताओं की हत्या की गई है, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मिथुन चक्रवर्ती ने बताया कि इस हिंसा में मारे गए कार्यकर्ताओं के नाम माधव सरकार और यादव सरकार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस घटना के बाद से इसे पारिवारिक विवाद बताने की कोशिश कर रही है, जबकि सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है। उनके अनुसार, मृत दोनों व्यक्ति भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे और हमलावर तृणमूल कांग्रेस से जुड़े परिचित अपराधी हैं। उन्होंने कहा कि माधव सरकार मंडल स्तर पर युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष थे और पार्टी की सदस्यता भी उन्होंने सक्रिय रूप से निभाई थी। इस हमले में शामिल तृणमूल कांग्रेस से जुड़े आरोपितों के नामों की सूची भी सार्वजनिक की। उन्होंने मांग की कि इस मामले में शामिल सभी आरोपितों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि मृत भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों तक पार्टी के विधायकों को जाने से रोका जा रहा है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है।
    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हर तरह की मदद दी जाएगी। उन्होंने इस घटना को राज्य में राजनीतिक हिंसा का एक और उदाहरण बताते हुए मुख्यमंत्री और प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए।बीते कई दिनों से इस सभा को लेकर कूचबिहार में विवाद बना हुआ था। सभा की अनुमति के लिए जिला भाजपा की ओर से कोतवाली थाने में आवेदन किया गया था, लेकिन पुलिस ने अनुमति नहीं दी। इसके बाद मामला कलकत्ता हाईकोर्ट तक पहुंचा, जहां से अनुमति मिलने के बाद आखिरकार सभा आयोजित की जा सकी। राजनीतिक हलकों का मानना है कि यह सभा काफी अहम है, क्योंकि 13 जनवरी को तृणमूल कांग्रेस के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी तुफानगंज के बलरामपुर में जनसभा करने वाले है। उससे पहले मिथुन चक्रवर्ती की इस सभा को राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    Post Views: 91

    Related Posts

    टेक्नोलॉजी और न्यायिक शिक्षा सम्मेलन में ई-फाइलिंग और न्यायिक प्रक्रिया सुधारों पर हुई चर्चा

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल में कल होगा फिर से 15 मतदान केंद्रों पर मतदान, सुरक्षा होगी अभूतपूर्व

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल की 142 सीटों पर वोटिंग जारी, 1448 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

    April 28, 2026By Roaming Express

    पहली मई को बुद्ध पूर्णिमा , घर घर में उत्सव का होगा आनंद

    April 28, 2026By Roaming Express

    सिक्किम में पीएम मोदी ने देखा प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और विकास की रफ्तार

    April 28, 2026By Roaming Express

    बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के पहले मनी लांड्रिंग केस में ईडी की ताबड़तोड़ छापामारी

    April 24, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    लखनऊ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में मशीनों और उपकरणों की खरीद में कथित…

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026

    Basti news :प्रवक्ता भर्ती परीक्षा में लापरवाही, दो कक्ष निरीक्षकों पर कार्रवाई

    May 30, 2026
    LATEST NEWS

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1624320
    Hits Today : 2282
    Who's Online : 5
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.