Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 1
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » फरवरी में मतदाता सूची जारी होने के बाद टीएमसी चुनाव लड़ने से ही मना ना कर दे : शुभेंदु अधिकारी

    फरवरी में मतदाता सूची जारी होने के बाद टीएमसी चुनाव लड़ने से ही मना ना कर दे : शुभेंदु अधिकारी

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressJanuary 2, 2026 बंगाल

    – बंगाल में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को पूरा करना होगा

    अशोक झा/ सिलीगुड़ी: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस विपक्ष की भूमिका में रहेगी। शुक्रवार को मालदा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की परिवर्तन संकल्प यात्रा के मंच से शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मसौदा मतदाता सूची से इतने बड़े पैमाने पर नाम हटना तो बस शुरुआत है। 14 फरवरी को चुनाव आयोग द्वारा अंतिम मतदाता सूची जारी की जानी है। इसके बाद सच्चाई सामने आ जाएगी। उन्होंने दावा किया कि इसके बाद तृणमूल खुद ही चुनाव से पीछे हटने की बात कहेगी।
    मालदा की सभा में शुभेंदु अधिकारी ने हिंदुत्व के मुद्दे पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर मालदा में तृणमूल कभी मजबूत नहीं हो पाई, क्योंकि यहां सनातनी समाज एकजुट है। उनका तर्क था कि अगर अल्पसंख्यक समाज के 100 में से 99 वोट तृणमूल को जाते हैं, तो सनातनी और आदिवासी समाज के 100 में से 99 वोट भाजपा को क्यों नहीं मिल सकते। ऐसा हुआ तो राज्य में पार्टी 220 सीटें जीत सकती है।
    एसआईआर के मुद्दे पर तृणमूल पर निशाना साधते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि 58 लाख नाम हटना कोई छोटी बात नहीं है। यह प्रक्रिया आगे और बढ़ेगी। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद प्रचलित नारे का भी जिक्र किया और कहा कि यह तो सिर्फ झांकी है, आगे और भी बदलाव होंगे।
    अपने भाषण में शुभेंदु अधिकारी ने बिहार और ओडिशा का उदाहरण देते हुए कहा कि अंग और कलिंग में भाजपा की सरकार बन चुकी है। बिहार में 50 किलोमीटर दूर पार्टी की सरकार है और ओडिशा में भी जनता ने भाजपा को सत्ता सौंपी है। अब बंगाल की बारी है और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को पूरा करना होगा।
    धार्मिक आयोजनों को लेकर राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल में दुर्गा पूजा और काली पूजा करने के लिए भी सनातनियों को अदालत की अनुमति लेनी पड़ती है। उन्होंने इसे लोकतंत्र और धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला बताया। साथ ही, बांग्लादेश और राज्य के कुछ इलाकों में हुई हिंसक घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा के सत्ता में आने पर सभी मामलों का हिसाब होगा।
    हालांकि, शुभेंदु अधिकारी के इन बयानों को तृणमूल कांग्रेस ने खारिज कर दिया है। पार्टी के प्रवक्ता जयप्रकाश मजूमदार ने इसे बचकाना व्यवहार बताया। उन्होंने कहा कि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जब इस तरह की बातें करते हैं, तो राजनीति मजाक बनकर रह जाती है। उनका कहना था कि तृणमूल जैसी पार्टी मतदाता सूची जारी होने के बाद चुनाव नहीं लड़ेगी, यह सोचना न तो हकीकत है और न ही समझदारी। जनता ऐसे बयानों पर सिर्फ हंसती है। अधिकारी ने कहा कि राज्य में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया से यह संकेत मिल रहा है कि चुनाव में क्या होने वाला है।
    उन्होंने कहा कि अगर पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनी तो लोगों के लिए बेहतर कल्याण योजनाएं लागू की जाएंगी। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह यह झूठ फैला रही है कि ममता बनर्जी सरकार की महिलाओं को वित्तीय सहायता देने वाली योजना को भाजपा बंद कर देगी।
    अधिकारी ने मालदा जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ”पश्चिम बंगाल में अप्रैल में तृणमूल कांग्रेस विपक्षी पार्टी बन जाएगी।” उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में 2024 के लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच मतों का अंतर केवल 40 लाख का था। उन्होंने कहा, ”जारी एसआईआर में प्रकाशित मसौदा मतदाता सूची में 58 लाख नाम पहले ही हटा दिए गए हैं।”राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मकर संक्रांति के बाद मालदा का दौरा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के विरोध के बावजूद राज्य में वक्फ (संशोधन) अधिनियम लागू कर दिया गया है। अधिकारी ने कहा, ”ममता बनर्जी ने कहा था कि यह अधिनियम यहां लागू नहीं होगा, लेकिन इसे लागू कर दिया गया।”उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य में शांति चाहती है, जबकि तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व मतों के लिए विभाजनकारी राजनीति और मुसलमानों के तुष्टिकरण में लिप्त है। उन्होंने कहा, ”भाजपा पश्चिम बंगाल में गुजरात जैसे उद्योग और उत्तर प्रदेश और बिहार जैसी सुशासन व्यवस्था लागू करने की बात करती है।”अधिकारी ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस केंद्र सरकार पर झूठे आरोप लगा रही है कि उसने राज्य को आवास और मनरेगा योजनाओं के लिए धनराशि नहीं दी। उन्होंने आरोप लगाया कि इनके लिए दी गई धनराशि को अनधिकृत लाभार्थियों द्वारा हड़प लिया गया। उन्होंने कहा, ”यदि राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी, तो लाभार्थियों के प्रत्येक मकान के लिए तीन लाख रुपये दिए जाएंगे।”

    Post Views: 66

    Related Posts

    टेक्नोलॉजी और न्यायिक शिक्षा सम्मेलन में ई-फाइलिंग और न्यायिक प्रक्रिया सुधारों पर हुई चर्चा

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल में कल होगा फिर से 15 मतदान केंद्रों पर मतदान, सुरक्षा होगी अभूतपूर्व

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल की 142 सीटों पर वोटिंग जारी, 1448 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

    April 28, 2026By Roaming Express

    पहली मई को बुद्ध पूर्णिमा , घर घर में उत्सव का होगा आनंद

    April 28, 2026By Roaming Express

    सिक्किम में पीएम मोदी ने देखा प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और विकास की रफ्तार

    April 28, 2026By Roaming Express

    बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के पहले मनी लांड्रिंग केस में ईडी की ताबड़तोड़ छापामारी

    April 24, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    लखनऊ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में मशीनों और उपकरणों की खरीद में कथित…

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026

    Basti news :प्रवक्ता भर्ती परीक्षा में लापरवाही, दो कक्ष निरीक्षकों पर कार्रवाई

    May 30, 2026
    LATEST NEWS

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1624341
    Hits Today : 2476
    Who's Online : 6
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.