Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News :बाइक 30 किमी दूर, शव झाड़ियों में मिला; पोस्टमार्टम ने खोला यशवंत की हत्या का राज

    September 11, 2026

    Basti News: साइबर पुलिस बनकर दरोगा को धमकाया, 11 हजार रुपये मांगे; जांच में खुला बैंक खातों का खेल

    September 8, 2026

    Siddharthnagar News : प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ई-रिक्शा पलटकर बनाया हादसा; चार गिरफ्तार

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 15
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 359वें प्रकाशोत्सव पर भव्य नगर कीर्तन, जयकारों से गूंजा शहर

    श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 359वें प्रकाशोत्सव पर भव्य नगर कीर्तन, जयकारों से गूंजा शहर

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressJanuary 4, 2026 उत्तर प्रदेश

    उप्र बस्ती जिले में श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा गुरु गोबिंद सिंह, कंपनीबाग की ओर से सिख धर्म के दशम गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 359वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर रविवार को नगर में भव्य शोभायात्रा (नगर कीर्तन) निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत गुरुद्वारा कंपनीबाग से हुई, जो फव्वारा, रौता, मालवीय रोड, रोडवेज, गांधी नगर होते हुए पुनः गुरुद्वारा कंपनीबाग पहुंचकर संपन्न हुई। समापन के अवसर पर गुरुद्वारे में प्रसाद का वितरण किया गया। शोभायात्रा में सुसज्जित पालकी में विराजमान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे। पालकी के आगे ‘पांच प्यारे’ चल रहे थे, जो सिख परंपरा के अनुसार सत्य, सेवा, त्याग और धर्म रक्षा का संदेश दे रहे थे। सिख संगत के साथ-साथ बड़ी संख्या में आम नागरिकों के साथ पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह , भाजपा के वरिष्ठ नेता अंकुर वर्मा, जगदीश शुक्ला ने भी शोभायात्रा में सहभागिता की और श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेककर प्रसाद ग्रहण किया। नगर कीर्तन के दौरान संगत द्वारा मार्ग में झाड़ू लगाकर सफाई की गई, जिससे सेवा और अनुशासन का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत हुआ। पंजाब से आई राज्य गतका पार्टी ने विभिन्न चौराहों पर पारंपरिक गतका के हैरतअंगेज करतब दिखाए, जिन्हें देख दर्शक निहाल हो गए। नन्हे बाल कलाकारों के प्रदर्शन ने भी सभी का मन मोह लिया। शोभायात्रा में महिलाएं, पुरुष, बच्चे, बुजुर्ग और युवा “गुरु गोबिंद तेरी जय होवे”, “वाह-वाह गोविंद सिंह” और “जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल” के जयकारों के साथ शबद-कीर्तन करते हुए चल रहे थे। जगह-जगह संगत की सेवा हेतु चाय-नाश्ते के लंगर लगाए गए। शोभायात्रा में घोड़े, बैंड-बाजा, डीजे और सुसज्जित वाहन भी शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान जीत टेंट हाउस की ओर से कंपनीबाग में भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन को सफल बनाने में हरि सिंह बबलू, सरदार जगबीर सिंह, कुलदीप सिंह, अमृतपाल सिंह सनम, मंजीत सिंह, चरणजीत सिंह, अमनदीप सिंह, तरनजीत सिंह, सैंकी सचदेवा, जयप्रकाश अरोड़ा, ओमप्रकाश अरोड़ा, करण सचदेवा, रजत, रोनित सहित बड़ी संख्या में संगत का योगदान रहा।

    Post Views: 113

    Related Posts

    Basti News :बाइक 30 किमी दूर, शव झाड़ियों में मिला; पोस्टमार्टम ने खोला यशवंत की हत्या का राज

    September 11, 2026By Roaming Express

    Basti News: साइबर पुलिस बनकर दरोगा को धमकाया, 11 हजार रुपये मांगे; जांच में खुला बैंक खातों का खेल

    September 8, 2026By Roaming Express

    Siddharthnagar News : प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ई-रिक्शा पलटकर बनाया हादसा; चार गिरफ्तार

    September 8, 2026By Roaming Express

    सिद्धार्थनगर में 5.46 लाख के गबन का आरोप, ग्राम विकास अधिकारी के निलंबन के निर्देश

    September 8, 2026By Roaming Express

    योगी सरकार का राजस्व अफसरों पर बड़ा एक्शन, पांच तहसीलदार सस्पेंड; 13 को नोटिस

    September 8, 2026By Roaming Express

    Basti News :विधायक दूधराम की पहल पर चरकैला पहुंचा प्रशासन, जलभराव से राहत की जगी उम्मीद

    September 7, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    Basti News :बाइक 30 किमी दूर, शव झाड़ियों में मिला; पोस्टमार्टम ने खोला यशवंत की हत्या का राज

    September 11, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Basti News :बाइक 30 किमी दूर, शव झाड़ियों में मिला; पोस्टमार्टम ने खोला यशवंत की हत्या का राज

    September 11, 2026

    -पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, गर्दन पर नाखून के निशान और शरीर पर कई…

    Basti News: साइबर पुलिस बनकर दरोगा को धमकाया, 11 हजार रुपये मांगे; जांच में खुला बैंक खातों का खेल

    September 8, 2026

    Siddharthnagar News : प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ई-रिक्शा पलटकर बनाया हादसा; चार गिरफ्तार

    September 8, 2026

    सिद्धार्थनगर में 5.46 लाख के गबन का आरोप, ग्राम विकास अधिकारी के निलंबन के निर्देश

    September 8, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News :बाइक 30 किमी दूर, शव झाड़ियों में मिला; पोस्टमार्टम ने खोला यशवंत की हत्या का राज

    September 11, 2026

    Basti News: साइबर पुलिस बनकर दरोगा को धमकाया, 11 हजार रुपये मांगे; जांच में खुला बैंक खातों का खेल

    September 8, 2026

    Siddharthnagar News : प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ई-रिक्शा पलटकर बनाया हादसा; चार गिरफ्तार

    September 8, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1704433
    Hits Today : 2916
    Who's Online : 12
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.