Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    हर गांव होगा डिजिटल, बनेगी क्रिकेट टीम; युवाओं के दम पर बदलेगी बस्ती की तस्वीर : मनीष मिश्रा

    June 19, 2026

    Basti news:करंट ने छीनी जिंदगी, चार माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

    June 13, 2026

    Basti news:जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : सूर्य प्रताप शाही

    June 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » नींद से उठकर भागे लोग, असम में भूकंप के झटके

    नींद से उठकर भागे लोग, असम में भूकंप के झटके

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressJanuary 4, 2026 राष्ट्रीय

     

    – कही से कोई नुकसान की खबर नहीं , जुटाई जा रही जानकारी

    अशोक झा/ गौहाटी; असम के मोरीगांव जिले में सोमवार तड़के 5.1 तीव्रता वाले भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. यह भूकंप सुबह 04:17 बजे दर्ज किया गया. असम के कई जिलों के साथ ही पड़ोसी राज्य मेघालय की राजधानी शिलांग तक में ये झटके महसूस किए गए।असम के मोरीगांव जिले में सोमवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप सुबह करीब 4:00 बजे आया।ब्रह्मपुत्र नदी के दक्षिणी किनारे पर मोरी जिले में रिकॉर्ड किया गया है।कौन-कौन से हिस्से हुए प्रभावित?
    जानकारी के मुताबिक, ये झटके कामरूप मेट्रोपॉलिटन, नागांव, पूर्व और पश्चिम कार्बी आंगलोंग, होजई, दिमा हसाओ, गोलाघाट, जोरहाट, शिवसागर, चराईगेव, कछार, करीमगंज, हैलाकांडी, धुबरी दक्षिण सलमारा मनकाचर और गोलपारा में महसूस हुए।फिलहाल जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। असम और पूरा पूर्वोत्तर भारत भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र है। असम में भूकंप से कुछ घंटे पहले, सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे त्रिपुरा के गोमती जिले में 3.9 तीव्रता का भूकंप आया था।त्रिपुरा में भूकंप
    नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने सबसे पहले त्रिपुरा में भूकंप की जानकारी दी। संस्थान ने बताया कि सोमवार को त्रिपुरा के गोमती ज़िले में झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.9 मापी गई। दी गई जानकारी के अनुसार, भूकंप सोमवार को सुबह 3:33 बजे आया। इसका केंद्र पृथ्वी की सतह से 54 किलोमीटर नीचे था।
    असम में भूकंप
    नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने यह भी बताया कि भारत के एक और उत्तर-पूर्वी राज्य असम में सोमवार सुबह तेज़ झटके महसूस किए गए। संस्थान द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, असम में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.1 मापी गई। यह भूकंप असम के मोरीगांव ज़िले में सुबह 4:17 बजे आया। असम में भूकंप का केंद्र पृथ्वी की सतह से 50 किलोमीटर नीचे था।
    भूकंप क्यों आते हैं?
    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हमारी पृथ्वी पर कुल सात टेक्टोनिक प्लेटें हैं। ये सातों टेक्टोनिक प्लेटें अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार घूमती रहती हैं। हालांकि, अपनी गति के दौरान, ये टेक्टोनिक प्लेटें कभी-कभी एक फॉल्ट लाइन के साथ टकराती हैं। इस टक्कर से घर्षण होता है, जिससे ऊर्जा निकलती है। यह ऊर्जा फिर बाहर निकलने का रास्ता ढूंढती है, जिससे पृथ्वी की सतह पर भूकंप आते हैं।

    Post Views: 129

    Related Posts

    टेक्नोलॉजी और न्यायिक शिक्षा सम्मेलन में ई-फाइलिंग और न्यायिक प्रक्रिया सुधारों पर हुई चर्चा

    May 1, 2026By Roaming Express

    पहली मई को बुद्ध पूर्णिमा , घर घर में उत्सव का होगा आनंद

    April 28, 2026By Roaming Express

    सिक्किम में पीएम मोदी ने देखा प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और विकास की रफ्तार

    April 28, 2026By Roaming Express

    राघव चड्ढा का आप से इस्तीफा, बोले- दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में करेंगे विलय

    April 24, 2026By Roaming Express

    बिहार में सम्राट सिंह चौधरी मुख्यमंत्री , बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी उपमुख्यमंत्री को राज्यपाल ने दिलाई शपथ

    April 15, 2026By Roaming Express

    हिंदी सिनेमा की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 93 वर्ष की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन

    April 12, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    हर गांव होगा डिजिटल, बनेगी क्रिकेट टीम; युवाओं के दम पर बदलेगी बस्ती की तस्वीर : मनीष मिश्रा

    June 19, 2026

    बेस से स्पेस” अभियान के जरिए बस्ती  अग्रणी जिले के रूप में होगा स्थापित उप्र…

    Basti news:करंट ने छीनी जिंदगी, चार माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

    June 13, 2026

    Basti news:जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : सूर्य प्रताप शाही

    June 13, 2026

    26 वर्षों से एक ही मंडल में तैनात प्रशासनिक अधिकारी प्रेमचन्द्र की जांच और स्थानांतरण की मांग

    June 13, 2026
    LATEST NEWS

    हर गांव होगा डिजिटल, बनेगी क्रिकेट टीम; युवाओं के दम पर बदलेगी बस्ती की तस्वीर : मनीष मिश्रा

    June 19, 2026

    Basti news:करंट ने छीनी जिंदगी, चार माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

    June 13, 2026

    Basti news:जनप्रतिनिधियों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : सूर्य प्रताप शाही

    June 13, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1637927
    Hits Today : 1795
    Who's Online : 9
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.