Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 1
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » सिलीगुड़ी को अब जाम से मिलेगी मुक्ति,70 करोड़ रुपए की लागत से रोड ओवरब्रिज (आरओबी) का शिलान्यास

    सिलीगुड़ी को अब जाम से मिलेगी मुक्ति,70 करोड़ रुपए की लागत से रोड ओवरब्रिज (आरओबी) का शिलान्यास

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressJanuary 7, 2026 बंगाल

    – सांसद ने जो वादा किया वह रेलमंत्री और पीएम के सहयोग से किया पूरा
    अशोक झा/ सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी के रांगापानी रेलवे लेवल क्रॉसिंग पर लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट ने यहां रोड ओवरब्रिज (आरओबी) का बुधवार को शिलान्यास किया।
    करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस आरओबी के निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत हो गई है।
    माटीगाड़ा और चटहाट राज्य सड़क को जोड़ने वाला यह रेलवे लेवल क्रॉसिंग वर्षों से आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ था। सिलीगुड़ी सहित उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज जाने वाले रास्ते पर अक्सर ट्रेनों की आवाजाही के चलते लंबा जाम लग जाता था। गंभीर मरीजों और प्रसूता महिलाओं को ले जा रही एंबुलेंस को भी घंटों फंसे रहना पड़ता था। एनजेपी रूट पर ट्रेनों की संख्या बढ़ने से यह लेवल क्रॉसिंग दिन के अधिकांश समय बंद रहती थी, जिससे आम लोगों को भारी असुविधा झेलनी पड़ती थी। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान दो भाजपा विधायक और कटिहार डिवीजन के डीआरएम भी उपस्थित रहे। जानकारी के अनुसार, यह आरओबी कुल एक किलोमीटर लंबा होगा, जिसमें दोनों ओर 450-450 मीटर और बीच में 100 मीटर का हिस्सा शामिल रहेगा। साथ ही, दोनों तरफ सर्विस रोड भी बनाई जाएगी। डीआरएम ने बताया कि आगामी डेढ़ साल के भीतर इस परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
    वहीं, सांसद राजू बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री और रेल मंत्री के विशेष प्रयासों से यह परियोजना संभव हो पाई है। सांसद राजू विष्ट ने इसे नए साल का तोहफा बताते हुए कहा कि इससे खोरीबाड़ी, फांसीदेवा, सिलीगुड़ी, माटीगाड़ा और फूलबाड़ी के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले राज्य सरकार द्वारा 50 प्रतिशत हिस्सेदारी नहीं देने के कारण यह काम रुका हुआ था, जबकि अब केंद्र सरकार पूरी राशि वहन कर रही है।मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि केंद्र सरकार इस प्रोजेक्ट के लिए ₹69.79 करोड़ का पूरा फंड दे रही है।इस ROB की मांग बहुत समय से थी। मैंने संसद में कई बार यह मुद्दा उठाया और रेल मंत्री को भी लिखा। जब किसी क्रॉसिंग पर टोटल व्हीकल यूनिट (TVU) 1 लाख गाड़ियां हो जाती हैं, तो वह ROB के लिए योग्य हो जाता है, लेकिन रंगपानी क्रॉसिंग पर 10 लाख TVU होने के बावजूद ROB नहीं बन पाया था।यह प्रोजेक्ट पहले इसलिए लेट हुआ क्योंकि पश्चिम बंगाल सरकार ने कंस्ट्रक्शन का खर्च शेयर करने से मना कर दिया था, जिसके बाद केंद्र सरकार ने पूरा खर्च उठाने का फैसला किया। अगस्त 2025 में रेलवे द्वारा फंड मंज़ूर किए जाने के बाद भी, पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) में देरी के कारण काम में देरी होती रही। मैंने इस प्रक्रिया को तेज़ करने के लिए खुद कई बार राज्य के अधिकारियों से संपर्क किया। पूरा होने के बाद, रंगपानी ROB ट्रैफिक जाम कम करेगा और कनेक्टिविटी बेहतर करेगा। इससे आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा और रोज़ाना का सफर सुरक्षित और आसान होगा। हमारे क्षेत्र के लोगों की ओर से, मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का हमारे क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को प्राथमिकता देने के लिए आभार व्यक्त करता हूँ। सांसद ने कहा कि मैं रंगपानी, फांसिदेवा और आस-पास के इलाकों के लोगों को आज के समारोह में उनके समर्थन और भागीदारी के लिए धन्यवाद देता हूँ। साथ मिलकर, हम एक बेहतर और ज़्यादा जुड़े हुए भविष्य के लिए काम करते रहेंगे।

    Post Views: 62

    Related Posts

    बंगाल में कल होगा फिर से 15 मतदान केंद्रों पर मतदान, सुरक्षा होगी अभूतपूर्व

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल की 142 सीटों पर वोटिंग जारी, 1448 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

    April 28, 2026By Roaming Express

    बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के पहले मनी लांड्रिंग केस में ईडी की ताबड़तोड़ छापामारी

    April 24, 2026By Roaming Express

    सांसद सुधांशु त्रिवेदी और मनन मिश्रा सिलीगुड़ी में कल खोलेंगे राज्य कानून व्यवस्था की पोल

    April 18, 2026By Roaming Express

    19 अप्रैल को अक्षय तृतीया,जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, सोना-चांदी खरीदने का समय

    April 18, 2026By Roaming Express

    अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद आ रहा है अक्षय योग

    April 16, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    लखनऊ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में मशीनों और उपकरणों की खरीद में कथित…

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026

    Basti news :प्रवक्ता भर्ती परीक्षा में लापरवाही, दो कक्ष निरीक्षकों पर कार्रवाई

    May 30, 2026
    LATEST NEWS

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1624447
    Hits Today : 299
    Who's Online : 5
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.