Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 1
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » ममता के भ्रष्टाचार बचाओ अभियान के खिलाफ नमो युवा वॉरियर्स का विरोध प्रदर्शन

    ममता के भ्रष्टाचार बचाओ अभियान के खिलाफ नमो युवा वॉरियर्स का विरोध प्रदर्शन

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressJanuary 9, 2026 बंगाल

     

    – हाशमी चौक पर सड़क जाम कर किया ममता के गिरफ़्तारी की मांग
    अशोक झा/ सिलीगुड़ी: ममता सरकार के कार्यों में बाधा देने के आरोप को लेकर नमो युवा वॉरियर्स ने शुक्रवार शाम सिलीगुड़ी में विरोध मार्च निकाला। भाजपा सिलीगुड़ी संगठनात्मक जिले के आह्वान पर यह मार्च सफदर हाशमी चौक से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए अस्पताल परिसर में समाप्त हुआ।मार्च में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। संगठन का आरोप है कि मुख्यमंत्री द्वारा केंद्रीय सरकार के कार्यों में हस्तक्षेप लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है और इससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। नमो युवा वॉरियर्स सिलीगुड़ी के कन्वेनर सौरभ सरकार ने कहा कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए विकास रोका जा रहा है, जिससे आम लोग परेशान हो रहे हैं। मार्च के दौरान राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। मार्च को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
    ममता बनर्जी पर शमिक भट्टाचार्य का तीखा हमला, कहा -तृणमूल डरी हुई है, जनता चाहती है बदलाव:
    भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कड़े शब्दों में हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की कार्यशैली के कारण पूरे देश के सामने पश्चिम बंगाल की छवि हास्यास्पद बन चुकी है।
    देश देख रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन करने से आखिर वास्तविक लाभ क्या हो रहा है। शुक्रवार को कोलकाता से सिलीगुड़ी पहुंचे शमिक भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के दौरान तृणमूल कांग्रेस घबरा गई है। भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी तृणमूल कांग्रेस इस समय भय और आतंक में जी रही है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार के लिए संविधान का कोई महत्व नहीं रह गया है, जबकि भाजपा लोकतंत्र और जनतंत्र की रक्षा की लड़ाई लड़ रही है।
    कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के धरना कार्यक्रम को लेकर शमिक भट्टाचार्य ने तंज कसते हुए कहा कि इस तरह का धरना कोई नई बात नहीं हैं। उन्होंने पहले भी धरना दिया है आगे भी देती रहेगी और धरना देते-देते ही राजनीतिक से विदा हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी इस समय “रैंप पर चल रही हैं” और उसी रैंप पर चलते-चलते वह अपनी “अंतिम यात्रा” की ओर बढ़ रही हैं। शमिक भट्टाचार्य ने आगे कहा कि एक समय पश्चिम बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी को अपनाया था, लेकिन अब वही जनता उन्हें नकार रही है। आने वाले दिनों में राज्य की जनता पूरी तरह से मुख्यमंत्री से किनारा कर लेगी।
    अभिषेक बनर्जी का नाम चार्जशीट में होने के बावजूद उन्हें तलब क्यों नहीं किया जा रहा, इस सवाल पर शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा ईडी और सीबीआई के भरोसे राजनीति नहीं कर रही है। भले ही ईडी-सीबीआई के दफ्तरों पर ताला लगा दिया जाए, लेकिन इस चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार तय है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर बंगाल की धरती पर तृणमूल कांग्रेस अपना खाता तक नहीं खोल पाएगी। अभिषेक बनर्जी के ठाकुरबाड़ी जाने पर कटाक्ष करते हुए शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि “जाने से पहले ही ठाकुरबाड़ी जाना पड़ता है।

    Post Views: 83

    Related Posts

    बंगाल में कल होगा फिर से 15 मतदान केंद्रों पर मतदान, सुरक्षा होगी अभूतपूर्व

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल की 142 सीटों पर वोटिंग जारी, 1448 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

    April 28, 2026By Roaming Express

    बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के पहले मनी लांड्रिंग केस में ईडी की ताबड़तोड़ छापामारी

    April 24, 2026By Roaming Express

    राघव चड्ढा का आप से इस्तीफा, बोले- दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में करेंगे विलय

    April 24, 2026By Roaming Express

    सांसद सुधांशु त्रिवेदी और मनन मिश्रा सिलीगुड़ी में कल खोलेंगे राज्य कानून व्यवस्था की पोल

    April 18, 2026By Roaming Express

    19 अप्रैल को अक्षय तृतीया,जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, सोना-चांदी खरीदने का समय

    April 18, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    लखनऊ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में मशीनों और उपकरणों की खरीद में कथित…

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026

    Basti news :प्रवक्ता भर्ती परीक्षा में लापरवाही, दो कक्ष निरीक्षकों पर कार्रवाई

    May 30, 2026
    LATEST NEWS

    विधायक अजय सिंह की शिकायत पर शासन सख्त: आईटीआई मशीन खरीद घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सहायक निदेशक निलंबित, टेंडर प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी जांच

    May 30, 2026

    Basti News :सूदखोरों से परेशान युवक ने एसपी कार्यालय में पेट्रोल पीकर जान देने की कोशिश, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

    May 30, 2026

    बस्ती रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस से 17 किलो गांजा बरामद

    May 30, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1624320
    Hits Today : 2287
    Who's Online : 5
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.