Close Menu
Roaming ExpressRoaming Express
    Latest News

    Basti News:दासिया में बन रहे इथेनॉल प्लांट सभी मानकों का हो रहा पालन,अक्टूबर 2026 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य- निदेशक रोहन जायसवाल

    July 6, 2026

    ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    June 30, 2026

    Basti News:सिद्धार्थ विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज के छात्रों का जलवा, चार ने जीते स्वर्ण पदक

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 13
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Roaming ExpressRoaming Express
    • होम
    • बस्ती
    • उत्तर प्रदेश
    • राष्ट्रीय
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • क्राइम
    • खेल
    • मनोरंजन
    • जॉब-करियर
    • धर्म एवं आस्था
    • संपादकीय
    Home » बंगाल में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, थाना में जमीन पर बैठ धरना दे रहे विरोधी दल नेता

    बंगाल में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, थाना में जमीन पर बैठ धरना दे रहे विरोधी दल नेता

    Roaming ExpressBy Roaming ExpressJanuary 10, 2026 बंगाल

     

    – कहा,यह पुलिस के सहयोग से कराया गया सुनियोजित हमला
    जबतक हमलावर की गिरफ्तारी नहीं होती धरनाशे नहीं हटेंगे

    अशोक झा/ कोलकाता: बंगाल के मेदिनीपुर के चंद्रकोना रोड पर पुरुलिया में एक कार्यक्रम से लौटते समय विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी की कार पर हमला किया गया। इस घटना से चंद्रकोना में तनाव फैल गया है। इस हमले का आरोप सत्तारूढ़ टीएमसी पर लगा है. घटना के बाद अधिकारी पुलिस स्टेशन पहुंचे और उन्होंने इस हमले में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग की। शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि 12-15 लोगों ने उनकी कार पर हमला किया। साथ ही ये भी कहा कि यह हमला पुलिस की मदद से किया गया। शुभेंदु ने दावा किया कि हमलावरों के पास पेट्रोल और डीजल था। अधिकारी ने इस हमले को लेकर टीएमसी पर निशाना साधते हुए कहा कि ये हमला टीएमसी के गुंडों ने किया है।
    ‘टीएमसी के गुंडों ने मुझ पर हमला किया’: विपक्ष के नेता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा ‘आज रात लगभग 8:20 बजे, जब मैं पुरुलिया से लौट रहा था, चंद्रकोना रोड, पश्चिम मेदिनीपुर जिले में, टीएमसी के गुंडों ने मुझ पर बेरहमी से हमला किया। ममता बनर्जी सरकार की हिंसा और मनमानी की संस्कृति से उत्साहित इन कायरों ने पुलिस की मौजूदगी में मुझ पर हमला किया। कानून के रखवाले मूक दर्शक बने खड़े रहे’।
    पुलिस स्टेशन में धरने पर बैठे शुभेंदु:
    इसके आगे उन्होंने कहा ‘यह सिर्फ मुझ पर हमला नहीं है, यह पश्चिम बंगाल में विपक्ष की हर आवाज पर हमला है. टीएमसी की हताशा साफ दिख रही है, वे जनता के बढ़ते गुस्से का सामना न कर पाने के कारण गुंडागर्दी का सहारा ले रहे हैं’. मैं अब चंद्रकोना पुलिस स्टेशन के अंदर धरना दे रहा हूं और तत्काल कार्रवाई और गिरफ्तारियों की मांग कर रहा हूं। बंगाल की जनता इस अराजक तानाशाही से बेहतर की हकदार है. जब तक जवाबदेही तय नहीं हो जाती, मैं पीछे नहीं हटूंगा’.
    पुरुलिया में बीजेपी की सभा से लौट रहे थे:
    जानकारी के मुताबिक शनिवार (10 जनवरी) को शुभेंदु अधिकारी पुरुलिया में बीजेपी की सभा से लौट रहे थे.जब उनकी कार चंद्रकोना रोड से गुजरी, तो सड़क के किनारे बीजेपी कार्यकर्ता और समर्थक जमा हो गए। उनके हाथों में बीजेपी के झंडे थे।उसी समय सड़क के दूसरी ओर भी कई लोग दिखाई दिए. उनके हाथों में तृणमूल के झंडे थे। आरोप है कि सड़क से गुजरते समय शुभेंदु की कार पर हमला किया गया। केंद्रीय बलों के जवान तुरंत उनकी कार के सामने आ गए।
    हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग: घटना के बाद शुभेंदु ने थोड़ी दूर जाकर गाड़ी रोकी. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से पूछा कि हमला किसने किया. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बताया कि हमलावर भाग गए हैं. इसके बाद नेता सीधे चंद्रकोना पुलिस थाने गए. जहां उन्होंने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए धरना शुरू कर दिया. उन्होंने कहा कि यह हमला पुलिस की मदद से हुआ है. अधिकारी ने कहा कि दोषियों की गिरफ्तारी होने तक वो धरना जारी रखेंगे उन्होंने कहा कि कभी सोचा भी नहीं था कि पश्चिम मिदनापुर में उन पर हमला होगा। शुभेंदु ने कहा कि जिले में हर कोई उनसे प्यार करता है, चाहे वह किसी भी पार्टी का हो. उन्होंने कहा कि तृणमूल जाने से पहले ये सब कर रही है. इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया है।

    Post Views: 89

    Related Posts

    बंगाल में कल होगा फिर से 15 मतदान केंद्रों पर मतदान, सुरक्षा होगी अभूतपूर्व

    May 1, 2026By Roaming Express

    बंगाल की 142 सीटों पर वोटिंग जारी, 1448 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

    April 28, 2026By Roaming Express

    बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव के पहले मनी लांड्रिंग केस में ईडी की ताबड़तोड़ छापामारी

    April 24, 2026By Roaming Express

    सांसद सुधांशु त्रिवेदी और मनन मिश्रा सिलीगुड़ी में कल खोलेंगे राज्य कानून व्यवस्था की पोल

    April 18, 2026By Roaming Express

    19 अप्रैल को अक्षय तृतीया,जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, सोना-चांदी खरीदने का समय

    April 18, 2026By Roaming Express

    अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद आ रहा है अक्षय योग

    April 16, 2026By Roaming Express
    Top Posts

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025

    यूपी: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, 11 सितंबर तक धूप और उमस करेगी परेशान, कई नदियां बाढ़ से उफान पर

    September 7, 2025
    Don't Miss

    Basti News:दासिया में बन रहे इथेनॉल प्लांट सभी मानकों का हो रहा पालन,अक्टूबर 2026 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य- निदेशक रोहन जायसवाल

    July 6, 2026

    -अक्टूबर 2026 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य उप्र बस्ती  जिले में रुधौली विधानसभा क्षेत्र…

    ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    June 30, 2026

    Basti News:सिद्धार्थ विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज के छात्रों का जलवा, चार ने जीते स्वर्ण पदक

    June 30, 2026

    Basti News:मंदिर परिसर मारपीट मामले को लेकर विश्व हिंदू महासंघ ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

    June 30, 2026
    LATEST NEWS

    Basti News:दासिया में बन रहे इथेनॉल प्लांट सभी मानकों का हो रहा पालन,अक्टूबर 2026 तक उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य- निदेशक रोहन जायसवाल

    July 6, 2026

    ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

    June 30, 2026

    Basti News:सिद्धार्थ विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह में चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज के छात्रों का जलवा, चार ने जीते स्वर्ण पदक

    June 30, 2026
    LANGUAGE
    OUR VISITORS
    1647021
    Hits Today : 1795
    Who's Online : 5
    CONTACT US

    CHIEF EDITOR
    Ramesh Mishra

    ADDRESS
    Shiv Nagar, Turkahiya, Gandhi Nagar, Basti, Uttar Pradesh – 272001

    MOBILE NO.
    +91 7985035292

    EMAIL roamingexpressbst@gmail.com

    WEBSITE
     www.roamingexpress.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.